होमक्राइमराजस्थान में सरकार ने गारंटी दी कि चुनाव 15 नवंबर से पूर्व होंगे, हाईकोर्ट ने मानी अपनी नाराजगी
क्राइम

राजस्थान में सरकार ने गारंटी दी कि चुनाव 15 नवंबर से पूर्व होंगे, हाईकोर्ट ने मानी अपनी नाराजगी

राजस्थान हाईकोर्ट में निकाय और पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सरकार ने चुनाव प्रक्रिया पूरी 15 नवंबर तक करने का शपथ पत्र पेश किया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने अपनी नाराजगी को दर किया और सरकार की ओर से पेश किए गए चुनाव कार्यक्रम को स्वीकार कर लिया।

Navbharat Times के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:22 am बजे
राजस्थान में सरकार ने गारंटी दी कि चुनाव 15 नवंबर से पूर्व होंगे, हाईकोर्ट ने मानी अपनी नाराजगी

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार की और से रुख साफ कर दिया है। इस मामले में हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद सरकार ने मतदान और मतगणना की तारीख तक बताकर गेंद अब निर्वाचन आयोग से पाले में डाल दी हे।

जयपुर : 20 जुलाई को राजस्थान हाईकोर्ट में प्रदेश के सबसे अहम मामले की सुनवाई हुई। निकाय और पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई के दौरान जब सरकार ने शपथ पत्र पेश करते हुए 15 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने का हवाला दिया तो हाईकोर्ट की ओर से नाराजगी जाहिर की गई। हाईकोर्ट ने साफ कहा कि आप तारीख बताएं कि चुनाव कब करवा रहे हैं। इसके करीब 15 मिनट बाद सरकार की ओर से संभावित चुनाव के शेड्यूल का एक पत्र हाईकोर्ट में पेश किया। इसमें चुनाव की पूरी प्रक्रिया का कार्यक्रम बताया गया था।

मतदान और मतगणना तक बता दी

राज्य सरकार की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में चुनाव कार्यक्रम का पूरा प्लान पेश कर दिया। शपथ पत्र के साथ दिए गए चुनाव कार्यक्रम के तहत संभावित चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया। मतदान और मतगणना की तारीख भी बता दी गई। हालांकि चुनाव का शेड्यूल निर्वाचन आयोग जारी करता है। आयोग के नोटिफिकेशन में ही नामांकन, नाम वापसी, मतदान और मतगणना की तारीख दी जाती है लेकिन राजस्थान सरकार ने 15 नवंबर से पहले चुनाव कराने के कार्यक्रम के दौरान संभावित तारीखों की जानकारी पेश कर दी है।

निकाय चुनाव का संभावित शेड्यूल यहां पढें

राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में शपथ पत्र के साथ निकाय चुनाव का जो शेड्यूल पेश किया। उसके मुताबिक सोमवार 17 अगस्त निकाय चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। सदस्य पदों के चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। 22 से 27 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। पहले चरण का मतदान 6 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 9 सितंबर को होगा। मतगणना की संभावित तिथि 11 सितंबर बताई गई है। बाद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।

पंचायत चुनाव का शेड्यूल भी जानें

निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। 23 सितंबर 2026 को पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होगी। पंचायत चुनाव चार चरणों में करवाया जाना प्रस्तावित है। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए पहले चरण का मतदान 13 अक्टूबर, दूसरे चरण का मतदान 23 अक्टूबर, तीसरे चरण का मतदान 29 अक्टूबर और चौथे चरण का मतदान 2 नवंबर को कराए जाना प्रस्तावित है। इनके बाद सरपंच, पंच, उपसरपंच, प्रमुख, प्रधान, उप प्रमुख और उप प्रधान के चुनाव कराए जाएंगे। यह संभावित शेड्यूल सरकार ने पेश किया है हालांकि फाइनल शेड्यूल निर्वाचन आयोग अपने नोटिफिकेशन के साथ जारी करेगा।

याचिकाकर्ताओं ने किया विरोध लेकिन हाईकोर्ट ने स्वीकार किया

राज्य सरकार की ओर से जो चुनाव कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया गया। उस कार्यक्रम का याचिकाकर्ताओं की ओर से विरोध किया गया। याचिकाकर्ताओं के वकील पुनीत सिंघवी, एडवोकेट प्रेमचंद देवंदा और अभिषेक देवंदा की ओर से कहा गया कि जो कार्यक्रम पेश किया गया है। वह करीब तीन महीने का है जबकि पूर्व में दो बार चुनाव कराने के आदेश दिए जा चुके हैं। ऐसे में और ज्यादा समय नहीं दिया जाए लेकिन हाईकोर्ट की बेंच ने सरकार की ओर से पेश किए गए चुनाव कार्यक्रम को स्वीकार करते हुए 15 नवंबर तक चुनाव संपन्न कराने जाने के शपथ पत्र को स्वीकार कर लिया।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें