होमक्राइमनीट पेपर लीक और दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में दिखा कोटा का आक्रोश
क्राइम

नीट पेपर लीक और दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में दिखा कोटा का आक्रोश

नीट पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कोटा के छात्रों ने गुरुवार देर रात पैदल मार्च निकाल कर जवाहर नगर में धरने पर बैठ गए, जिससे इलाके में यातायात ठप हो गया।

ETV Bharat के अनुसार24 जुलाई 2026 को 04:21 am बजे
नीट पेपर लीक और दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में दिखा कोटा का आक्रोश

सौजन्य से:- ETV Bharat

दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे कोटा के छात्र, सड़क पर बैठकर किया जाम

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नीट पेपर लीक के विरोध में कोटा में हजारों स्टूडेंट्स सड़कों पर प्रदर्शन किया.

Published : July 24, 2026 at 8:54 AM IST

कोटा : 'शिक्षा नगरी' कोटा एक बार फिर कोचिंग छात्रों के प्रदर्शन का केंद्र बन गई है. शिक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों और नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' द्वारा दिए जा रहे धरने की गूंज अब कोटा की सड़कों पर साफ सुनाई दे रही है. दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे बेकसूर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज से गुस्साए कोटा के हजारों विद्यार्थी गुरुवार देर रात अचानक सड़कों पर उतर आए.

गुरुवार रात को कोटा में स्टूडेंट ने पैदल मार्च निकाला. गुस्साए छात्र जवाहर नगर इलाके में कोचिंग बिल्डिंग्स के पास मुख्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे इलाके में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. जहां पर बाद में जवाहर नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा सहित जाप्ता पहुंचा था. पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित विद्यार्थियों से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध: कोटा और बूंदी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कुचामन में NSUI ने निकाली रैली

कोटा में कोचिंग छात्रों के लिए प्लेटफार्म संचालित करने वाले अंशु महाराज का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन राजीव गांधी नगर से शुरू हुआ था. शुरुआत में कुछ छात्र हाथों में तिरंगा झंडा और सरकार विरोधी तख्तियां लेकर निकले थे. वे देश की चरमराती शिक्षा व्यवस्था में जल्द से जल्द बदलाव और नीट परीक्षा में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे. जैसे-जैसे यह पैदल मार्च आगे बढ़ा, अलग-अलग कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों में रहने वाले सैकड़ों छात्र इसमें जुड़ते चले गए. यह सभी स्टूडेंट जब जवाहर नगर पहुंचे तो संख्या काफी ज्यादा हो गई थी. यह कोचिंग संस्थान की बिल्डिंग के नजदीक सड़क पर बैठ भी गए थे. इस दौरान सड़क पर आवागमन बंद हो गया था. देर रात पुलिस अधिकारियों के कड़े रुख और समझाइश के बाद छात्र धीरे-धीरे सड़क से हटने को राजी हुए और अपने-अपने हॉस्टलों की ओर लौट गए, जिसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें