राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में तैयारी तेज, क्रिटिकल बूथों पर खास फोकस
राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में तैयारी तेज, क्रिटिकल बूथों पर खास फोकस डूंगरपुर में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया. प्रशासन ने क्रिटिकल बूथों, सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगण…

सौजन्य से:- ABP News
राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में तैयारी तेज, क्रिटिकल बूथों पर खास फोकस
डूंगरपुर में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जायजा लिया. प्रशासन ने क्रिटिकल बूथों, सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना की व्यवस्थाओं पर फोकस बढ़ाया.
राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर डूंगरपुर जिले में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहा है. इसी को लेकर रविवार (30 अगस्त) को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर देशलदान और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने नगर परिषद डूंगरपुर क्षेत्र के कई क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया.
जिला कलेक्टर देशलदान और एसपी मनीष कुमार ने नगर परिषद क्षेत्र में चिन्हित क्रिटिकल मतदान केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली. अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से यह भी पूछा कि मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं.
जयपुर: 'पिंजरे वाले स्कूल' का निरीक्षण करने पहुंची CJP, सरकार को दिया अल्टीमेटम
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया और जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए. खासतौर पर संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था भी परखी
जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर परिषद क्षेत्र में बनाए जा रहे स्ट्रॉन्ग रूम का भी निरीक्षण किया. यहां ईवीएम और चुनाव सामग्री की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा गया. अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, निगरानी और प्रवेश व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली.
इस दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम और अन्य निर्वाचन सामग्री सुरक्षित रहे. इसके साथ ही स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
मतदान और मतगणना कक्ष का भी निरीक्षण
अधिकारियों ने मतदान कक्ष और मतगणना कक्ष का भी निरीक्षण किया. मतगणना के दौरान कर्मचारियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी सुविधाओं को लेकर जानकारी ली गई.
अधिकारियों ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि मतदान से लेकर मतगणना तक किसी तरह की दिक्कत न आए.
नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन का पूरा फोकस चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने पर है. क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी इसी तैयारी का हिस्सा है. प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों से लेकर मतगणना तक की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है.
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रकाश चंद्र रेगर, डूंगरपुर रिटर्निंग अधिकारी सोनू कुमार गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से तैयारियों की जानकारी ली और चुनाव से जुड़े सभी काम निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए. साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया.
डूंगरपुर: निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कांग्रेस ने BJP के विकास मॉडल पर दागे सवाल!
डूंगरपुर नगर परिषद क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के साथ प्रशासनिक सक्रियता भी बढ़ गई है. नामांकन प्रक्रिया और चुनावी तैयारियों के बीच मतदान केंद्रों, सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था रखने की तैयारी की जा रही है. इसका मकसद मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं को बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का माहौल देना है. वहीं, चुनाव परिणाम आने तक ईवीएम और निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


