ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज कोटा की नई मेयर अनुसुइया गोस्वामी, ओम बिरला के निवास के बाहर नतमस्तक होती दिखाई दीं. वहां ओम बिरला के नारे भी लग रहे थे. कांग्रेस ने सवाल किया कि मेयर की…

सौजन्य से:- ABP News
ओम बिरला के आवास के सामने नतमस्तक हुईं कोटा की नई मेयर! सियासत तेज
कोटा की नई मेयर अनुसुइया गोस्वामी, ओम बिरला के निवास के बाहर नतमस्तक होती दिखाई दीं. वहां ओम बिरला के नारे भी लग रहे थे. कांग्रेस ने सवाल किया कि मेयर की निष्ठा जनता के प्रति है या नेता के प्रति?
राजस्थान के कोटा नगर निगम में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी के मेयर चुने जाने के कुछ ही घंटों बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नवनिर्वाचित मेयर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निवास के बाहर नतमस्तक होकर धोक लगाती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद कोटा की राजनीति में एक नई बहस छिड़ गई है.
वायरल वीडियो को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने का दावा किया जा रहा है. पोस्ट में उन्होंने इस तस्वीर को लोकतंत्र और जनता के जनादेश से जोड़ते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस की ओर से सवाल उठाया गया कि आखिर मेयर की प्राथमिक जवाबदेही जनता के प्रति है या राजनीतिक नेतृत्व के प्रति?
गहलोत का BJP पर निशाना, 'राजस्थान निकाय चुनाव में हुई वोटों की लूट'
लग रहे थे ओम बिरला के नारे?
वीडियो में जिस स्थान पर मेयर नजर आ रही हैं, वहां ‘बैकुंठ निवास’ की पट्टी लगी दिखाई देती है. इसी दौरान ओम बिरला और उनके बड़े भाई हरिकृष्ण बिरला के नाम से नारे लगाए जाने की बात भी वीडियो में सामने आती है.
दरअसल, शुक्रवार (25 सितंबर) को हुए कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी की अनुसुइया गोस्वामी ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन को हराकर मेयर पद हासिल किया. गोस्वामी को 65 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 35 वोट मिले.
जनता के जनादेश एवं लोकतंत्र को लज्जित करने वाली ये तस्वीरें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी के निवास 'बैकुंठ' के बाहर की हैं।
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) September 25, 2026
चौखट पर नतमस्तक होकर धोक लगाती ये कोटा में BJP की नवनिर्वाचित मेयर हैं...
कोटा की जनता पूछ रही है.. मेयर जनता की हैं, या सत्ता की चौखट की? pic.twitter.com/hE494cwR3R
मेयर चुनाव के बाद सामने आए इस वीडियो ने अब जीत के जश्न को राजनीतिक बहस में बदल दिया है. कांग्रेस समर्थकों की ओर से इसे सत्ता के प्रभाव से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि वीडियो को लेकर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजर है.
किसके प्रति है मेयर की निष्ठा?
सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है और इसके साथ ही कोटा में यह सवाल भी चर्चा में है कि नगर निगम की नई मेयर की राजनीतिक निष्ठा और जवाबदेही को लेकर विपक्ष जिस तस्वीर को मुद्दा बना रहा है, उसका संदेश क्या है?
'जनता का आशीर्वाद...', जोधपुर में BJP की जीत के बाद बोले मंत्री शेखावत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Mirwaiz Seeks Probe Into Killing Of Muslim Man In Rajasthan, Says Hate Speech Must End

एएसपी का दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते ट्रेप: एसीबी टीम ने बालोतरा से ट्रेप किया, एडिशनल एसपी उदयपुर एसओजी में हैं तैनात - Udaipur News

जयपुर में अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया, पुलिस की ढिलाई पर खफा


