'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी मिलेगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर क्या बोले डोटासरा?
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल Rajasthan Politics: जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पुलिस की का…

सौजन्य से:- ABP News
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
Rajasthan Politics: जयपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पुलिस की कार्रवाई से नाराज हो गए. उन्होंने कहा कि वह ऐसे पुलिसकर्मियों की पहचान कर रहे हैं.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार (22 जुलाई) को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पुलिस द्वारा रोके जाने पर इतना गुस्से में आ गए कि उन्होंने सरकार बनने पर इनको सबक सिखाने की बात कह डाली. डोटासरा ने कहा कि पुलिस के कुछ अधिकारी आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है.
प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह ऐसे पुलिस अधिकारियों को पहचान रहे हैं. ढाई साल बाद प्रदेश में सरकार बनने पर वह इन अधिकारियों को ऐसी जगह बिठाएंगे, जहां इन्हें ना तो पानी पिलाने के लिए चपरासी मिलेगा और ना ही बैठने के लिए कुर्सी मिलेगी. डोटासरा के मुताबिक वह इन अधिकारियों को ऐसी जगह नियुक्त करेंगे, जहां उन्हें उकड़ूं होकर बैठना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
सड़कों पर उतरी कांग्रेस
दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के पास धरना देने से रोक कर हिरासत में लिए जाने की घटना के विरोध में देश भर में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. जयपुर में भी पार्टी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में सड़कों पर उतरे.
पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की
बीजेपी ऑफिस का घेराव करने के लिए जाने लगे. हालांकि पुलिस ने इन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में रोक लिया. वाटर कैनन मशीन के जरिए इन पर पानी की बौछार की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई.
पुलिसकर्मियों ने डोटासरा को खींचकर किनारे किया
बीच रास्ते रोके जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस वालों ने उन्हें रोक दिया. इस मौके पर डोटासरा और पुलिस वालों में नोक झोक व बहस भी हुई. कुछ पुलिस वालों ने उन्हें खींचकर किनारे कर दिया.
दी सबक सिखाने की धमकी!
इस पर वह बेहद गुस्से में आ गए. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए ही उन्होंने पुलिस कर्मियों पर आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का आरोप लगाया और उन्हें सरकार बनने पर सबक सिखाने की धमकी भी मीडिया के जरिए दी.
ये भी पढ़ें: दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


