राजस्थान: हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
{"_id":"6ac4b6e50e30729f74049cef","slug":"rajasthan-high-court-relief-for-hanuman-beniwal-interim-stay-on-coercive-action-in-fir-case-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हनुमान बेनीवाल को…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac4b6e50e30729f74049cef","slug":"rajasthan-high-court-relief-for-hanuman-beniwal-interim-stay-on-coercive-action-in-fir-case-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, एफआईआर मामले में दंडात्मक कार्रवाई पर रोक
Tue, 06 Oct 2026 02:23 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:23 PM IST
सार
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने सांसद हनुमान बेनीवाल को नागौर के कुचेरा थाने में दर्ज एफआईआर मामले में अंतरिम राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने सांसद हनुमान बेनीवाल को नागौर के कुचेरा थाने में दर्ज एफआईआर के मामले में बड़ी अंतरिम राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने सांसद के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई किए जाने पर अंतरिम रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के जज फरजंद अली की एकलपीठ ने हनुमान बेनीवाल की ओर से दायर याचिका पर विचार करते हुए यह राहत भरा आदेश जारी किया है। मामले पर टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का ही एक हिस्सा है। इसके साथ ही अदालत ने इस संबंध में राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से अपना जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की है।
चुनावी सभा से जुड़ा मामला
यह पूरा प्रकरण वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नागौर जिले के कुचेरा में एक राजनीतिक सभा का आयोजन किया गया था। इस राजनीतिक सभा में प्रशासन द्वारा लागू की गई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का आरोप बेनीवाल पर लगाया गया है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: पुलिस को मिलेंगे दस हजार नए कांस्टेबल, डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया पूरा प्लान
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी और वकीलों की दलीलें
इस मामले में कुचेरा थाने के उप-निरीक्षक मुकेश कुमार की शिकायत के आधार पर 4 मई 2024 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 143, 147, 283 और धारा 188 के तहत यह प्राथमिकी दर्ज की थी।सांसद बेनीवाल के वकीलों ने अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि यह प्रकरण पूरी तरह से एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है। वकीलों ने स्पष्ट किया कि इस आयोजन में किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई थी और न ही संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: आसाराम की पैरोल पर हाईकोर्ट सख्त, 20 दिन की रिहाई के आदेश का पालन करने का सरकार को निर्देश

कोटा दोहरा-हत्याकांड, दोषी की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली: हाईकोर्ट ने कहा-75 साल की उम्र तक जेल में रहेगा, घटना अचानक हुए झगड़े का नतीजा - Jaipur News

उदयपुर के सरकारी स्कूल में छत का हिस्सा गिरा, 3 मासूम घायल, झालावाड़ हादसे के बाद हालात जस के तस