राजस्थान: जोधपुर में सीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा, हिरासत में दो लोग - jodhpur cjp program ruckus ashutosh ranka protest two detained
राजस्थान: जोधपुर में सीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा, हिरासत में दो लोग जोधपुर के गांधी प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यक्रम 'शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल' में भाजपा युवा मोर्चा और एबीवीपी ने हंगामा किया। HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान: जोधपुर में सीजेपी के कार्यक्रम में हंगामा, हिरासत में दो लोग
जोधपुर के गांधी प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यक्रम 'शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल' में भाजपा युवा मोर्चा और एबीवीपी ने हंगामा किया।
HighLights
- जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा-ABVP का हंगामा।
- आशुतोष रांका के पहुंचने पर विरोध, एक कार्यकर्ता घायल।
- पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, कार्यक्रम बिना अनुमति।
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में स्थित गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल कार्यक्रम में रविवार को काफी हंगामा हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे तो भाजपा युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध जताया।
एबीवीपी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दीवार फांदकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उनकी सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नोकझोंक हो गई। इस दौरान मारपीट में एक सीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया।
स्थिति बिगड़ती देखकर पुलिस ने एबीवीपी के शहर संयोजक ललित दाधीच और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता को पकड़ कर बाहर निकाला। उनके समर्थकों को भी पुलिसकर्मियों ने जबरन बाहर निकाला। पुलिस उपायुक्त मनीष चौधरी ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रांका संविधान की किताब हाथ में लेकर पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान स्कूलों के निरीक्षण को लेकर तीखी बहस हो गई। आयोजकों ने कहा कि वे स्कूलों के हालात जानने के लिए निरीक्षण करना चाहते हैं, लेकिन सरकार अनुमति नहीं दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान जेठाराम के नेतृत्व में कुछ शिक्षकों ने स्कूलों के निरीक्षण पर रोक की मांग की है। पुलिस के अनुसार कार्यक्रम की जिला प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: सोलर प्लांट में गार्डों को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट, पुलिस ने सात आरोपी और माल खरीदने वाला दबोचा

उकलाना पुलिस ने पकड़ा राजस्थान का चोर: कैंपर गाड़ी से ₹1 लाख चुराए, 80 हजार रुपए बरामद, साइबर सेल की ली मदद - Uklanamandi News

जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान


