डोटासरा-जूली के सामने भिड़े धीरज गुर्जर और रामलाल जाट: कांग्रेस वॉर रूम में गाली-गलौज तक पहुंची बहस; एक-दूसरे पर जमकर कमेंट किए - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Congress War Room Controversy | Ramlal Jat Dhiraj Gurjar Fight डोटासरा-जूली के सामने भिड़े धीरज गुर्जर और रामलाल जाट:कांग्रेस वॉर रूम में गाली-गलौज तक पहुंची बहस; एक-…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Congress War Room Controversy | Ramlal Jat Dhiraj Gurjar Fight
डोटासरा-जूली के सामने भिड़े धीरज गुर्जर और रामलाल जाट:कांग्रेस वॉर रूम में गाली-गलौज तक पहुंची बहस; एक-दूसरे पर जमकर कमेंट किए
- कॉपी लिंक
शहरी निकायों के टिकटों को लेकर कांग्रेस में नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस वॉर रूम में भीलवाड़ा के शहरी निकायों के टिकटों को लेकर हुई बैठक में पूर्व मंत्री रामलाल जाट और पूर्व विधायक धीरज गुर्जर भिड़ गए।
दोनों के बीच जमकर वार पलटवार का दौर चलता रहा। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
डोटासरा और जूली की मौजूदगी में निकायों के टिकटों को लेकर रामलाल जाट और धीरज गुर्जर के बीच बहस हुई। बैठक शुरू होते ही दोनों के बीच तनातनी हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे के साथ बैठक करने से इनकार कर दिया।
बहस इतनी बढ़ी कि रामलाल जाट ने धीरज गुर्जर पर गंभीर आरोप लगाए और गुंडा तक कह दिया। धीरज गुर्जर ने पलटवार करते हुए रामलाल जाट के चरित्र पर सवाल उठाए। काफी देर तक दोनों में वार-पलटवार चला। दोनों तरफ से हल्के शब्दों का जमकर प्रयोग हुआ।
कांग्रेस वॉर रूम में कई नेताओं ने तेज आवाज सुनी
कांग्रेस वॉर रूम में जब धीरज गुर्जर और रामलाल जाट एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे तो दोनों की आवाज बहुत तेज थी। वार रूम में उस वक्त कई और नेता पास के दूसरे कमरों में बैठे थे, जिन तक भी आवाजें पहुंचीं। कई नेताओं ने दोनों के बीच तीखी बहस को सुनने का दावा किया है।
धीरज गुर्जर-रामलाल जाट ने ऑन रिकॉर्ड टिप्प्णी नहीं की
प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई इस जुबानी जंग को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई है। रामलाल जाट और धीरज गुर्जर दोनों ने ही इस पूरी घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की। जब धीरज गुर्जर से इस घटनाक्रम पर पूछा गया तो उन्होंने टिकटों पर मतभेद की बात मानी, लेकिन बाकी कोई टिप्पणी नहीं की।
रामलाल जाट गहलोत तो धीरज पायलट समर्थक
पूर्व मंत्री रामलाल जाट अशोक गहलोत के समर्थक हैं, जबकि धीरज गुर्जर सचिन पायलट के समर्थक हैं। दोनों के बीच भीलवाड़ा कांग्रेस की स्थाानीय सियासत को लेकर काफी समय से मतभेद हैं। चुनावों के दौरान भी दोनों नेताओं के बीच खेमेबंदी की चर्चाएं थीं।
धीरज और रामलाल दोनों ही पिछला चुनाव हार चुके
धीरज गुर्जर 2023 में भीलवाड़ा के सहाड़ा से 580 वोटों के अंतर से विधानसभा चुनाव हार गए थे। उन्हें बीजेपी के गोपीचंद मीणा ने हराया था। रामलाल जाट भीलवाड़ा की मांडल सीट से 2023 का चुनाव हार गए थे। बीजेपी के उदयलाल भडाणा ने रामलाल को 35 हजार 878 वोट से हराया था।
ये खबर भी पढ़ें
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


