बाड़मेर में उम्मीदवार के समर्थकों में लात-घूंसे चले: पति की हत्या हुई, पत्नी चुनावी मैदान में; भीलवाड़ा भाजपा में बगावत, महिलाओं का धरना - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Civic Election: BJP Congress Candidate List Strategy Meeting बाड़मेर में उम्मीदवार के समर्थकों में लात-घूंसे चले:पति की हत्या हुई, पत्नी चुनावी मैदान में; भीलवाड़ा भा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Civic Election: BJP Congress Candidate List Strategy Meeting
बाड़मेर में उम्मीदवार के समर्थकों में लात-घूंसे चले:पति की हत्या हुई, पत्नी चुनावी मैदान में; भीलवाड़ा भाजपा में बगावत, महिलाओं का धरना
- कॉपी लिंक
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव लिस्ट आने से पहले ही कई जगह बगावत शुरू हो गई। भीलवाड़ा में महिला मोर्चा की पदाधिकारी धरने पर बैठ गई। शुक्रवार शाम से उनका धरना जारी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व पर टिकट बांटने में परिवारवाद का आरोप लगाया है।
अजमेर में दो बार मेयर रहे धर्मेंद्र गहलोत ने कुछ दिनों पहले भाजपा छोड़ दी थी। शनिवार को उनकी पत्नी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। पाली में पूर्व सभापति राकेश भाटी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस जॉइन कर ली।
बाड़मेर नगर परिषद में पार्षद उम्मीदवार के साथ नामांकन दाखिल करने आए उसके समर्थकों के दो गुट आपस में भिड़ गए।
भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का धरना…
पति की 5 महीने पहले हत्या हुई, पत्नी चुनाव मैदान में उतरी…
भरतपुर की नदबई नगर पालिका चुनाव में ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा की पत्नी शालू चोपड़ा चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शनिवार को वार्ड संख्या 5 से 2 नामांकन दाखिल किए। 25 मार्च 2026 को ज्वेलर योगेन्द्र चोपड़ा अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बीकानेर में टिकट के लिए फोन आने का दावा: थाली बजाकर खुशी जताई…
बीकानेर में बीजेपी के पूर्व विधायक के करीबी रिश्तेदार को टिकट के लिए फोन आने का दावा किया जा रहा है। कॉल के बाद वार्ड की महिलाओं ने थाली बजाकर खुशी जताई। हालांकि भाजपा की ओर से अभी कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। लिस्ट जारी नहीं होने से कुछ वार्डों में पार्टी के सामने बागी प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने की स्थिति भी बन रही है।
भाजपा को बगावत का डर, डैमेज कंट्रोल टीम बनाई
जयपुर संभाग के प्रभारी और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने कहा- चुनाव के दौरान नाराजगी होना और बाद में कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी होना एक सामान्य प्रक्रिया है। संभावित बगावत और नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी ने डैमेज कंट्रोल टीम भी बनाई है।
भाजपा में टिकटों पर मंथन
भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर शनिवार को भी बीजेपी मुख्यालय में बैठकें हुई। जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में जयपुर और भरतपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद चुनावों के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
नगर निगमों में अब तक नामांकन की स्थिति
------------------------
ये खबर भी पढ़िए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. मदन लाल सैनी की बेटी शकुंतला सैनी ने कोटा के वार्ड 75 से बीजेपी से टिकट के लिए आवेदन किया है। शकुंतला सैनी रामपुरा इलाके में रहती हैं। उनके पति डॉ. दुर्गा शंकर सैनी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेते हैं।
डॉ. दुर्गा शंकर सैनी ने बताया- शकुंतला सैनी ने 22 अगस्त को पार्टी के जिला कार्यालय में जाकर आवेदन किया है।
- कॉपी लिंक
बीजेपी मुख्यालय में जयपुर संभाग की बैठक अब रविवार सुबह होगी। शनिवार को देर रात तक जोधपुर और भरतपुर संभाग की बैठक चली। इसके साथ ही कुछ संभाग और जिलों को लेकर अब तक जहां फैसला नहीं हुआ है। उसे लेकर भी देर रात में चर्चा की जाएगी।
- कॉपी लिंक
पाली नगर निगम चुनाव के लिए 76 पर्चे दाखिल किए। अब तक कांग्रेस से 34 और बीजेपी से 15 नामांकन भरे गए हैं। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इसके अलावा आप से 1 प्रत्याशी और 26 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है।
- कॉपी लिंक
भीलवाड़ा नगर निगम के लिए 73 उम्मीदवारों ने 89 पर्चे दाखिल किए। अब तक कांग्रेस से 26 और बीजेपी से 25 नामांकन भरे गए। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
- कॉपी लिंक
- सीकर नगर परिषद चुनाव के लिए अब तक 103 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। इनमें कांग्रेस से 34, भाजपा से 14 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
- इसके अलावा आरएलपी के 11,माकपा( CPI-M) के 4, बसपा का एक और 39 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया।
- कॉपी लिंक
- राजसमंद की आमेट नगर पालिका में नगर निकाय चुनाव के लिए अभी तक 25 नामांकन भरे गए है। सभी नामांकन भाजपा उम्मीदवार के तौर पर भरे गए है। अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने अपने दावेदारों की लिस्ट जारी नहीं की है।
- 25 नामांकन में से 24 नामांकन 29 अगस्त को और 1 नामांकन 27 अगस्त को दाखिल किया गया था। 9 महिला और 16 पुरुष प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
- कॉपी लिंक
- निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की घोषणा की समय सीमा स्पष्ट कर दी है। निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है और अधिकृत घोषणा के बाद ही किसी व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार माना जाएगा। पार्टी कल शाम तक उम्मीदवारों का चेयन कर लेंगी, 31 अगस्त तक सभी कैंडिडेट घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘ट्रिपल इंजन’ के नाम पर मांगेगी वोट मांगें।
- हरीश द्विवेदी ने साफ किया कि पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से किसी को कोई इशारा नहीं दिया गया है। चुनाव लड़ने की तैयारी हर दावेदार पहले से करता है, लेकिन प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही वह आधिकारिक उम्मीदवार होगा। कुछ प्रत्याशी पहले नामांकन दाखिल कर देते हैं, लेकिन पार्टी की ओर से अभी तक उन्हें किसी तरह का कोई इशारा या आश्वासन नहीं दिया गया है।
- कॉपी लिंक
बीकानेर नगर निगम के चुनाव में शनिवार को भी कांग्रेस भाजपा की लिस्ट जारी नहीं हुई। इसके बाद भी अब तक कांग्रेस के 9 और भाजपा के 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं सीपीआई (एम) के 4, आरएलपी के 7 और आम आदमी पार्टी के टिकट का दावा करते हुए एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है।
- कॉपी लिंक
- बहरोड़ नगर परिषद में 29 अगस्त को नामांकन के दूसरे दिन बहरोड़ नगर परिषद चुनाव में कई चर्चित चेहरों ने अपनी दावेदारी पेश की। बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज यादव और उनके पति एडवोकेट बस्तीराम यादव ने वार्ड नंबर 28 से एक साथ नामांकन दाखिल किया।
- बस्तीराम यादव पूर्व में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं सरोज यादव पूर्व में उप जिला प्रमुख रह चुकी हैं। दोनों के एक ही वार्ड से नामांकन दाखिल करने से वार्ड 28 का चुनावी मुकाबला चर्चा में आ गया है।
- इसी तरह नगर परिषद सभापति सीताराम यादव और उनके बेटे समय सिंह यादव ने वार्ड नंबर 36 से नामांकन दाखिल किया। दोनों ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की दावेदारी जताई है। सभापति सीताराम यादव ने भाजपा के साथ एक निर्दलीय नामांकन पत्र भी दाखिल किया।
- कॉपी लिंक
अलवर नगर निगम के चुनाव के लिए शनिवार तक कुल 102 लोगों ने नामांकन भर दिया है। इनमें कांग्रेस से 43 और बीजेपी से 36 लोगों ने नॉमिनेशन किया है। हालांकि दोनों ही पार्टियों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। बीजेपी और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय से 34, आप से 2 और बसपा से 1 नॉमिनेशन भरा गया।
- कॉपी लिंक
उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए अब तक 29 उम्मीदवारों ने 35 नामांकन भरे हैं। इसमें कांग्रेस से 18 और बीजेपी से 5 नामांकन भरे गए। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
- कॉपी लिंक
भाजपा के प्रदेश निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी से पूछा गया कि क्या किसी विधायक को नोटिस जारी किया गया है तो उन्होंने ने कहा- नोटिस अनुशासनहीनता का होता है। अनुशासनहीनता 31 के बाद में होगी। अभी तो पार्टी ने कोई घोषणा ही नहीं की है। अनुशासनहीनता किस बात की? किसी को कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
किसी प्रकार का अब तक कोई विरोध सामने नहीं आया है। रविवार शाम तक बैठकों के दौर खत्म हो जाएगा। 31 तारीख को भाजपा के सभी 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवार अपना नामांकन भरेंगे।
- कॉपी लिंक
कोटा में 41 कैंडिडेट्स ने कुल 42 नॉमिनेशन भरे हैं। 21 प्रत्याशियों ने कांग्रेस पार्टी से नॉमिनेशन भरा है, जबकि 5 प्रत्याशियों ने बीजेपी से नामांकन भरा है। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
- कॉपी लिंक
भरतपुर संभाग की बैठक में हिस्सा लेने पहुंची कामां विधायक नौक्षम चौधरी को भाजपा मुख्यालय में एंट्री नहीं दी गई। इस दौरान नौक्षम की गार्ड से बहस भी हो गई। जिसके बाद चौधरी गेट को धक्का देकर अंदर घुस गई।
- कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने अभी टिकटों की घोषणा नहीं की है, लेकिन कांग्रेस से 34 और बीजेपी से 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 25 वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर 34 नेताओं ने नामांकन भरे हैं। 11 वार्डों से 12 उम्मीदवारों ने बीजेपी से नामांकन दाखिल किए हैं। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
- कॉपी लिंक
उदयपुर में निकाय चुनाव की गहमा-गहमी के बीच बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले वार्ड 3 में कार्यकर्ताओं के बगावती सुर सामने आए। कार्यकर्ताओं ने पैराशूट उम्मीदवार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव कोर कमेटी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराने के लिए रैली निकाली।
- कॉपी लिंक
जोधपुर में बीजेपी और कांग्रेस से कुल 14 कैंडिडेट्स ने नामांकन किया है। इनमें बीजेपी और कांग्रेस के 7-7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। हालांकि अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम में आज की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 27 अगस्त से अब तक कांग्रेस की तरफ से कुल 13 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। वहीं बीजेपी की ओर से एक भी नामांकन नहीं आया है। अभी दोनों ही पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
- कॉपी लिंक
बीजेपी नेता प्रभुलाल सैनी ने कहा कि हम पूरे प्रदेश में एक साथ लिस्ट जारी करेंगे। विधायकों की ओर से अपने स्तर पर उम्मीदवार को नॉमिनेशन भरने की बात कह रहे हैं, जयपुर में भी ऐसा हो चुका है, इस सवाल पर सैनी ने कहा कि ऐसा विषय हमारे सामने नहीं आया है। हम पार्टी के आदेश से काम कर रहे हैं। पार्टी के निर्देश पर ही उम्मीदवार होगा। व्यक्तिगत किसी को भी चुनाव लड़ने की छूट है।
- कॉपी लिंक
बाड़मेर नगर परिषद में पार्षद उम्मीदवार के साथ नामांकन दाखिल करने आए उसके समर्थक के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें महिलाएं-पुरुषों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। इससे सास और बहू गंभीर घायल हो गई। घायल महिलाओं को बाड़मेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
- कॉपी लिंक
जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बीजेपी के पदाधिकारी का कहना है कि विधायक गोपाल शर्मा ने 16 कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का इशारा कर दिया है, जिनमें काफी लोग ऐसे हैं, जो कुछ महीने पहले ही पार्टी में सक्रिय हुए हैं। जो लोग सालों से मेहनत कर रहे हैं, उन्हें पार्टी में मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में अगर गलत लोगों को टिकट दिया गया तो सिविल लाइंस के कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस ने पार्षद टिकटों के लिए सभी जिला प्रभारियों और विधानसभा कॉर्डिनेटर को जयपुर बुलाकर सिम्बल सौंपने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस वॉर रूम में जिलेवार जिला प्रभारियों और विधानसभा कॉर्डिनेटर्स को बुलाकर सिम्बल के लिफाफे दिए जा रहे हैं।
विधानसभा कॉर्डिनेटर्स अपने-अपने क्षेत्रों में उम्मीदवारों को ये सिम्बल देंगे। जिन इलाकों में विवाद नहीं है, वहां जिलाध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे और उम्मीदवारों को सिम्बल दिए जाएंगे। जिन इलाकों में विवाद है, वहां सिम्बल सीधे निर्वाचन अधिकारी को सौंपे जाएंगे।
- कॉपी लिंक
निकाय चुनाव के टिकटों को लेकर लगातार तीसरे दिन भी बीजेपी ऑफिस में मंथन जारी है। सीएम भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जयपुर और भरतपुर की एक-एक सीट को लेकर पार्टी के प्रभारी अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं।
- कॉपी लिंक
नागौर की डेगाना नगर पालिका के चुनाव के लिए पति-पत्नी ने अलग-अलग वार्डों से नामांकन भरे। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष सीताराम बिन्दा ने वार्ड नंबर 4 और उनकी पत्नी नीतू चौधरी ने वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है। हालांकि अभी तक पार्टी ने किसी को टिकट नहीं दिया है। डेगाना पालिकाध्यक्ष का पद अनारक्षित रखा गया है।
- कॉपी लिंक
SHO चाकसू मनोहर लाल ने बताया- बीजेपी कार्यकर्ता दुर्गाशंकर शर्मा पर हमला हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साले विकास शर्मा की गाड़ी में बैठकर चाकसू की ओर जा रहे थे। इस दौरान 4-5 बदमाशों ने हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमला विकास पर किया गया था। उसकी किसी से अनबन चल रही है। शुक्रवार सुबह अनबन के चलते फोन पर कहासुनी हुई थी। बदला लेने की नीयत से विकास की गाड़ी समझकर हमला किया गया।
- कॉपी लिंक
जैसलमेर में BJP के लिए 3 वार्डों के लिए पति, पत्नी और पुत्र ने पर्चा भरा। BJP के पूर्व पार्षद नरसिंह ओड ने वार्ड 26 से, पत्नी मीरा ने वार्ड 25 और बेटे अमित ओड ने वार्ड 27 से नामांकन दाखिल किया। हालांकि अभी तक BJP ने टिकट की घोषणा नहीं की है।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंच गए हैं। भरतपुर और जयपुर संभाग के प्रत्याशियों चयन को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस में पार्षदों के टिकटों पर लगातार मंथन जारी है। विवाद वाली जगहों पर सर्व सम्मति बनाने के लिए नेताओं के साथ कांग्रेस वॉर रूम में बैठकों के दौर चल रहे हैं।
इस बीच पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को वॉर रूम में एंट्री नहीं दी गई, जिसके बाद नागर वापस चले गए।
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं। जोधपुर संभाग की कुछ सीटों पर गजेंद्र सिंह आज फिर से चर्चा करेंगे।
- कॉपी लिंक
अजमेर में भाजपा छोड़ चुके पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत ने वार्ड 4 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। वार्ड- 4 ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है।
धर्मेंद्र गहलोत 2005 और 2015 में नगर निगम अजमेर के मेयर रह चुके हैं। गत दिनों स्वायत शासन विभाग से नोटिस मिलने के बाद गहलोत ने विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी पर दबाव की राजनीति का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
- कॉपी लिंक
पाली में भाजपा से निष्कासित पूर्व पार्षद राकेश भाटी ने शनिवार को जयपुर में कांग्रेस जॉइन कर ली। इस दौरान उनके साथ पाली विधायक भीमराज भाटी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे। बता दें कि राकेश भाटी पिछले कई सालों से भाजपा में सक्रिय रहे हैं। उनकी पत्नी रेखा भाटी गत बोर्ड में भाजपा से सभापति बनी थी।
राकेश भाटी भाजपा से लंबे समय से जुड़े रहे। वे पांच बार साल 1999, 2004, 2009, 2014 और 2019 में पार्षद रहे। साल 2007 में साल तीन महीने के लिए सभापति भी रहे। साल 2004 में उपसभापति भी रहे। साल 2009 में नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता रहे।
- कॉपी लिंक
उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में दावेदार नामांकन फॉर्म लेने आए हैं। कई दावेदार नामांकन भरने भी पहुंचे हैं। कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 100 मीटर के दायरे में बेरिकेड्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।
- कॉपी लिंक
सीकर में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने सूची जारी नहीं की है। इस बीच पूर्व सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी खतीजा बानो नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। जीवण खां ने बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लिया।
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 43 से कांग्रेस की पूर्व पार्षद काजल यादव ने नामांकन दाखिल किया।
काजल यादव अपने पति ईश्वर राजोरिया के साथ पहुंचीं। उन्होंने कहा- हमें पार्टी पर पूरा भरोसा है, वार्ड 43 से कांग्रेस का टिकट मुझे ही मिलेगा।
- कॉपी लिंक
भरतपुर की नदबई नगर पालिका चुनाव में मृतक ज्वैलर योगेंद्र चोपड़ा की पत्नी शालू चोपड़ा चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने बीजेपी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शनिवार को वार्ड संख्या 5 से 2 नामांकन दाखिल किए।
बता दें...25 मार्च 2026 को ज्वैलर योगेन्द्र चोपड़ा अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और सोने चांदी से भरे बैग को लूट लिया था। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए थे।
- कॉपी लिंक
अलवर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष रमन सैनी की पत्नी पिंकी रानी ने वार्ड-27 से नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड-47 से कांग्रेस से टिकट मांग रही विमला ने अपने पति विजेंद्र राठी के साथ मिनी सचिवालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। अलवर के मिनी सचिवालय में नामांकन फॉर्म वार्ड वाइज 5 कमरों में लिए जा रहे हैं।
- कॉपी लिंक
भीलवाड़ा नगर निगम को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की फेक लिस्ट जारी होने के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व पर टिकट वितरण में परिवारवाद का आरोप लगाते हुए बीजेपी कार्यालय में शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं।
पूरी रात बीजेपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन के बाद शनिवार को आज दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में महिलाएं धरने पर बैठी हैं। महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी ज्योति आशीर्वाद ने बताया-आज सुबह प्रदेश नेतृत्व से मेरी बातचीत हुई है और सकारात्मक संदेश मिला है। इसी के चलते आज भाजपा महिला मोर्चा की 4 कार्यकर्ता जयपुर जा रही हैं। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
- कॉपी लिंक
जयपुर संभाग के प्रभारी और पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद बगावत की आशंकाओं पर कहा- चुनाव के दौरान नाराजगी होना और बाद में कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी होना एक सामान्य प्रक्रिया है। यह किसी भी कार्यकर्ता का आखिरी चुनाव नहीं है, इसलिए सभी को धैर्य रखना चाहिए। सैनी ने कहा कि पार्टी ने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहचान दी है और उन्हें टिकट मांगने के काबिल बनाया है। जो भी पार्टी छोड़कर जाता है, वह सफलता की ओर आगे नहीं बढ़ सकता, क्योंकि पार्टी ही कार्यकर्ता और नेता के लिए सब कुछ होती है।
सैनी ने कहा कि संभावित बगावत और नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी ने डैमेज कंट्रोल टीम भी बनाई है। वहीं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
- कॉपी लिंक
सीकर में नगर परिषद के चुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस और भाजपा ने कोई सूची जारी नहीं की है। लेकिन आज से उम्मीदवार नामांकन करने के लिए रैली के रूप में पहुंच रहे हैं।
- कॉपी लिंक
अलवर में वार्ड-47 से कांग्रेस से टिकट मांग रही विमला अपने पति विजेंद्र राठी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। पति पूर्व पार्षद हैं। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से उनको रात में नामांकन करने के लिए फोन आ गया था। वह अपने वार्ड में सक्रिय हैं।
- कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय पहुंचे नेता अरुण चतुर्वेदी ने अभी तक टिकट फाइनल नहीं होने के सवाल पर कहा कि राजस्थान में पहली बार एक राज्य एक चुनाव लंबे समय बाद हो रहा है। इसमें 10 हजार से ज्यादा वार्ड हैं। सबके लिए अच्छा करना। कार्यकर्ताओं से राय लेकर, एक-एक जिले को बुलाकर, एक-एक निकाय की चर्चा, एक-एक वार्ड की चर्चा कर रहे हैं। टिकट फाइनल करने में समय लगना स्वाभाविक है।
- कॉपी लिंक
अजमेर भाजपा में टिकट वितरण प्रक्रिया के बीच वार्ड 3 में विरोध सामने आया है। निवर्तमान पार्षद प्रतिभा पाराशर और उनके पति अरविंद पाराशर ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रति नाराजगी जताई है। दोनों संभावित भाजपा प्रत्याशी अनामिका शर्मा के ससुर सीताराम शर्मा के घर पहुंच गए।
- कॉपी लिंक
कोटा में 3 वार्डों से कांग्रेस के 7 दावेदारों ने पार्षद के टिकट की दावेदारी छोड़ दी है। उनका कहना है कि संगठन में एकजुटता बनाए रखने और अन्य जमीनी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए यह फैसला लिया है।
कांग्रेस शहर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष दीपक नामदेव ने बताया कि उनकी टीम के 7 दावेदारों ने पार्टी को टिकट के लिए दिए गए आवेदन वापस ले लिए हैं।
- कॉपी लिंक
सूत्रों के अनुसार भाजपा इस बार उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची नामांकन के अंतिम दिन 30 और 31 अगस्त को जारी कर सकती है। इससे पहले पार्टी अपने संभावित प्रत्याशियों को संकेत देकर नामांकन दाखिल करने के लिए कह सकती है। नामांकन दाखिल करने के साथ या उसके बाद प्रत्याशियों को पार्टी का अधिकृत सिंबल दिया जाएगा।
अंतिम सूची जारी होने से पहले तक पार्टी नेतृत्व दावेदारों के बीच संतुलन बनाने और असंतुष्ट नेताओं को मनाने की कवायद में जुटा हुआ है।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस में भी प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची का इंतजार है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बार टिकट वितरण के बाद पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर बगावत नहीं चाहते। यही वजह है कि पार्टी प्रत्याशियों के चयन में फूंक-फूंककर कदम रख रही है।
ऐसे में जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो चुके हैं, वहां संभावित उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से नामांकन दाखिल करने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। इनमें से कई प्रत्याशी शनिवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
हालांकि कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जहां दावेदारों के बीच सहमति नहीं बन पाई है और प्रत्याशियों के नामों पर फैसला अभी बाकी है। इन सीटों को लेकर शनिवार को एक बार फिर वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन होगा। बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहेंगे।
- कॉपी लिंक
नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल जिताऊ प्रत्याशी चुनने की नहीं, बल्कि टिकट से वंचित रहने वाले दावेदारों की नाराजगी को दूर करने की भी है। कई वार्डों और निकायों में एक ही टिकट के लिए बड़ी संख्या में दावेदार मैदान में हैं। ऐसे में एक नाम फाइनल होने के बाद दूसरे दावेदारों की नाराजगी चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है।
यही कारण है कि दोनों दल प्रत्याशियों की सूची जारी करने से पहले आखिरी दौर तक समीकरण साधने में जुटे हुए हैं। भाजपा जहां प्रदेश मुख्यालय में जयपुर और भरतपुर संभाग के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मंथन करेगी, वहीं कांग्रेस भी अटकी हुई सीटों पर फैसला करने के लिए अपने सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर रही है।
अब सबकी नजर 31 अगस्त पर टिकी हुई है। नामांकन की अंतिम तारीख तक भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की पूरी सूची जारी करती है या संभावित उम्मीदवारों को पहले नामांकन दाखिल कराकर बाद में अधिकृत सिंबल देती हैं, यह निकाय चुनाव की सियासी तस्वीर को काफी हद तक साफ कर देगा।
- बात खरी हैचुनाव से पहले 'मुद्दे' बरसा रही बारिश: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की 'स्पेशल कैटेगरी'; रिछपाल मिर्धा ने सुनाई 'पंचतंत्र' की कहानी
- भास्कर एक्सक्लूसिवदृश्यम देखकर रची साजिश, प्रेमिका को मारकर खेत में दफनाया: तालाब-श्मशान में बॉडी ढूंढती रही पुलिस, 5 महीने बाद खुदाई में निकला कंकाल
- सीकर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के 2 शोरूम में भीषण आग: 40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक-ऑटो जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका
- भास्कर इन्वेस्टिगेशनराजस्थान- 3 हजार रुपए में बन रहे फर्जी जमानती: दलाल बोला- झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे; मरे हुए आदमी के नाम से रेपिस्ट की जमानत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


