होमक्राइमनई दिल्ली: पैरोल जंप कर कर रहा था लूट की वारदात , पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार
क्राइम

नई दिल्ली: पैरोल जंप कर कर रहा था लूट की वारदात , पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: पैरोल जंप कर कर रहा था लूट की वारदात , पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार सिविल लाइंस इलाके में रानी झांसी फ्लाईओवर के पास लूट की कोशिश करते दो आरोपी गिरफ्तार ,26 जुलाई 2026 से 23 दिन का था पैरोल Pu…

ETV Bharat के अनुसार29 अगस्त 2026 को 06:32 am बजे
नई दिल्ली: पैरोल जंप कर कर रहा था लूट की वारदात , पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार

सौजन्य से:- ETV Bharat

नई दिल्ली: पैरोल जंप कर कर रहा था लूट की वारदात , पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से किया गिरफ्तार

सिविल लाइंस इलाके में रानी झांसी फ्लाईओवर के पास लूट की कोशिश करते दो आरोपी गिरफ्तार ,26 जुलाई 2026 से 23 दिन का था पैरोल

Published : August 29, 2026 at 11:38 AM IST

नई दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में रानी झांसी फ्लाईओवर के पास दिनदहाड़े फायरिंग कर लूट की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को नॉर्थ जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने वारदात के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. एक आरोपी को सदर बाजार से, जबकि दूसरे को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है.पुलिस जांच में सामने आया कि जावेद पैरोल जंपर है. उसे 26 जुलाई 2026 को एक आपराधिक मामले में 23 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था, लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद वह वापस जेल नहीं लौटा और भिवाड़ी में छिप गया. पुलिस के मुताबिक वह दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज 34 आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है और थाना ख्याला का हिस्ट्रीशीटर/बीसी है.

"पुलिस टीमों ने सीसीटीवी बैक-ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया सूचना को एक साथ इस्तेमाल कर आरोपितों की पहचान की और महज 12 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई करना और राजधानी में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है."...

निहारिका भट्ट,डीसीपी,नॉर्थ जिला

पुलिस से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार

पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को सिविल लाइंस थाने में रानी झांसी फ्लाईओवर के पास हथियार के बल पर लूट के प्रयास की पीसीआर कॉल मिली थी. शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ स्कूटी से होटल की ओर जा रहा था. दोपहर करीब 3:45 बजे काले रंग की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोकने का इशारा किया. जैसे ही पीड़ित ने स्कूटी रोकने की कोशिश की, एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जबकि दूसरे ने बटन वाला चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की. पीड़ितों ने बदमाशों की स्कूटी को धक्का देकर वहां से भागने की कोशिश की और तीस हजारी कोर्ट की ओर दौड़ पड़े. आरोपियों ने करीब 50 मीटर तक उनका पीछा किया और दोबारा गोली चलाई. हालांकि, दोनों पीड़ित बाल-बाल बच गए. इसके बाद आरोपी फिल्मिस्तान की ओर फरार हो गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइंस थाना, एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीमें गठित की गईं. पुलिस ने घटनास्थल से लेकर आरोपियों के फरार होने वाले रास्ते तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्कूटी की आवाजाही को ट्रैक किया. सीसीटीवी विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों की पहचान दीपांशु उर्फ दीपु और जावेद उर्फ पउवा के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस टीम ने सदर बाजार में छापेमारी कर दीपांशु को गिरफ्तार किया.

उसकी निशानदेही पर दूसरी टीम ने राजस्थान के भिवाड़ी पहुंचकर जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में जावेद ने पुलिस को बताया कि दोनों ने फतेह कचौड़ी के पास खाना खा रहे पीड़ित को सोने की चेन पहने देखा था. इसके बाद उन्होंने उसका पीछा किया और रानी झांसी फ्लाईओवर के पास लूट की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें