होमक्राइमजयपुर निकाय चुनाव का मतगणना केंद्र बदला, गणेश चतुर्थी मेले के कारण अब यहां होगी वोटों की गिनती
क्राइम

जयपुर निकाय चुनाव का मतगणना केंद्र बदला, गणेश चतुर्थी मेले के कारण अब यहां होगी वोटों की गिनती

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बदला मतगणना केंद्र इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को आ रही है। धार्मिक रूप से विशेष महत्व वाले इस खास दिन पर अलग-अलग शहरों और गांवों में बड़े कार्यक्रम होते हैं। जयपुर शहर में भी मोती डूंगरी गण…

Navbharat Times के अनुसार24 अगस्त 2026 को 07:54 am बजे
जयपुर निकाय चुनाव का मतगणना केंद्र बदला, गणेश चतुर्थी मेले के कारण अब यहां होगी वोटों की गिनती

सौजन्य से:- Navbharat Times

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बदला मतगणना केंद्र

इस बार गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को आ रही है। धार्मिक रूप से विशेष महत्व वाले इस खास दिन पर अलग-अलग शहरों और गांवों में बड़े कार्यक्रम होते हैं। जयपुर शहर में भी मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर मेला भरता है। इस बार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का मेला भरेगा और इसी दिन राजस्थान में होने वाले निकाय चुनाव की मतगणना होनी है। मोती डूंगरी गणेश मंदिर जेएलएन मार्ग पर स्थित है। राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज भी जेएलएन मार्ग पर है। मेले में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं का जेएलएन मार्ग पर आवागमन रहेगा। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निकाय चुनाव की काउंटिंग राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज परिसर के बजाय भवानी निकेतन स्कूल परिसर में कराने का निर्णय लिया।लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं मेले में

यूं तो मोती डूंगरी गणेश मंदिर में हर रोज हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं लेकिन गणेश चतुर्थी को विशेष अवसर होने की वजह से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं का उत्साह इतना होता है कि वे गणेश चतुर्थी के एक दिन पहले ही मंदिर के बाहर लाइन लगाकर बैठ जाते हैं। मंदिर के बाहर जेएलएन मार्ग पर तीन से चार किलोमीटर लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में राजस्थान और कॉमर्स कॉलेज के बाहर भी श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रहती है। आवागमन भी रहता है। इस लिहाज से जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्र बदलने का फैसला किया।11 को वोटिंग, 14 को काउंटिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होने हैं जिसमें जयपुर नगर परिषद और नगर पालिकाओं के चुनाव होंगे। जयपुर नगर निगम के लिए मतदान दूसरे चरण में 11 सितंबर को होने हैं। निगम के कुल 150 वार्डों में तय मतदान केंद्रों पर 11 सितंबर को मतदान होगा। उसी दिन देर शाम तक सभी ईवीएम भवानी निकेतन स्कूल परिसर पहुंचाई जाएंगी। तीन दिन बाद 14 सितंबर की सुबह आठ बजे मतों की गणना शुरू की जाएगी।15 स्थानों पर जमा होंगे नामांकन

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने 15 स्थान तय किए हैं। नामांकन 27 अगस्त से दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन स्थलों पर रिटर्निंग ऑफिसर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने रविवार को सभी अधिकारियों की बैठक ली और नामांकन प्रक्रिया के तहत विशेष दिशा निर्देश दिए।यहां जमा होंगे नामांकन

- वार्ड नंबर 1 से 10 तक के लिए कार्यालय रीको रोड नंबर 5, वी.के.आई. सीकर रोड, जयपुर।

- वार्ड नंबर 11 से 20 तक के लिए कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्लॉट नंबर 370, वी.के.आई. एरिया, मुरलीपुरा, जयपुर।

- वार्ड नंबर 21 से 30 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम झोटवाड़ा जोन, झोटवाड़ा, जयपुर।

- वार्ड नंबर 31 से 40 तक के लिए शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल, खातीपुरा, जयपुर।

- वार्ड नंबर 41 से 50 के लिए उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर जयपुर।

- वार्ड नंबर 51 से 60 तक के लिए पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर जयपुर।

- वार्ड नंबर 61 से 70 तक के लिए कमरा नंबर 45, कलेक्ट्रेट, जयपुर।

- वार्ड नंबर 71 से 80 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम जगतपुरा जोन, नन्दपुरी अंडरपास मालवीय नगर, जयपुर।

- वार्ड नंबर 81 से 90 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम मालवीय नगर जोन, नई विधानसभा के पास, लालकोठी, जयपुर।

- वार्ड नंबर 91 से 100 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम सिविल लाइंस जोन, टेक्नोलोजी पार्क के पास, शास्त्री नगर, जयपुर।

- वार्ड नंबर 101 से 110 तक के लिए एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय जयपुर।

- वार्ड नंबर 111 से 120 तक के लिए कार्यालय नगर निगम पार्ट-2, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे, जयपुर।

- वार्ड नंबर 121 से 130 तक के लिए कमरा नंबर 26, कलेक्ट्रेट, जयपुर।

- वार्ड नंबर 131 से 140 तक के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क जयपुर।

- वार्ड नंबर 141 से 150 तक के लिए कार्यालय उपायुक्त नगर निगम हवामहल-आमेर जोन, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे जयपुर।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें