पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश, शव पर डाली लाल दवाई
आजमेर में एक शर्मनाक हृदयविदारक मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी।

सौजन्य से:- Hindustan
अजमेर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश; सुसाइड दिखाने के लिए शव पर डाली लाल दवाई
करीब आठ दिन पहले मुकेश ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, मुकेश पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करता था
अजमेर प्रेम-प्रसंग में बाधा बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। मामला अजमेर जिले के पीसांगन थाना क्षेत्र का है, जहां 33 वर्षीय किसान मुकेश रावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की पड़ताल में हत्या का मामला सामने आया।
पुलिस के मुताबिक, मुकेश का शव गुरुवार सुबह उसके घर में मिला था। शव पर लाल रंग की दवाई डाली गई थी, जिससे मामला आत्महत्या या जहरीला पदार्थ खाने का लगे। वहीं पुलिस को आशंका है कि मुकेश को जबरन जहर भी दिया गया हो सकता है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
पीसांगन थाना प्रभारी पारूल यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी विमला देवी (32) का गांव के ही गोपाल सिंह से करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पूछताछ के दौरान मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद कथित तौर पर उसने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश जारी है।
8 दिन पहले पकड़ लिया था दोनों को साथ
जांच में सामने आया कि करीब आठ दिन पहले मुकेश ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, मुकेश पत्नी के प्रेम संबंध का विरोध करता था और इसी वजह से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि गोपाल सिंह ने मुकेश को जान से मारने की धमकी दी थी।
आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। शव पर लाल दवाई डालकर और जहरीले पदार्थ का एंगल बनाकर घटना को सामान्य मौत दिखाने की योजना बनाई गई, लेकिन शुरुआती जांच में कई तथ्य संदिग्ध मिले।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस हत्या, साजिश और सबूत मिटाने सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


