विदाई से पहले बारिश दिखाएगी उदयपुर धौलपुर में रौनक, राजस्थान में आज के मौसम का हाल जानें
Rajasthan weather 4 October 2026: राजस्थान में 4 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। उदयपुर, कोटा और धौलपुर से मानसून की वापसी जारी है। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना न…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan weather 4 October 2026: राजस्थान में 4 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। उदयपुर, कोटा और धौलपुर से मानसून की वापसी जारी है। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना नहीं है, जिससे प्रदेश में धूप और साफ मौसम रहेगा।
जयपुर:राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह विदाई लेने के अंतिम चरण में पहुंच चुका है। प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों से मानसूनी हवाओं की वापसी का सिलसिला जारी है, जिसके साथ ही राज्यभर में बारिश की गतिविधियों पर लगभग विराम लग गया है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी 4 अक्टूबर के दैनिक पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार, पूरे राजस्थान में अब मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।
पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केंद्र जयपुर के ताजा अपडेट के मुताबिक, 4 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान दोनों ही इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। राज्य के किसी भी जिले के लिए बारिश या अन्य मौसम संबंधी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान (जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर) में पहले ही मानसूनी गतिविधियां थम चुकी थीं और अब पूर्वी राजस्थान के जिलों में भी आसमान साफ रहने लगा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की विदाई रेखा अब प्रदेश को पार कर रही है, जिससे वायुमंडल में नमी का स्तर काफी घट गया है।
उदयपुर से धौलपुर तक मानसून की वापसी का दौर
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, प्रदेश के उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और धौलपुर जैसे दक्षिणी व पूर्वी इलाकों से मानसून की औपचारिक वापसी चल रही है। आमतौर पर इन क्षेत्रों में मानसून अंत तक सक्रिय रहता है, लेकिन इस बार विदाई रेखा तेजी से आगे बढ़ रही है। मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ने से अब इन जिलों में भी मौसम पूरी तरह शुष्क होने की स्थिति में आ चुका है।
जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के संकेतों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश भर में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। मानसून के जाते ही राजस्थान में अब दिन के समय धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है, जिससे गुलाबी ठंड की शुरुआत के संकेत मिलने लगेंगे।
कुल मिलाकर, मानसून 2026 अब राजस्थान को पूरी तरह अलविदा कहने की दलीज पर खड़ा है और आने वाले हफ्तों में प्रदेशवासियों को साफ व शुष्क मौसम का ही अनुभव होगा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


