जयपुर के निर्माण स्थल में गड्ढे में डूबे दो छोटे बच्चे, 11 साल की आलिया और 7 साल के अयान की मौत
राजस्थान की राजधानी के जयसिंहपुरा खोर में तेज बारिश के बाद भर गए निर्माणाधीन घर के गड्ढे में खेलते हुए 11 वर्षीय आलिया और 7 वर्षीय अयान डूब गए। स्थानीय लोगों ने बचाव प्रयास किए पर दोनों की मृत्यु हो गई। परिवार ने घटना को हादसा कहा और पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिससे अब तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई।

सौजन्य से:- Amar Ujala
जयपुर में दर्दनाक हादसा: बारिश के पानी से भरे निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में डूबे दो मासूम भाई-बहन
जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में बारिश के पानी से भरे निर्माणाधीन मकान के गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय आलिया और 7 वर्षीय मोहम्मद अयान की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में बारिश के पानी से भरे निर्माणाधीन मकान के गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में 11 वर्षीय आलिया और उसके 7 वर्षीय छोटे भाई मोहम्मद अयान ने जान गंवा दी। घटना मानपुर सड़वा इलाके की रसीद विहार कॉलोनी की है। यहां मकान निर्माण के लिए जेसीबी से नींव और पिल्लर के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था। बुधवार को हुई तेज बारिश के बाद इसमें करीब 4 से 5 फीट पानी भर गया था।
पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। कुछ देर तक बच्चों के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। करीब 40-50 मिनट बाद गड्ढे में बच्चों की चप्पलें तैरती दिखाई दीं, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पानी में उनकी तलाश की। दोनों बच्चों को बाहर निकालकर स्थानीय लोगों और परिजनों ने सीपीआर देने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- राजस्थान ड्रग नेटवर्क: पाकिस्तान सीमा वाले जिलों में महिलाएं बन रही 'ड्रग डॉन'; 86 पर कसा जा चुका है शिकंजा
जयसिंहपुरा खोर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है और जयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों ने घटना को हादसा बताते हुए पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया है। फिलहाल मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
स्थानीय लोगों ने का कहना है कि बारिश के दौरान ऐसे गड्ढों को खुला छोड़ना बेहद खतरनाक है। उनका कहना है कि निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से ऐसे हादसों का खतरा बना रहता है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


