होमक्राइमजयपुर में निकाय चुनाव के बीच मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, जनता ने पकड़ी अफसरों की गलती, की शिकायत
क्राइम

जयपुर में निकाय चुनाव के बीच मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, जनता ने पकड़ी अफसरों की गलती, की शिकायत

जयपुर नगर निगम निर्वाचक नामावली-2026 में भट्टा बस्ती (संजय नगर) के C और D ब्लॉक के मतदाताओं को वार्ड 146 के बजाय 147 में शामिल किए जाने पर भारी विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे नक्शे व परिसीमन के विपरीत बताते ह…

Navbharat Times के अनुसार1 सितंबर 2026 को 05:33 pm बजे
जयपुर में निकाय चुनाव के बीच मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, जनता ने पकड़ी अफसरों की गलती, की शिकायत

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर नगर निगम निर्वाचक नामावली-2026 में भट्टा बस्ती (संजय नगर) के C और D ब्लॉक के मतदाताओं को वार्ड 146 के बजाय 147 में शामिल किए जाने पर भारी विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे नक्शे व परिसीमन के विपरीत बताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है और सुधार न होने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है।

जयपुर: नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 146 और 147 की मतदाता सूची को लेकर विवाद सामने आया है। संजय नगर, भट्टा बस्ती के C ब्लॉक के कुछ मतदाताओं और D ब्लॉक के सभी मतदाताओं के नाम नगरपालिका चुनाव निर्वाचक नामावली-2026 में वार्ड संख्या 147 की भाग संख्या 18 में दर्ज किए जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। मतदाताओं का कहना है कि निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध वार्ड परिसीमन के विवरण और नक्शे के अनुसार C ब्लॉक और D ब्लॉक वार्ड संख्या 146 का हिस्सा हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत

क्षेत्र वासियों ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी, जयपुर को शिकायत देकर मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन करने की मांग की गई है। शिकायत में कहा गया है कि संजय नगर, भट्टा बस्ती के C और D ब्लॉक चारों तरफ से वार्ड संख्या 146 की सीमा से घिरे हुए हैं। वहीं, वार्ड संख्या 147 की कोई सीमा इन दोनों ब्लॉकों से सीधे नहीं जुड़ती। इसके बावजूद मतदाता सूची में इन क्षेत्रों के मतदाताओं को वार्ड 147 की भाग संख्या 18 में दर्शाया गया है।

लोगों ने कहा - यह गंभीर मामला है

स्थानीय निवासी युनुस चोपदार का आरोप है कि यह महज मतदाता सूची की सामान्य त्रुटि नहीं, बल्कि परिसीमन और मतदाता सूची के बीच गंभीर विसंगति है। उनका कहना है कि वार्ड 146 के बीच स्थित एक हिस्से को वार्ड 147 में शामिल किए जाने से क्षेत्र के मतदाताओं के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। यदि समय रहते इस त्रुटि को ठीक नहीं किया गया तो आगामी नगर निगम चुनाव में मतदान को लेकर भी परेशानी हो सकती है।

विकास कार्यों को लेकर भी आएंगी समस्याएं

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वार्ड गलत दर्ज होने से भविष्य में क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर भी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र वार्ड 146 में आता है तो मतदाता सूची में भी उसे उसी वार्ड में दर्ज किया जाना चाहिए। शिकायतकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी से नगरपालिका चुनाव निर्वाचक नामावली-2026 की जांच करवाकर संजय नगर, भट्टा बस्ती के C और D ब्लॉक के मतदाताओं को वार्ड संख्या 146 में शामिल करने की मांग की है।

मतदान के बहिष्कार की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने के साथ साथ भी चेतावनी दी है कि यदि समय रहते त्रुटि का सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र के मतदाता मतदान बहिष्कार जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं। अब देखना होगा कि जिला निर्वाचन प्रशासन इस शिकायत की जांच कर मतदाता सूची में संशोधन करता है या नहीं। मामला सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों के बीच वार्ड सीमा और मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें