Kasganj News: कासगंज में पिकअप और ट्रॉले में टक्कर, राजस्थान के 5 लोगों की मौत, 23 घायल
{"_id":"6a95c4db68bdad971c0edc38","slug":"pickup-truck-and-trolley-collide-in-kasganj-5-people-from-rajasthan-killed-23-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153051-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn"…

सौजन्य से:- amarujala.com
{"_id":"6a95c4db68bdad971c0edc38","slug":"pickup-truck-and-trolley-collide-in-kasganj-5-people-from-rajasthan-killed-23-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153051-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कासगंज में पिकअप और ट्रॉले में टक्कर, राजस्थान के 5 लोगों की मौत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कासगंज में पिकअप और ट्रॉले में टक्कर, राजस्थान के 5 लोगों की मौत, 23 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर मोहनपुरा बाईपास के पास सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे एक पिकअप और ट्रॉले में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार 5 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। एक ही परिवार के 27 सदस्य और रिश्तेदार पिकअप में सवार होकर गंगा में अस्थि विसर्जन के लिए राजस्थान के करौली जिले से सोरोंजी आ रहे थे। गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज और 17 का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे के दो कारण सामने आ रहे हैं। घटनास्थल से करीब 100 मीटर पहले बैरिकेडिंग की गई थी जिससे दोनों तरफ का यातायात एक ही लेन से गुजर रहा था। इस बात का भी अंदेशा है कि पिकअप चालक को झपकी आ गई जिससे हादसा हुआ। पुलिस ट्रॉला चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन थाना क्षेत्र के गांव रेवई निवासी रविंद्र पुत्र रामचंद्र की मां सुआ देवी का 25 अगस्त को बीमारी से निधन हो गया था। वह अपनी मां की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए परिवार के 26 सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ पिकअप में सवार होकर रविवार शाम करीब पांच बजे गांव से सोरोंजी के लिए निकले थे। पिकअप को भूपेंद्र (27) निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, जिला करौली चला रहा था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर मोहनपुरा बाईपास के पास पिकअप की शाहजहांपुर से पशु आहार लेकर जयपुर जा रहे ट्रॉले से जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रॉले को आरिफ निवासी गांव सरकाना, जिला ब्यावर, राजस्थान चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही उमेश पुत्र बबलू (26), प्रेमवती पत्नी तेजराम (50) और नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी (25) की मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर 8 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान अंजलि पत्नी मनीष (26) और रीना पत्नी करमवीर (32) ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी सिंह, एएसपी सुशील कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
बॉक्स
तीन सदस्यीय समिति करेगी दुर्घटना की जांच
हादसे की जांच शासन गठित विशेष टीम करेगी। तीन से अधिक मौतों वाले सड़क हादसों की गहन समीक्षा के लिए शासन स्तर पर तीन सदस्यीय एक संयुक्त समिति पहले से ही गठित है। इसमें परिवहन विभाग के एआरटीओ, लोक निर्माण विभाग के अभियंता और पुलिस विभाग के आरआई शामिल हैं। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने कहा कि समिति ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। जांच का मुख्य केंद्र एनएचएआई द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के कारण होंगे। शुरुआती तौर पर यह बात सामने आई है कि दुर्घटना का शिकार हुए दोनों वाहन एक ही लेन पर आमने-सामने आ गए थे जिसके कारण यह हादसा हुआ। समिति की इस जांच रिपोर्ट से दुर्घटना के असल कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
वर्जन
मोहनपुरा में पिकअप और ट्रॉले की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हुई है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर जांच के बाद प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पिकअप चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।
- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मृतकों के नाम
1- उमेश पुत्र बबलू (26) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
2-प्रेमवती पत्नी तेजराम (50) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
3-नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी (25) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
4- अंजलि पत्नी मनीष (26) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
5- रीना पत्नी करमवीर (32) निवासी सलेमपुर कला, जनपद भरतपुर, राजस्थान
अलीगढ़ रेफर घायल
1. वंदना पत्नी चंद्रभान उर्फ सतीश (22) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
2. रंजीत उर्फ रामजीत पुत्र तेजपाल (33) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
3. हेमंत पुत्र राजेश (16) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
4. नैतिक पुत्र रविंद्र (12) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
5. रेयांश पुत्र उमेश चंद (02) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
6. भूपेंद्र पुत्र राधेश्याम (27) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
जिला अस्पताल में भर्ती घायल
1. रविंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
2. तेजराम पुत्र रामखिलाड़ी (60) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
3. नेकराम पुत्र रामभरोसे (60) निवासी गाजीपुर खावदा, जनपद दौसा, राजस्थान
4. सपना पत्नी गौतम (20) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
5. सीमा पत्नी रविंद्र (25) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
6. चंद्रभान पुत्र नेहरू (25) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
7. राजकुमारी पत्नी रामजीत (30) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
8. मयंक पुत्र राजेश (14) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
9. लक्ष्य पुत्र रविंद्र (10) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
10. चिराग पुत्र उमेश चंद्र (5) गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
11. रियांश पुत्र उमेश चंद्र (2) गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
12. विमलेश पत्नी नेहरू (26) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
13. कान्हा पुत्र चंद्रभान (2) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान
14. कविता पत्नी उमेश निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
15. गौतम पुत्र बबलू (22) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
16. प्रियांशी पुत्री कर्मवीर (3) निवासी गांव रेवई, जनपद करौली, राजस्थान
17. वेदराम पुत्र राम खिलाड़ी (55) निवासी नथौली का पुरा, जनपद करौली, राजस्थान

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?