जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन जयपुर के ब्लू शाइन होटल में प्रकाश खिंची की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ गया है, कार्रवाई को लेकर परिजनों और वकीलों ने दूसरे दिन भी होटल के बाहर प्रदर्शन किय…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: होटल में युवक की संदिग्ध मौत, वकीलों का विरोध-प्रदर्शन
जयपुर के ब्लू शाइन होटल में प्रकाश खिंची की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ गया है, कार्रवाई को लेकर परिजनों और वकीलों ने दूसरे दिन भी होटल के बाहर प्रदर्शन किया.
राजस्थान के जयपुर में बजाज नगर थाना क्षेत्र में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित ब्लू शाइन होटल में प्रकाश खिंची की संदिग्ध मौत के मामले में अधिवक्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा. मृतक के भाई विक्रम सिंह खिंची राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं. वकीलों ने प्रकाश की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है.
परिजनों और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं के मुताबिक प्रकाश कुछ दिन पहले ही आगरा से जयपुर आया था और होटल में ठहरा था. आरोप है कि नौकरी लगाने के नाम पर उससे रुपए भी लिए गए थे. परिजनों का दावा है कि 30 सितंबर को प्रकाश के चोट के निशान वाली फोटो उसके भाई के मोबाइल पर भेजी गई थी. इसके कुछ देर बाद सुसाइड नोट भी भेजा गया.
हाथ में ड्रिप को लेकर उठे सवाल
परिजनों का कहना है कि होटल से संपर्क करने पर प्रकाश के चेकआउट करने की बात कही गई, लेकिन बाद में उसी कमरे से उसका शव मिला. प्रकाश के हाथ में कैनुला लगी होने और ड्रिप चढ़ने को लेकर भी वकीलों ने सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि मौत की परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
मामले को लेकर प्रकाश की पत्नी रिया और उसकी मां भी धरने पर बैठी हैं. पत्नी ने भावुक होकर कहा कि उसकी छोटी बच्ची है और अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा. उसने बच्ची के भविष्य को देखते हुए सरकारी नौकरी देने की मांग की है.
सरकारी नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की मांग
अधिवक्ताओं का कहना है कि धरने को 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार का कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए धरना स्थल पर नहीं पहुंचा. प्रदर्शनकारियों ने प्रकाश की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग रखी है.
वकीलों के मुताबिक अधिकारियों ने मांगें मानने का आश्वासन दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो चक्का जाम कर आंदोलन तेज किया जाएगा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की चेतावनी भी दी है.
फिलहाल बजाज नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. होटल स्टाफ, प्रकाश के संपर्क में रहे लोगों और नौकरी के नाम पर रुपए लेने के आरोपों समेत मौत से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने घंटों चले हंगामा के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिवार वालों को धरना खत्म करने के लिए राजी कर लिया है. शाम करीब पांच बजे पिछले दो दिनों से चल रहे धरने को स्थगित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: BJP के मुस्लिम नेता ने ओवैसी पर बोला जुबानी हमला, कहा- सपा और AIMIM...
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


