राजस्थान में भी स्वाइन फ्लू की एंट्री,कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की रिपोर्ट पॉजिटिव
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जांच में उनके स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एसएमएस मेडिक…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जांच में उनके स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।
जयपुर: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तबीयत नासाज होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया। जांच में डॉ. मीणा के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद चिकित्सा विभाग में भी हलचल बढ़ गई। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी भी अस्पताल में मौजूद हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी सहित मेडिकल आईसीयू के विशेषज्ञ डॉक्टर भी मौके पर मौजूद हैं। डॉ. मीणा के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष चिकित्सकीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखेगी और आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराएगी।
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव
डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मानकों की निगरानी कर रही है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और राजनीतिक क्षेत्र में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से डॉ. मीणा के स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
आज ही चिकित्सा मंत्री ने ली थी बैठक
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने आज मंगलवार को विभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक में स्वाइन फ्लू सहित अन्य बीमारियों को लेकर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए थे। शाम होते होते डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बीमार होने के समाचार मिले। इसके बाद चिकित्सा मंत्री कॉल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को त्वरित इलाज के निर्देश दिए।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


