जोधपुर में एमडी ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार: कॉलेज गई नाबालिग लापता,टीचर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज; पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Crime News | Arrests Theft Fraud Case Updates | Police Report जोधपुर में एमडी ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार:कॉलेज गई नाबालिग लापता,टीचर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज;…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Crime News | Arrests Theft Fraud Case Updates | Police Report
जोधपुर में एमडी ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार:कॉलेज गई नाबालिग लापता,टीचर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज; पढ़ें क्राइम की अन्य खबरें
- कॉपी लिंक
जोधपुर कमिश्नरेट के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान चोरी, धोखाधड़ी, मादक पदार्थ तस्करी, अवैध बजरी परिवहन और गुमशुदगी से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सेक्टर-1 मोड़ के पास दबिश देकर अवैध एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ एक तस्कर को दबोचा। थानाधिकारी गोविंद व्यास के अनुसार संदिग्ध स्थिति में घूम रहे सुनील (33) पुत्र भेपाराम विश्नोई की तलाशी लेने पर 4.20 ग्राम एमडी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
सरकारी शिक्षक समेत 3 पर धोखाधड़ी का केस
उदयमंदिर थाने में ग्रीन रेजीडेंसी अनमोल वेन्यू सौदे से जुड़े मामले में अबरार की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने शकील अहमद, जो राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चौपासनी चारणान में सरकारी शिक्षक हैं, के अलावा शमीम कुरैशी और जावेद कुरैशी के खिलाफ धारा 420, 406 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई
डांगियावास थाना पुलिस ने बिसलपुर फांटा पर कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस बजरी से भरा एक डंपर जब्त किया है। मौके से सिंधीपुरा पीपाड़ सिटी निवासी कैलाश बावरी (38) को गिरफ्तार कर बीएनएस व एमएमआरडी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
एडवोकेट की एक्टिवा चोरी
जोधपुर के उदयमंदिर थाना क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में एसबीआई एटीएम के पास खड़ी एडवोकेट चिरंजीलाल की एक्टिवा अज्ञात चोर चुरा ले गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
- छत से गिरकर युवक की मौत: खाड़ा रणधीर निवासी आईदान सिंह (23) देर रात छत पर सोते समय नीचे गिर गए। इलाज के दौरान एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई।
- चौपासनी में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी: राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में बंटी आपा के मकान में किराए पर रहने वाले राजा (30) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
- अपना घर में महिला की मौत: नारी अपना घर आश्रम चौखा में भर्ती प्रभुजी नूर नामक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल में मृत्यु हो गई।
गुमशुदगी व अपहरण की खबरें
- मण्डोर से 16 साल की नाबालिग लापता: गोकुलजी की प्याऊ से 16 साल की लड़की घर से बिना बताए चली गई। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।।
- पाबूपुरा से कॉलेज गई वापस नहीं लौटी: एयरपोर्ट थाने में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के कॉलेज जाने के बाद वापस न लौटने की गुमशुदगी दर्ज कराई।
- देवनगर से आटा चक्की गया छात्र गायब: राजीव गांधी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय नाबालिग स्कूटी लेकर घर से आटा चक्की जाने निकला था, जिसका कोई सुराग नहीं लगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


