होमशिक्षा-करियरआनासागर झील की बदहाली को लेकर अजमेर में बड़ा बंद, कांग्रेस की टीम ने किया सफल
शिक्षा-करियर

आनासागर झील की बदहाली को लेकर अजमेर में बड़ा बंद, कांग्रेस की टीम ने किया सफल

अजमेर के बीच खूबसूरत आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है, जिसका शहरभर में प्रभाव पड़ा। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेसी अलग-अलग टीमें घूमी और व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, पेट्रोल पंप समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद कर दी गईं।

ETV Bharat के अनुसार23 जुलाई 2026 को 10:11 am बजे
आनासागर झील की बदहाली को लेकर अजमेर में बड़ा बंद, कांग्रेस की टीम ने किया सफल

सौजन्य से:- ETV Bharat

आनासागर झील की बदहाली को लेकर आज अजमेर बंद, सड़कों पर उतरीं कांग्रेस की टीमें, धर्मेंद्र राठौड़ बोले- नगर निगम नरक निगम बना

अजमेर के बीच खूबसूरत आनासागर झील की दुर्दशा और लाखों मछलियों की मौत को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है.

Published : July 23, 2026 at 2:10 PM IST

अजमेर : आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर काग्रेस की ओर से अजमेर बंद की रणनीति सफल होती हुई नजर आ रही है. अजमेर शहर के प्रमुख बाजार व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, पेट्रोल पंप समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकान भी बंद है. बंद को सफल बनाने के लिए सुबह से ही पूरे शहर में कांग्रेस की अलग-अलग टीमें घूम रही हैं. खासकर बाजार खुलने के समय पर कांग्रेस की यह टीमें ज्यादा सक्रिय नजर आईं. परिवहन के साधन भी बंद होने से आमजन को भी परेशानी आई. अजमेर शहर के बीच खूबसूरत आनासागर झील की दुर्दशा और लाखों मछलियों की मौत को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने गुरुवार को बंद का आह्वान किया है.

अजमेर शहर के बीचों बीच आनासागर झील अजमेर में राजनीति का केंद्र बन गई है. आनासागर झील की दुर्दशा, आडू दर्शित के चलते प्रशासन की ओर से झील का पानी निकालने और झील का पानी दूषित होने के कारण लाखों मछलियां मरने को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया और शासन और प्रशासन को कई बार चेताया भी. इसी क्रम में आम जन व्यापारियों को अपने आंदोलन के साथ जोड़ने के उद्देश्य से शहर कांग्रेस ने पहले 24 जुलाई को बंद का हवन किया था, लेकिन राजस्थान चयन बोर्ड की परीक्षा होने के कारण कांग्रेसियों ने 23 जुलाई को बंद की घोषणा की थी.

पढे़ं. आनासागर झील की दुर्दशा पर राजनीति: कांग्रेस के अजमेर बंद के जवाब में बीजेपी का सफाई अभियान

बंद को सफल बनाने के लिए शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व विधायक गोपाल बाहेती, अजमेर दक्षिण से कांग्रेस की प्रत्याशी रही द्रौपदी कोली ने बंद को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाला. बैंड का ऐलान शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया था, जिसमें सचिन पायलट समर्थक कांग्रेसी बंद करवाती टीमों में नजर नहीं आए. हालांकि, अभी तक कांग्रेस का बंद शांतिपूर्ण ही बना हुआ है.

शहर के सभी इलाकों में बंद का असर : अजमेर में वैशाली नगर, जनता कॉलोनी, फॉयसागर सागर रोड, माकड़ वाली रोड, पंचशील, जनाना अस्पताल रोड, शास्त्री नगर, बजरंगगढ़ चौराहा, महावीर सर्किल, गंज, दरगाह बाजार, नला बाजार, अंदरकोट, मदार गेट, पड़ाव, क्वंडस पूरा, डिग्गी बाजार, केसरगंज, स्टेशन रोड, नगरा, रामगंज, सुभाषनगर, आदर्श नगर, नगरा, श्रीनगर रोड, जयपुर रोड, नसीराबाद रोड, माकपूरा आदि क्षेत्रों में बाजार बंद रहे. कमोबेश शहर के भीतरी इलाकों में भी दुकानें बंद रही.

परिवहन के साधन रहे बंद : अजमेर शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली मिनी बस और ऑटो, टेंपो यूनियन का भी बंद में सहयोग है. यही वजह है कि आमजन को परिवहन के साधन नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा पेट्रोल पंपों भी बंद रहे. हालांकि, एक जगह खोलने की कोशिश की गई, जहा कांग्रेसियों की टीम ने पहुंचकर पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया. हालांकि, रोडवेज बसों का संचालन इस बीच रहा.

पढे़ं. आनासागर झील में परिंदों का शिकार रोकने की मांग, यूथ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन...जानिए तरीका

ऐतिहासिक बंद का दावा : शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बंद को सफल बनाने के लिए घूमते नजर आए. डॉ. जयपाल ने कहा कि आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर ऐतिहासिक बंद रहा है. इसके लिए व्यापारिक संगठन, शिक्षण संस्थाओं, ऑटो, मिनी बस और टेंपो यूनियन के अलावा आमजन को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बंद में सहयोग किया. आनासागर झील की दुर्दशा में सुधार हो, इसी भावना के साथ सभी ने समर्थन कांग्रेस को दिया है. उन्होंने दावा किया कि ऐसा बंद अजमेर पहले कभी नहीं हुआ है. उम्मीद है कि अब सरकार जागेगी और आनासागर झील का उत्थान होगा. साथ ही अजमेर में सड़कों की दुर्दशा, पेयजल पानी की आपूर्ति में सुधार होगा. उन्होंने कहा कि कुछ दुकानें खुली थी, जिनको कांग्रेसियों ने आग्रह करके बंद करवाया है. कांग्रेस कार्यकर्ता ने किसी भी दुकानदार या अन्य व्यक्ति के साथ जोर जबरदस्ती नहीं की है.

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के अजमेर बंद को अपार समर्थन दिया है. जनता की भावना कांग्रेस के साथ है. कांग्रेस ने आनासागर झील की दुर्दशा और लाखों मरी मछलियों का मुद्दा उठाया था. अजमेर में ट्रिपल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल है. अजमेर बंद को इतना बड़ा समर्थन मिला है कि इसको देखकर लग रहा है कि अब अजमेर शहर की दोनों सीटों पर बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

आनासागर झील में लाखों मछलियां मरी हैं. इससे पहले पुष्कर के पवित्र सरोवर में भी मछलियां मरी थी, जहां पुष्कर से विधायक और सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत आते हैं. अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और केंद्र में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी हैं. अजमेर से 7 भाजपा के नेता ऊंचे ओहदे पर बैठे हैं. इसके बावजूद अजमेर की जनता पेयजल की किल्लत को लेकर परेशान है. राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि अजमेर का नगर निगम तो नरक निगम बन गया है. उन्होंने भाजपा को चेताया कि आमजन की भावना अब कांग्रेस के साथ है जाग जाओ.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें