निकाय चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष के शहर से आने वाले राकेश भाटी कांग्रेस में शामिल
Bjp leader Rakesh Bhati: पाली के प्रमुख राजनीतिक चेहरे और निवर्तमान नगर निगम महापौर रेखा भाटी के पति राकेश भाटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बीजेपी में कई बड़े पद संभाल चुके भाटी के कांग्रेस संभालने से सिसायी दलों मे…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Bjp leader Rakesh Bhati: पाली के प्रमुख राजनीतिक चेहरे और निवर्तमान नगर निगम महापौर रेखा भाटी के पति राकेश भाटी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बीजेपी में कई बड़े पद संभाल चुके भाटी के कांग्रेस संभालने से सिसायी दलों में हलचल तेज है
जयपुर/पाली: राजस्थान में होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल पूरी ताकत लगा रहे हैं। प्रत्याशियों के लिए टिकट तय करने से पहले पूरी छानबीन की जा रही है और संभावित बागियों को मनाने की कोशिशें की जा रही है। इसी बीच पाली में एक भाजपा पार्षद ने बीजेपी को झटका दे दिया है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के गृह जिले में निवर्तमान महापौर के पति और पांच बार पार्षद रहे राकेश भाटी ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है।
भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए राकेश भाटी
पाली नगर निगम की निवर्तमान महापौर रेखा भाटी के पति राकेश भाटी ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। भाटी ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस विधायक भीमराज भाटी के साथ राकेश भाटी और कुछ अन्य स्थानीय नेता शनिवार को कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे जहां कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अब निकाय चुनाव में पाली में भाजपा को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।
नेता प्रतिपक्ष और सभापति रहे हैं राकेश भाटी
राकेश भाटी पाली में कोई छोटा नाम नहीं है। वे पांच बार पाली नगर परिषद के पार्षद रहे हैं। पाली नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहने के अलावा उपसभापति और सभापति भी रहे हैं। पाली भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी के साथ दस वर्षों तक उनके प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया है। राकेश भाटी की पत्नी रेखा भाटी पाली नगर निगम की निवर्तमान महापौर हैं।
भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पर गंभीर आरोप
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले राकेश भाटी ने पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पाली में भारतीय जनता पार्टी है ही नहीं, वहां तो पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख प्राइवेट कंपनी चला रहे हैं। वहां अपने ही कार्यकर्ताओं को जेल भेजने के षड़यंत्र रचे जाते हैं। इसलिए वे भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए। राकेश ने कहा कि वे 35 साल से भाजपा के कार्यकर्ता रहे हैं। पांच बार लगातार पार्षद रहे हैं। इसके बावजूद भी ज्ञानचंद पारख ने पुलिस थानों में झूठे मुकदमे दर्ज कराए। सभी मुकदमों में एफआर लग चुकी है लेकिन पारख अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। भाटी ने कहा कि वे गुलाम रह कर राजनीति नहीं कर सकते।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


