विवाद सुलझाने चले पर चला दिया चाकू, शराब मामले में जयपुर में राजीनामे के दौरान हो गजब कांड
Jaipur stabbing case: जयपुर के विद्याधर नगर के मंदिर मोड़ के पास पुराने लेन-देन के विवाद में चाकूबाजी हो गई। भट्टा बस्ती के युवकों से समझौते की बातचीत के दौरान 22 वर्षीय शाकिर की चाकू मारकर हत्या कर दी है। इस घटना को देख…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Jaipur stabbing case: जयपुर के विद्याधर नगर के मंदिर मोड़ के पास पुराने लेन-देन के विवाद में चाकूबाजी हो गई। भट्टा बस्ती के युवकों से समझौते की बातचीत के दौरान 22 वर्षीय शाकिर की चाकू मारकर हत्या कर दी है। इस घटना को देख पुलिस भी चौंक गई।
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में विवाद सुलझाने के लिए हुई बैठक के दौरान कथित तौर पर चाकू से किये गये हमले में 22 साल के एक युवक की मौत हो गई और उसका बड़ा भाई घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शाकिर के रूप में हुई है।
घायल को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती
पुलिस के मुताबिक, घटना विद्याधर नगर इलाके में हुई, जिसके बाद दोनों लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाकिर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उसके बड़े भाई कय्यूम (38) का इलाज जारी है। विद्याधर नगर के थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि घटना सोमवार रात की है।
शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ था झगड़ा
उन्होंने बताया कि इससे एक दिन पहले शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और विवाद सुलझाने के लिए दोनों गुट सोमवार देर रात मंदिर मोड़ के पास मिले थे, जहां यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि कय्यूम का भट्टा बस्ती के कुछ युवकों के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य आरोपी को ढूंढने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


