बेरोजगार युवाओं से विदेश नौकरी के नाम पर ठगी, जयपुर में पुलिस ने कॉल सेंटरों पर दबिश दी
जयपुर पुलिस ने बेरोजगार युवाओं से विदेश नौकरी के नाम पर ठगी के खेल का भंडाफोड़ किया है, जिसके तीन फर्जी कॉल सेंटर चल रहे थे, जिनमें 22 लोग, जिनमें युवतियां भी शामिल हैं, को गिरफ्तार किया गया है.

सौजन्य से:- ETV Bharat
विदेश में नौकरी, वीजा और वर्क परमिट के नाम पर बेरोजगारों से ठगी, तीन फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की दबिश
एक कॉल सेंटर के मालिक और 20 युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.
Published : July 16, 2026 at 10:04 AM IST
जयपुर : राजधानी जयपुर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर चल रहे ठगी के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने महेश नगर और जालूपुरा थाना इलाके में तीन जगह दबिश देकर इस पूरे खेल का खुलासा किया है. सीएसटी ने कॉल सेंटर मालिक सहित 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें युवतियां भी शामिल हैं. आरोपियों के कब्जे से 40 मोबाइल जब्त किए हैं. आरोपी बेरोजगार युवाओं को विदेश ने वीजा और वर्क परमिट के नाम पर झांसे में लेते और ठगी करते. पुलिस इस पूरे मामले में हुए वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है.
एक सेंटर का मालिक और दस लड़कियां गिरफ्तार : स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया, सीएसटी की एनडीपीएस यूनिट ने महेश नगर और जालूपुरा थाना इलाके में तीन ठिकानों पर दबिश दी. जहां फर्जी कॉल सेंटर चल रहे थे. जहां से बेरोजगार युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर फंसाया जाता. महेश नगर में महिमा ट्रिनिटी मॉल की पांचवीं मंजिल पर टीम ने दबिश दी तो सामने आया कि विदेश भेजने के नाम पर झांसा देने और ठगी करने के लिए फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है. जिसका मालिक सारांश गोयल और उसका दोस्त समीर बंसल है. कॉल सेंटर पर दस लड़कियां काम कर रही थी. जो बेरोजगार युवाओं को कॉल कर विदेश में नौकरी का झांसा देती थी.
इसे भी पढ़ें: चूरू में करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, 6 ठग गिरफ्तार, 38 मोबाइल और 5 लैपटॉप बरामद
दो कॉल सेंटर से दस युवतियां गिरफ्तार : इसी तरह, महेश नगर थाना इलाके में ओके प्लस मॉल की छठी मंजिल पर एक ऑफिस में भी फर्जी कॉल सेंटर मिला. जहां पांच लड़कियां काम कर रही थी. जालूपुरा थाना इलाके के गणपति प्लाजा में भी इसी तरह का एक फर्जी कॉल सेंटर मिला है. जहां पांच लड़कियां काम कर रही थी. सीएसटी ने सभी आरोपियों को संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया. जहां आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. इन सभी से पूछताछ जारी है. आरोपियों ने कितने लोगों से कीतनी रकम की ठगी की. इसे लेकर अनुसंधान जारी है.
ऐसे फंसाते थे बेरोजगार युवाओं को : पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर नौकरी के आकर्षक विज्ञापन देते थे. बेरोजगार युवाओं को कॉल सेंटर के जरिए कॉल कर झांसे में लिया जाता. उन्हें विदेशों में आकर्षक वेतन का लालच देते और वीजा एवं वर्क परमिट दिलवाने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा करवाए जाते. रकम जमा करवाने के बाद आरोपी पीड़ितों के कॉल नहीं उठाते. ओके प्लस और गणपति प्लाजा में संचालित कॉल सेंटर के मालिकों को पुलिस तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, आरोपी 18 साल बाद दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पुलिस प्रतिनियुक्ति के लिए नये मापदंड, सेवा रिकॉर्ड पर जोर

अलग-अलग शहरों में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्राएं

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ा: सावरदा पुलिया पर अनियंत्रित हुआ, ड्राइवर सुरक्षित - Dudu News


