होमक्राइमराजस्थान : बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत
क्राइम

राजस्थान : बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत

राजस्थान : बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत हिन्दुस्तान, नई दिल्ली जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी सुगना देवी की मौत हो गई। घटना के समय वह अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। अचानक…

Hindustan के अनुसार2 सितंबर 2026 को 02:33 pm बजे
राजस्थान : बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान : बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी सुगना देवी की मौत हो गई। घटना के समय वह अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। अचानक बाघ शिवाजी उनके बीच आ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और बचाव के प्रयास में बाघ ने सुगना पर हमला कर दिया।

जयपुर, एजेंसी। जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बुधवार सुबह बाघ के हमले में एक महिला सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान नागल सुसावतान की सुगना देवी के रूप में हुई है। वह उद्यान में सफाई और रखरखाव का काम करती थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया, बुधवार सुबह करीब छह-सात महिलाएं बाड़ा- 16 में घास काट रही थीं, इसी दौरान बाघ शिवाजी अचानक बाड़े में आ गया जिससे महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। सुगना के साथ आई महिला कमला देवी ने बताया कि सभी महिलाएं जान बचाने के लिए भागीं, लेकिन बाघ ने सुगना की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को नियंत्रित कर महिला के शव को उसके कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद फेंसिंग और पेड़ पर चढ़ी महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें