साइबर सुरक्षित राजस्थान: सितंबर में चलेगा जागरूकता अभियान, टीवी-सिनेमा हॉल में दिखाए जाएंगे खास संदेश
साइबर सुरक्षित राजस्थान: सितंबर में चलेगा जागरूकता अभियान, टीवी-सिनेमा हॉल में दिखाए जाएंगे खास संदेश महीने भर चलेगा राज्यव्यापी विशेष अभियान, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव का दिया जाएगा संदेश. Published : September…

सौजन्य से:- ETV Bharat
साइबर सुरक्षित राजस्थान: सितंबर में चलेगा जागरूकता अभियान, टीवी-सिनेमा हॉल में दिखाए जाएंगे खास संदेश
महीने भर चलेगा राज्यव्यापी विशेष अभियान, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव का दिया जाएगा संदेश.
Published : September 2, 2026 at 11:11 AM IST
जयपुर: राजस्थान में साइबर अपराध के लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच अब पुलिस की ओर से सितंबर महीने में खास जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. राजस्थान पुलिस की ओर से सितंबर माह को 'साइबर सुरक्षित राजस्थान' जन-जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा.
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा ऑनलाइन ठगी एवं धोखाधड़ी से सुरक्षित रहने के लिए सचेत करना है. इस अभियान के तहत युवाओं से बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोगों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे. व्यापक जन जागरूकता के लिए टीवी और सिनेमा हॉल में भी साइबर सुरक्षा से जुड़े वीडियो दिखाए जाएंगे.
राजस्थान पुलिस सितंबर माह को ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जन-जागरूकता माह के रूप में मनाएगी। महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में चलने वाले, इस विशेष अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा… pic.twitter.com/Pa0LgUzLTL
— Government of Rajasthan (@RajGovOfficial) September 2, 2026
एसपी और एएसपी को बनाया नोडल अधिकारी : एडीजी साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह के अनुसार अभियान के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर पर R4C के एसपी को राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है. जबकि, हर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अभियान के तहत पुलिस थानों के साइबर अपराध से जुड़े अधिकारी पेंशन विभाग के समन्वय से पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से 'डिजिटल अरेस्ट' और निवेश के नाम पर होने वाली ठगी तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे.
स्कूल-कॉलेजों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम : जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रश्नोत्तरी, सेमिनार एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. छात्र-छात्राओं द्वारा एक दिवसीय मानव शृंखला बनाकर साइबर सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा. सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, ऑडियो-वीडियो संदेश और साइबर जागरूकता स्टॉल के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी जाएगी.
युवाओं और खेल गतिविधियों को भी जोड़ा जाएगा : अभियान में साइबर स्वयंसेवकों, एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स को भी जोड़ा जाएगा. आरएसी इकाइयों और जिला खेल अधिकारियों के समन्वय से साइबर जागरूकता के लिए दौड़ एवं साइकिल रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्य डाकपाल एवं पंचायती राज विभाग के समन्वय से ग्राम पंचायत स्तर तक साइबर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
इन्फ्लुएंसर और हस्तियां जारी करेंगी अपील : अभियान के दौरान स्थानीय सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों (इन्फ्लुएंसर), खेल एवं सिनेमा जगत की हस्तियों के माध्यम से वीडियो अपील जारी करवाई जाएंगी. इसके अलावा स्थानीय एफएम, टेलीविजन चैनल, सिनेमा हॉल, निजी केबल टीवी तथा बाजारों में लगे डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से हिंदी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे. इस अभियान का मकसद साइबर सुरक्षा को लेकर आमजन को जागरूक करना है. हर वर्ग और सभी तबकों के लोगों को इस मुहिम से जोड़कर साइबर सुरक्षित राजस्थान का संकल्प मजबूत किया जाएगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज - Sriganganagar News

चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंचीं बिरला परिवार की निर्मला बिरला: एयरपोर्ट पर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, कोलकाता से आईं है शहर - Jaipur News

राजस्थान में 40 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार


