होमकृषिJaipur Weather: जयपुर में झमाझम बारिश से हाल बेहाल, कई इलाकों में जलभराव
कृषि

Jaipur Weather: जयपुर में झमाझम बारिश से हाल बेहाल, कई इलाकों में जलभराव

Jaipur Weather: जयपुर में झमाझम बारिश से हाल बेहाल, कई इलाकों में जलभराव Jaipur Weather Today: जयपुर में शुक्रवार दोपहर से लगातार बारिश जारी है, जिससे भीषण गर्मी और सूखे से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है. इसके साथ ही…

ABP News के अनुसार5 सितंबर 2026 को 05:33 am बजे
Jaipur Weather: जयपुर में झमाझम बारिश से हाल बेहाल, कई इलाकों में जलभराव

सौजन्य से:- ABP News

Jaipur Weather: जयपुर में झमाझम बारिश से हाल बेहाल, कई इलाकों में जलभराव

Jaipur Weather Today: जयपुर में शुक्रवार दोपहर से लगातार बारिश जारी है, जिससे भीषण गर्मी और सूखे से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है. इसके साथ ही कई इलाकों में जलभराव ने स्थिति बिगाड़ भी दी है.

राजस्थान में सूखे से जूझ रहे जयपुर में शुक्रवार दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया. यहां 3:30 बजे से लगातार बारिश हो रही है, कभी रिमझिम फुहारें तो कभी झमाझम तेज बारिश हो रही है. बारिश के चलते राजधानी के तापामान में गिरावट के साथ ही मौसम सुहाना हो चुका है. गर्मी से जूझ रहे लोगों को बारिश ने बड़ी रहत दी है.

राजधानी में सुबह से ही बादल छाए हुए थे, हालांकि सुबह हल्की फुहारें पड़ीं थीं, लेकिन दोपहर आते-आते तेज बारिश शुरू हो गयी. इस बीच बारिश ने कई जगह जलभराव से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं. कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिसके चलते लोग नगर-निगम को कोसते नजर आए.

यह भी पढ़ें: जयपुर में जन्माष्टमी की धूम! पीली ड्रेस में कान्हा बनकर आए नन्हे बच्चे

कई जिलों में सक्रिय हुआ मानसून

शुक्रवार को राज्य में जयपुर के अलावा कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर और दौसा में भी मानसून सक्रिय हो गया. यहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली तो जलभराव से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. शहर से लेकर कस्बाई इलाकों में पानी भर गया. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक राज्य में इसी तरह मानसून सक्रिय रहेगा.

सामान्य से कम बारिश इस बार

राजस्थान में इस साल मानसून में अब तक काफी कम बारिश हुई है. जिस वजह से राजधानी जयपुर समेत कई जिले सूखे की चपेट में हैं. अब सितम्बर में हुई बारिश ने लोगों को सूखे और गर्मी से राहत दी है. मानसून राज्य में अगले तीन दिनों तक सक्रिय है, जिससे आम लोगों के साथ ही खेती-किसानी करने वालों को भी राहत मिलेगी.

हालांकि अभी तक राज्य में कहीं भी बारिश से नुकसान की सूचना नहीं है, ज्यादातर जिलों में जलभराव की ही शिकायतें हैं, जिन्हें स्थानीय नगर निगम और नगर पालिका द्वारा कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इसके बावजूद मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान: सागवाड़ा नगर पालिका चुनाव में BJP का चुनावी दांव, केके गुप्ता की हुई एंट्री

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें