Jaipur Nomination: जयपुर के 1380 प्रत्याशियों के सपनों पर फिरा पानी, नामांकन रद्द, जानें अब कितने मैदान में
जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में नामांकन जांच के दौरान 1,380 पर्चे निरस्त कर दिए गए। कुल 4,868 नामांकनों में से 3,488 वैध पाए गए, जिससे अब 3,366 अभ्यर्थी वैध नामांकित हैं। नाम वापसी 3 सितंबर तक होगी। जयप…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में नामांकन जांच के दौरान 1,380 पर्चे निरस्त कर दिए गए। कुल 4,868 नामांकनों में से 3,488 वैध पाए गए, जिससे अब 3,366 अभ्यर्थी वैध नामांकित हैं। नाम वापसी 3 सितंबर तक होगी।
जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव में उतरे 1380 प्रत्याशियों के सपनों पर पानी फिर गया है। बीते दिनों में उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ नामांकन पत्र दाखिल किए लेकिन मंगलवार 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के दौरान 1380 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारियों ने अलग अलग कारणों के चलते खारिज कर दिए। जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 4,868 नामांकन पत्रों में से 1,380 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए, जबकि 3,488 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। ऐसे में अब 3,366 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
जयपुर नगर निगम में 338 नामांकन रद्द
जयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए कुल 1,378 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें से 338 नामांकन पत्रों को रद्द किया गया है। 1,040 वैध पाए गए हैं। ऐसे में 1,007 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए हैं। चौमूं नगर परिषद में 234 नामांकन पत्रों में से 89 निरस्त हुए और 145 वैध पाए गए। इसके आधार पर 141 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। शाहपुरा नगर परिषद में 533 नामांकन पत्रों में से 194 निरस्त हुए और 339 वैध पाए गए। ऐसे में 326 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
नगर पालिकाओं में भी बड़ी संख्या में रद्द हुए नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि बगरू नगर पालिका में 210 नामांकन पत्रों में से 61 निरस्त किए गए जबकि 149 वैध पाए गए। ऐसे में बगरू में 137 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। बस्सी नगर पालिका में 211 नामांकन पत्रों में से 32 निरस्त किए गए जबकि 179 वैध पाए गए। इसके आधार पर 178 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। चाकसू नगर पालिका में 365 नामांकन पत्रों में से 129 निरस्त किए गए जबकि 236 वैध पाए गए। इसके आधार पर 213 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। दूदू नगर पालिका में 171 नामांकन पत्रों में से 48 निरस्त किए गए जबकि 123 वैध पाए गए। इसके आधार पर 121 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। जमवारामगढ़ नगर पालिका में 162 नामांकन पत्रों में से 50 निरस्त किए गए जबकि 112 वैध पाए गए। इसके आधार पर 112 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। जोबनेर नगर पालिका में 109 नामांकन पत्रों में से 12 निरस्त किए गए जबकि 97 वैध पाए गए। इसके आधार पर 94 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। कालाडेरा नगर पालिका में 113 नामांकन पत्रों में से 33 निरस्त किए गए जबकि 80 वैध पाए गए। इसके आधार पर 79 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
इन नगर पालिकाओं में भी रद्द हुए नामांकन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कानोता नगर पालिका में 74 नामांकन पत्रों में से 5 निरस्त किए गए जबकि 69 वैध पाए गए। इसके आधार पर 69 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। खेजरोली नगर पालिका में 162 नामांकन पत्रों में से 54 निरस्त किए गए जबकि 108 वैध पाए गए। इसके आधार पर 107 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। किशनगढ़-रेनवाल नगर पालिका में 144 नामांकन पत्रों में से 29 निरस्त किए गए जबकि 115 वैध पाए गए। इसके आधार पर 115 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। मनोहरपुर नगर पालिका में 223 नामांकन पत्रों में से 69 निरस्त किए गए जबकि 154 वैध पाए गए। इसके आधार पर 148 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। नारायणा नगर पालिका में 170 नामांकन पत्रों में से 62 निरस्त किए गए जबकि 108 वैध पाए गए। इसके आधार पर 108 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। फागी नगर पालिका में 196 नामांकन पत्रों में से 68 निरस्त किए गए जबकि 128 वैध पाए गए। इसके आधार पर 113 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। फुलेरा नगर पालिका में 108 नामांकन पत्रों में से 11 निरस्त किए गए जबकि 97 वैध पाए गए। इसके आधार पर 97 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। सांभर नगर पालिका में 172 नामांकन पत्रों में से 59 निरस्त किए गए जबकि 113 वैध पाए गए। इसके आधार पर 105 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए। वाटिका नगर पालिका में 133 नामांकन पत्रों में से 37 निरस्त किए गए जबकि 96 वैध पाए गए। इसके आधार पर 96 अभ्यर्थी वैध रूप से नामांकित हुए।
4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन
जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने कहा कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार वैध रूप से नामांकित अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रहने वाले अभ्यर्थियों की संख्या नामांकन वापस लेने का समय पूरा होने के बाद स्पष्ट होगी ।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर जा रही रोडवेज में घुसी खीरे लदी पिकअप, इंजन डैमेज - Sriganganagar News

चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंचीं बिरला परिवार की निर्मला बिरला: एयरपोर्ट पर ग्रुप के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत, कोलकाता से आईं है शहर - Jaipur News

राजस्थान में 40 हजार की रिश्वत लेते पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार


