होमसेहतओवैसी और हनुमान बेनीवाल का गठबंधन क्या बिगड़ेगा बीजेपी-कांग्रेस का गणित? निकाय चुनाव में इन सीटों पर पलटेंगे बाजी!
सेहत

ओवैसी और हनुमान बेनीवाल का गठबंधन क्या बिगड़ेगा बीजेपी-कांग्रेस का गणित? निकाय चुनाव में इन सीटों पर पलटेंगे बाजी!

राजस्थान निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और एआईएमआईएम ने गठबंधन किया है। हनुमान बेनीवाल और असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में मंच साझा कर गठबंधन का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस के सामने तीसरा राजनी…

Navbharat Times के अनुसार7 सितंबर 2026 को 08:33 am बजे
ओवैसी और हनुमान बेनीवाल का गठबंधन क्या बिगड़ेगा बीजेपी-कांग्रेस का गणित? निकाय चुनाव में इन सीटों पर पलटेंगे बाजी!

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और एआईएमआईएम ने गठबंधन किया है। हनुमान बेनीवाल और असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में मंच साझा कर गठबंधन का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस के सामने तीसरा राजनीतिक विकल्प खड़ा करने की बात कही।

जयपुर: राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और एआईएमआईएम ने गठबंधन कर दिया है। आरएलपी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने जयपुर में मंच साझा करते हुए गठबंधन का ऐलान किया। दोनों नेताओं ने जयपुर के परकोटा में आधी रात को मंच साझा किया। वार्ड नंबर 146 की महिला प्रत्याशी फिरोज बानो के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें बेनीवाल और ओवैसी दोनों एक साथ नजर आए।

भविष्य में भी साथ रहने के संकेत

निगम चुनाव की जनसभा में बेनीवाल और ओवैसी की जुगलबंदी देखी गई। दोनों के भाषण से लगा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और एआईएमआईएम भविष्य में भी साथ रहने वाली है। हालांकि इस बारे में दोनों नेताओं ने कोई ऐलान नहीं किया लेकिन दोनों नेताओं ने अपने अपने संबोधन में यह कहा कि वे भाजपा और कांग्रेस के सामने तीसरा राजनैतिक विकल्प खड़ा कर चुके हैं। दोनों ही पार्टियों से त्रस्त जनता के सामने अब सबके अच्छा विकल्प मौजूद है। बेनीवाल और ओवैसी के भाषण से लगा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी आरएलपी और एआईएमआईएम साथ रह सकते हैं।

जयपुर को UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा मिला था। CAG की रिपोर्ट से पता चलता है कि जयपुर की नगर निकायों के लिए आवंटित 1,514 करोड़ रुपये खर्च ही नहीं हुए। ये फंड बस यूं ही बेकार पड़े रहे। यह वाकई अफसोस की बात है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

आरएलपी के 16 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर नगर निगम चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। आरएलपी ने वार्ड नंबर 1, 4, 13, 22, 24, 27, 38, 51, 62, 74, 96, 99, 103, 109 130 और 138 में प्रत्याशी उतारे हैं। इनमें से दो वार्ड 38 और 51 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपने कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देकर अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में करीब 25 वार्डों में दोनों दल अपनी ताकत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

CAG रिपोर्ट बताती है कि अस्पतालों में ICU सुविधाएं और रेडियोलॉजी यूनिट्स अपर्याप्त हैं, फिर भी BJP के पास इसका कोई जवाब नहीं है, सिवाय हिंदुओं और मुसलमानों के बीच झगड़ा भड़काने और तनाव पैदा करने के.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

आप ने 33 और बसपा ने 8 प्रत्याशी उतारे

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव में 33 प्रत्याशी उतारे हैं। वार्ड नंबर 22, 25, 33, 54, 62, 64, 65, 71, 85, 89, 99, 103, 118, 119, 120, 132, 135, 140, 141 और 145 में आप पार्टी ने अपने सिंबल से प्रत्याशी खड़े किए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने भी वार्ड नंबर 1, 16, 17, 28, 33, 133, 147 और 149 से प्रत्याशी उतारे हैं। सीपीआई ने वार्ड नंबर 3, 96 और 99 से प्रत्याशी खड़े किए हैं।

रामदास अठावले की पार्टी ने भी खड़े किए प्रत्याशी

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने भी जयपुर नगर निगम चुनाव में 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। वार्ड नंबर 13 से फरजाना, वार्ड नंबर 17 से विनोद निर्वाण, वार्ड नंबर 36 से ईशा यादव, वार्ड नंबर 102 से अनीता सोनी, वार्ड नंबर 105 से विजय कुमार चावरिया, वार्ड नंबर 133 से सुनीता शर्मा और वार्ड नंबर 139 से हरमीत कौर को प्रत्याशी बनाया है।

क्या आपको लगता है कि यह गठबंधन बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकता है? इस विषय पर अपने विचार कमेंट में लिखें।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें