जयपुर के जे के लोन अस्पताल में दवा के नाम पर घोटाला, गहलोत बोले - भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ने जड़ें जमाई
जयपुर के जे के लोन अस्पताल में दवा के नाम पर घोटाला, गहलोत बोले - भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ने जड़ें जमाई पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, राशन से लेकर सामाजिक कल्याण योजनाओं तक, भाजपा सरकार म…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर के जे के लोन अस्पताल में दवा के नाम पर घोटाला, गहलोत बोले - भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ने जड़ें जमाई
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, राशन से लेकर सामाजिक कल्याण योजनाओं तक, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार जड़ें जमा चुका है.
Published : August 25, 2026 at 1:43 PM IST
जयपुर: जयपुर के जेके लोन अस्पताल में दवा की गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है. गहलोत ने कहा कि जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी हैं. यहां बीमार बच्चों के नाम पर धोखा किया जा रहा है. कच्ची पर्चियों पर फर्जी मरीजों के नाम दवाएं आवंटित कर डेढ़ साल में करीब 3 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया. जो बच्चे अस्पताल में एडमिट ही नहीं हुए, उनके नाम पर दवाइयां निकाल ली गईं. जांच टीम पहुंची तो अस्पताल प्रशासन ने ही जांच रुकवाकर पहले उच्चाधिकारियों से बात कराने की शर्त रख दी, यह भ्रष्टाचार की गहरी सांठगांठ को उजागर करता है.
गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ये टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बीकानेर के कैंसर संस्थान से मरीजों के लिए भेजी गई निशुल्क दवाओं की दिल्ली में कालाबाजारी पकड़ी गई थी. यहां भी वैसा ही खेल नजर आ रहा है. स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, राशन से लेकर सामाजिक कल्याण योजनाओं तक, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हर क्षेत्र में जड़ें जमा चुका है. यह सिर्फ इक्का-दुक्का घटना नहीं, बल्कि पूरे तंत्र में फैली लूट का सुनियोजित तरीका है, जिसका खामियाजा हर बार जरूरतमंद ही भुगत रहा है. सरकार तुरंत व्यापक जांच कराएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे.
4 गुना तक सप्लाई दिखाई: ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने कहा कि जांच कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है. जेके लोन अस्पताल में बच्चों को दी जाने वाली दवाओं के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है. जो बच्चे एडमिट ही नहीं हुए, उनके नाम कच्ची पर्ची पर दवाएं दिखा दी गईं. एडमिट बच्चों को 2 की जगह 7 से 13 एंटीबायोटिक, 6 की जगह 20 से 24 सीरिंज और अन्य दवाइयां सप्लाई में दिखा दी गईं. कई दवाओं की दो गुना से 4 गुना तक सप्लाई दिखा दी गई. स्टॉक में होने के बाद भी दवाइयों की लोकल परचेज की गई.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


