होमसेहतजोधपुर में पूर्व-राज्यमंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच होगी टक्कर: भाजपा और कांग्रेस के दो-दो मेयर चेहरे आमने-सामने; अलग-अलग वार्ड से चेचरे भाई-बहन लड़ेंगे चुनाव - Jodhpur News
सेहत

जोधपुर में पूर्व-राज्यमंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच होगी टक्कर: भाजपा और कांग्रेस के दो-दो मेयर चेहरे आमने-सामने; अलग-अलग वार्ड से चेचरे भाई-बहन लड़ेंगे चुनाव - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur BJP Corporator Ticket List | New Faces Get Opportunity जोधपुर में पूर्व-राज्यमंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच होगी टक्कर:भाजपा और कांग्रेस के दो-दो मेयर चेहरे आमने…

Dainik Bhaskar के अनुसार31 अगस्त 2026 को 12:33 pm बजे
जोधपुर में पूर्व-राज्यमंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच होगी टक्कर:  भाजपा और कांग्रेस के दो-दो मेयर चेहरे आमने-सामने; अलग-अलग वार्ड से चेचरे भाई-बहन लड़ेंगे चुनाव - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Jodhpur BJP Corporator Ticket List | New Faces Get Opportunity

जोधपुर में पूर्व-राज्यमंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बीच होगी टक्कर:भाजपा और कांग्रेस के दो-दो मेयर चेहरे आमने-सामने; अलग-अलग वार्ड से चेचरे भाई-बहन लड़ेंगे चुनाव

- कॉपी लिंक

जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है। भाजपा ने नामांकन के अंतिम समय से एक घंटे पहले लिस्ट जारी की। वहीं कांग्रेस ने रिटर्निंग अधिकारी को सिंबल जमा करवाए।

अब जोधपुर में नगर निगम के चुनाव और भी रोचक हो गए है। शहर के वार्ड नंबर 42 से पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला होगा।

वहीं जोधपुर नगर निगम के मेयर के दावेदार माने जाने वाले भाजपा और कांग्रेस के दो बड़े चेहरे देवेंद्र सालेचा और नरेश चंद्र जोशी दोनों एक ही वार्ड से मैदान में उतर रहे हैं।

इसके साथ ही जोधपुर नगर निगम की पूर्व मेयर (उत्तर) कुंती देवड़ा ने भी वार्ड नंबर 99 से अपना नामांकन पेश किया है। वहीं उनके चचेरे भाई मयंक देवड़ा 100 नंबर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

देखें पूरी लिस्ट…

वार्ड नंबर 42 में लोहिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्मा के बीच कड़ा मुकाबला

शहर के वार्ड नंबर 42 से मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। यहां पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा दोनों ने एक ही वार्ड से नामांकन दाखिल किया है। ओमकार वर्मा तीन बार पार्षद और एक बार मनोनित पार्षद रह चुके हैं। हालांकि वार्डों की लॉटरी के बाद उनका कहना था कि वे संगठन में है, इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेनिक, पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस से मेयर पद का बड़े चेहरे में ओमकार वर्मा का नाम भी शामिल हैं।

वहीं, मेघराज लोहिया पूर्व पार्षद रह चुके हैं। इसके साथ ही 1999 के सरदारपुरा विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ा था। ऐसे में माना जा रहा है कि जोधपुर का ये वार्ड हॉट सीट रहेगी और सभी की नजरें इस पर टिकी हुई है।

देवेंद्र सालेचा और नरेश चंद्र जोशी के बीच होगा मुकाबला

भाजपा और कांग्रेस के मेयर रेस में माने जाने वाले दो चेहरे देवेंद्र सालेचा और नरेश जोशी दोनों इन चुनावों में आमने-सामने होंगे। वार्ड नंबर 40 से देवेंद्र सालेचा और कांग्रेस से नरेशचंद्र जोशी उम्मीदवार है।

देवेंद्र सालेचा पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। वहीं नरेश जोशी भी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। अब देखना ये होगा कि इस वार्ड से कौन बाजी मारता है।

चचेरे भाई-बहन अलग-अलग वार्ड से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस से पूर्व मेयर कुंती देवड़ा ने वार्ड नंबर 99 से नामांकन दाखिल किया है। वहीं उनके चचेरे भाई मयंक देवड़ा 100 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। कुंती देवड़ा और मयंक देवड़ा दोनों चचेरे भाई-बहन है।

ये भी माना जा रहा था कि पिछले नगर निगम के चुनावों में मयंक देवड़ा उपमहापौर की दौड़ में शामिल थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी वे इस रेस में शामिल हो।

भाजपा ने कई बड़े नेताओं को दोबारा दिया मौका

भाजपा ने इस बार के नगर निगम चुनाव में कई पुराने नेताओं को दोबारा मौका दिया है। इनमें पूर्व डिप्टी चेयमैन देवेंद्र सालेचा समेत, पूर्व राज्यमंत्री मेघराज लोहिया, पूर्व यूआईटी चेयरमैन कमलेश पुरोहित और प्रसन्न चंद मेहता के नाम भी शामिल है।

वहीं खांडा फलसा मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित की पत्नी नुपूर पुरोहित को भी वार्ड नंबर 59 से मौका दिया गया है। इसके अलावा कुलदीप जांगिड़, उमेश पलिया, अमरलाल वर्गी, कन्हैयालाल पारीक जैसे सीनियर नेताओं के नाम शामिल है।

पूर्व मेयर इस बार चुनावी मैदान में नहीं

इस लिस्ट से पहले ये तय माना जा रहा था कि पूर्व मेयर घनश्याम ओझा और विनिता सेठ भी दावेदारी पेश कर सकते है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इस बार दोनों ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की।

ऐसे में दोनों पूर्व मेयर इस बार चुनावी मैदान में नजर नहीं आएंगे। वहीं पूर्व डिप्टी मेयर किशन लड्ढा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें