राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखें बदलीं: धनतेरस को नहीं होगी वोटिंग, तीन चरणों के कार्यक्रम में बदलाव, देखें- पूरा शेड्यूल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Panchayati Raj Election Date Changed | Dhanteras Voting Rescheduled राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखें बदलीं:धनतेरस को नहीं होगी वोटिंग, तीन चरणों के कार्यक्रम में बदलाव, द…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Panchayati Raj Election Date Changed | Dhanteras Voting Rescheduled
राजस्थान में पंचायत चुनावों की तारीखें बदलीं:धनतेरस को नहीं होगी वोटिंग, तीन चरणों के कार्यक्रम में बदलाव, देखें- पूरा शेड्यूल
- कॉपी लिंक
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है।
पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी।
तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी। जबकि 3605 पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। पहले धनतेरस (6 नवंबर) के दिन वोटिंग शेड्यूल थी। धनतेरस के दिन इन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी।
पहले ये था चुनाव शेड्यूल
राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट
सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही आएगा रिजल्ट
सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। 3 अक्टूबर को पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव करवाएगा, केवल जयपुर जिले में ही चार चरण में चुनाव हैं।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर, चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे।
37 जिलों में जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव
37 जिलों में 25 नवंबर को जिला प्रमुख और 27 नवंबर को प्रधान का चुनाव होगा। 26 नवंबर को उपजिला प्रमुख और 28 नवंबर को उपप्रधान का चुनाव होगा।
कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली जिलों में प्रमुख और प्रधानों का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा। यहां जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव बाद में होगा। हालांकि जिला परिषद के मेंबर और पंचायत समिति मेंबर के चुनाव अन्य जिलों के साथ ही होंगे।
दो दिन के अंतराल पर दूसरी बार वोटिंग
इस बार मतदाताओं को दो दिन में ही दूसरी बार वोट डालना पड़ेगा। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समित सदस्य का मतदान एक साथ होगा। वहीं इसके दो दिन बाद पंच-सरपंच का चुनाव होगा।
कौनसे चरण में कहां होगा चुनाव…
जयपुर में चार चरण में होंगे चुनाव
राजस्थान के 37 जिलों में 50 दिन तक चुनावी प्रक्रिया जारी रहेगी। 8 अक्टूबर से 28 नवंबर तक पंचायतीराज चुनाव के अलग-अलग चरण होंगे। जयपुर में सबसे ज्यादा चार चरण में चुनाव होंगे। जैसलमेर, फलोदी और सलूंबर में एक चरण में, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बांसवाड़ा, बीकानेर, जालोर और उदयपुर में तीन चरण और 30 जिलों में दो चरण में चुनाव होंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य और प्रमुख-प्रधान का पिछला रिजल्ट…
ग्रामीण इलाकों में उद्घाटन,शिलान्यास नहीं होंगे
आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग गई। तबादलों पर पाबंदी लग गई। मंत्री अब अपने इलाकों में सरकारी गाड़ी से नहीं जा सकेंगे और सरकारी गेस्ट हाउस व डाक बंगलों में नहीं ठहर सकेंगे।
सरकार नई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कर सकेगी। पहले से चल रहे काम जारी रह सकेंगे, जिन टेंडरों का काम पहले से प्रक्रिया में है, उन पर रोक नहीं होगी। आचार संहिता में ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं हो सकती जिससे वोटर प्रभावित हो।
1.69 लाख नए पंचायतीराज जनप्रतिनधि चुने जाएंगे: इन चुनावों में 1.69 लाख नए पंचायतीराज जनप्रतिनधि चुने जाएंगे।
80 हजार से ज्यादा महिलाएं पंचायतीराज जनप्रतिनिधि बनेंगी
पंचायतीराज चुनावों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। 1.69 लाख में से आधी महिलाएं चुनकर आएंगी। 14403 ग्राम पंचायतों में 7200 महिला सरपंच और 65 हजार महिला वार्ड पंच बनेंगी। वहीं 457 में से 221 प्रधान महिला होंगी।
…
जिलों का अपडेट शेड्यूल देखें…
जयपुर । जोधपुर । उदयपुर । कोटा । सीकर । अलवर । अजमेर । दौसा । श्रीगंगानगर । झुंझुनूं । कोटपूतली-बहरोड़ ।
ये खबर भी पढ़ें…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan SET Answer Key 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड - rajasthan set answer key 2026 released and candidates can download from here

राजस्थान: दिवाली से पहले सुधरेंगी मूलभूत सुविधाएं, मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने दिया 100 दिन का रोडमैप

जोधपुर शहर में कल 4 घंटे बंद रहेगी बिजली: सुबह 8 बजे से शुरू होगी कटौती; जानें कौनसे 23 इलाके होंगे प्रभावित - Jodhpur News


