होमक्राइमजोधपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप: शराब की बोतल से दोस्त को पीटा, यहां पढ़िए क्राइम की खबरें - Jodhpur News
क्राइम

जोधपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप: शराब की बोतल से दोस्त को पीटा, यहां पढ़िए क्राइम की खबरें - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Crime News | Assault With Liquor Bottle & Rape Case Update जोधपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप:शराब की बोतल से दोस्त को पीटा, यहां पढ़िए क्राइम की खबरें - कॉपी…

Dainik Bhaskar के अनुसार2 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
जोधपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप:  शराब की बोतल से दोस्त को पीटा, यहां पढ़िए क्राइम की खबरें - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur Crime News | Assault With Liquor Bottle & Rape Case Update

जोधपुर में शादी का झांसा देकर महिला से रेप:शराब की बोतल से दोस्त को पीटा, यहां पढ़िए क्राइम की खबरें

- कॉपी लिंक

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में शुक्रवार को चोरी, मारपीट और शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने सहित कई मामले सामने आए हैं।

शादी का झांसा देकर महिला से रेप

जोधपुर की रहने वाली एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और नकदी हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे अपनी बातों में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार रेप किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब की बोतल से मारपीट

विवेक विहार थाने में कुमाचन सिटी के इंदोखा निवासी कमलेश वर्मा ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कमलेश ने बताया कि बुधवार रात को एनआरआई कॉलोनी पाली रोड के पास अंकित बंजारा और विक्रम बंजारा ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी और पीड़ित साथ ही काम करते हैं। पीड़ित का आरोप है कि किसी बात पर विवाद होने पर उसके साथ शराब की बोतल से मारपीट की गई।

अस्पताल के पास बीड़ी सिगरेट बेचने पर एक गिरफ्तार

उदयमंदिर थाना पुलिस ने पावटा अस्पताल के पास ध्रूमपान सामग्री बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पावटा अस्पताल और बस स्टैंड के 100 मीटर के अंदर नरेश खेतानी परचून की दुकान पर बीड़ी-सिगरेट जैसी ध्रूमपान सामग्री बेच रहा था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया।

20 वर्षीय विवाहिता लापता

जोधपुर मथानिया थाने इलाके से एक 20 वर्षीय विवाहिता बुधवार को बिना बताए घर से निकली, जो वापस नहीं लौटी। परिजनों के आप-पड़ौस में पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर मामला दर्ज कराया।

वहीं, डांगियावास थाने इलाके में रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक भी बुधवार को घर से बिना बताए चला गया। जबकि मंडोर थाने इलाके का एक 42 वर्षीय अधेड़ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।

- REET-RAS की तैयारी कराएगा AI, टेस्ट भी लेगा: स्टूडेंट को बताएगा किस सब्जेक्ट में है कमजोर, देगा पूरा स्टडी प्लान; जानें पूरा प्रोसेस

- जोधपुर में आज से आंधी-बारिश की चेतावनी: अब तक सामान्य से 1 प्रतिशत कम हुई बरसात; जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

- 'भास्कर समाधान' बना पब्लिक की आवाज: एक पोस्ट में 10 दिन पुरानी लाइट और कचरे की समस्या का हुआ समाधान, सफाई प्रभारी राजेश सारवान बने 'पब्लिक के स्टार'

- उदयपुर में पहाड़ियों पर निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त: कहा- पहाड़ियों की जगह होटल ले रहे हैं, हिल पॉलिसी तैयार करने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें