होमक्राइमजयपुर में रिश्ते के दबाव से हुई गोलीबारी: अपराधी पर संभावित धारा 302, 307 के तहत FIR दर्ज
क्राइम

जयपुर में रिश्ते के दबाव से हुई गोलीबारी: अपराधी पर संभावित धारा 302, 307 के तहत FIR दर्ज

सांगानेर थाना ने धौलपुर के युवक आकाश को रिश्ते के इनकार पर 23 वर्षीय प्रतियोगी छात्रा कनक शाक्य के सीने में गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस घटना में भारतीय दंड संहिता की हत्या एवं हत्या की कोशिश से संबंधित धारा लागू हो सकती है।

Navbharat Times के अनुसार27 अगस्त 2026 को 04:56 pm बजे
जयपुर में रिश्ते के दबाव से हुई गोलीबारी: अपराधी पर संभावित धारा 302, 307 के तहत FIR दर्ज

सौजन्य से:- Navbharat Times

जयपुर के सीतापुरा में शादी से इनकार करने पर एक युवक आकाश ने अपनी 23 साल की रिश्तेदार कनक शाक्य को गोली मार दी। कनक भरतपुर की रहने वाली है और जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुरा इलाके में बुधवार देर रात भरतपुर की रहने वाली 23 साल की प्रतियोगी छात्रा कनक शाक्य, जो अपने सपनों को उड़ान देने के लिए जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी, पर एकतरफा प्यार का जुनून इस कदर हावी हुआ कि रिश्ते में लगने वाले भाई ने ही उसके सीने में गोली उतार दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं गंभीर रूप से घायल युवती जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

शादी का बना रहा था दबाव, इनकार किया तो चला दी गोली

सांगानेर सदर थाना पुलिस के अनुसार, भरतपुर के सेवर क्षेत्र की रहने वाली कनक शाक्य सीतापुरा स्थित चतराला सर्किल के पास अपनी मां के साथ किराए के फ्लैट में रहती है। वह प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी थी। धौलपुर निवासी आरोपी आकाश उसका दूर का रिश्तेदार है, जो पिछले कुछ समय से कनक पर शादी करने का अनुचित दबाव बना रहा था।

कनक इस रिश्ते और शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। उसने आकाश की बात को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन सिरफिरे प्रेमी को यह इनकार बर्दाश्त नहीं हुआ। बुधवार रात करीब 10:30 बजे आकाश बाइक पर सवार होकर हेलमेट लगाए हुए कनक के फ्लैट पर पहुंचा। उसने फिर से कनक पर शादी का दबाव बनाया और कहासुनी के बीच अचानक तमंचा निकालकर सीधे कनक के सीने पर फायर कर दिया।

चीख-पुकार के बाद मची अफरा-तफरी, महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती

गोली चलते ही कनक लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़ी। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। फायदा उठाकर आरोपी आकाश अपनी बाइक से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आनन-फानन में कनक को पास के महात्मा गांधी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक गोली सीने में लगी है और युवती की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, FSL टीम ने जुटाए सबूत

वारदात की सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश मीणा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से खून के नमूने और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी आकाश की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर धौलपुर और भरतपुर के संभावित ठिकानों पर भेजी गई हैं। इसके अलावा फ्लैट परिसर और मुख्य मार्ग पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की भागने की दिशा का सटीक पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें