जयपुर में जमकर बरस रहे बादल, लगातार बारिश से घरों- दुकानों में घुसा पानी
जयपुर में जमकर बरस रहे बादल, लगातार बारिश से घरों- दुकानों में घुसा पानी जयपुर में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया है. शहर में लगातार बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं बारिश के बाद जलभराव की समस्य…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में जमकर बरस रहे बादल, लगातार बारिश से घरों- दुकानों में घुसा पानी
जयपुर में दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया है. शहर में लगातार बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. वहीं बारिश के बाद जलभराव की समस्या ने मुसीबत में डाल दिया है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मानसून शनिवार (5 सितंबर) को भी लगातार दूसरे दिन सक्रिय है. शहर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है. किसी वक्त रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं तो किसी वक्त आसमान से गिरने वाली बूंदों की रफ्तार तेज हो जा रही है.
शहर में लगातार हो रही बारिश से एक तरफ तापमान में काफी गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल गई है. वहीं दूसरी तरफ जयपुर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया है और इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
राजस्थान निकाय चुनाव: 'हार के चलते BJP कर रही राजनीतिक गुंडागर्दी', टीकाराम जूली का आरोप
दिल्ली में भी खराब मौसम के चलते उड़ाने प्रभावित
दिल्ली में भी खराब मौसम का असर दिखाई दिया है. शनिवार को खराब मौसम की वजह से हवाई उड़ाने प्रभावित हो रही हैं. दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट आज भी जयपुर डायवर्ट की गईं. फ्लाइट नंबर 6E 964 और AI 1810 की लैंडिंग जयपुर में कराई गई है. शाम तक कई अन्य फ्लाइट भी जयपुर डायवर्ट हो सकती हैं.
सड़कों पर जलभराव से लोगों को दिक्कत
सड़कों और गलियों में जगह-जगह पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में खासी मुश्किलें हो रही हैं. शहर के मोती डूंगरी रोड पर तकरीबन एक फिट तक पानी भरा हुआ है. तमाम लोगों के दो पहिया वाहन बंद हो जा रहे हैं. सबसे ज्यादा मुश्किल पैदल चलने वाले लोगों को हो रही है. उन्हें करीब घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है.
मोती डूंगरी रोड के साथ ही शहर के तमाम दूसरे हिस्सों में भी कमोवेश यही हालात हैं. बारिश के साथ ही हो रहे जल भराव ने जनजीवन को प्रभावित किया है. कहा जा सकता है कि जयपुर में हो रही बारिश थोड़ी राहत तो थोड़ी आफत बनकर सामने आई है.
बारिश के बीच दो दिनों से जयपुर का मौसम सुहाना
जयपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते पिछले दो दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली हुई है. वहीं दूसरी तरफ जलभराव ने जनजीवन पर असर डाला है. हालांकि बारिश की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं है, इस वजह से हाहाकार जैसे हालात नहीं है.
राजस्थान में राजधानी जयपुर के साथ ही तमाम दूसरे जिलों में भी मानसून सक्रिय है और बारिश हो रही है. कोटा रीजन में बारिश की वजह से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है. कोटा, बूंदी, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर में कई जगहों पर सड़के लबालब है.
बारिश के बाद कई जगह पर घरों और दुकानों में पानी चला गया है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो बाकी हिस्सों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा है.
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, जानें क्या हैं वादे?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर: नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ, 340 उम्मीदवार मैदान में; बागियों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की टेंशन

राजस्थान: जोधपुर में कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, 25 सदस्यों को छह साल के लिए निष्कासित; सभी पद और दायित्व खत्म

राजस्थान में 77 उम्मीदवार पार्षद का चुनाव जीते: बीजेपी के 44 और कांग्रेस से 16 प्रत्याशियों के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ - Jaipur News


