होमक्राइमजयपुर में सिनेमाघरों में हाउसफुल ऑडियंस का रिस्पॉन्स: साकिब सलीम ने कहा, 'हमें खूब प्यार मिला'
क्राइम

जयपुर में सिनेमाघरों में हाउसफुल ऑडियंस का रिस्पॉन्स: साकिब सलीम ने कहा, 'हमें खूब प्यार मिला'

साकिब सलीम, हुमा कुरैशी, मरुधर शेखावत और अन्य कलाकारों ने जयपुर में दर्शकों के साथ बातचीत की और फिल्म के रिस्पॉन्स पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जयपुर के दर्शकों ने उनकी फिल्म को बहुत प्यार दिया है, जो उनके लिए बड़ी बात है।

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 05:13 am बजे
जयपुर में सिनेमाघरों में हाउसफुल ऑडियंस का रिस्पॉन्स: साकिब सलीम ने कहा, 'हमें खूब प्यार मिला'

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Baby Do Die Do Starcast Jaipur Visit | Huma Qureshi Saqib Saleem Surprise

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का जंतर-मंतर धरने को समर्थन,फिर जयपुर पहुंचीं:स्टारकास्ट के साथ अचानक पहुंचीं सिनेमाघर, साकिब सलीम बोले- देशभर में हमें खूब प्यार मिला

- कॉपी लिंक

इंडिपेंडेंट सिनेमा की नई पहचान बन रही फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की पूरी स्टारकास्ट ने जयपुर में दर्शकों को खास सरप्राइज दिया। फिल्म के निर्माता साकिब सलीम, अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता मरुधर शेखावत, रचित सिंह और नचीकेत सामंत अचानक जवाहर सर्किल स्थित ईपी मिराज सिनेमा, जहां पहले से फिल्म देख रहे दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत करने लगे।

किसी भी दर्शक को पहले से इसकी जानकारी नहीं थी, इसलिए स्टारकास्ट की यह सरप्राइज एंट्री पूरे कार्यक्रम का सबसे यादगार पल बन गई। यहां मिराज सिनेमा के नॉर्थ इंडिया हैड अरुण टाक ने स्टारकास्ट का स्वागत किया। इसके बाद स्टारकास्ट वैशाली नगर स्थित पीवीआर पहुंची। सरप्राइज विजिट ने बढ़ाया उत्साह

कलाकारों ने दर्शकों के साथ बातचीत की, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म को मिले समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। थिएटर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

देशभर में फिल्म के प्रमोशन के लिए यात्रा कर रही टीम ने जयपुर को मिले शानदार रिस्पॉन्स पर खुशी जताई। कलाकारों ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी फिल्म के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि दर्शकों का प्यार होता है और जयपुर ने उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा स्नेह दिया है।

बोल-सुन नहीं सकने वाली लड़की कहानी

अभिनेता और निर्माता साकिब सलीम ने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए बहुत इमोशनल दिन है। जयपुर जैसे शहर में इतने बड़े थिएटर में हाउसफुल ऑडियंस मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हमें पूरे देश से प्यार मिल रहा है, लेकिन जयपुर से जो सहयोग मिला है, वह वाकई गजब का है।

उन्होंने बताया कि पूरी स्टारकास्ट लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर दर्शकों से मिल रही है और सिनेमाघरों में फिल्म का रिस्पॉन्स देख रही है। जब हम थिएटर में जाकर दर्शकों का उत्साह देखते हैं तो खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। यह फिल्म बड़ी मेहनत से बनाई गई है और अब उसे लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बॉलीवुड में भी इस फिल्म की चर्चा हो रही है।

साकिब ने फिल्म के सबसे चुनौतीपूर्ण पहलू का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी फिल्म का हीरो एक लड़की है और वह बोल-सुन नहीं सकती। ऐसे विषय पर कोई भी बड़ा प्रोडक्शन हाउस फिल्म बनाने का जोखिम उठाने को तैयार नहीं था। हमने यह जोखिम लिया और आज दर्शकों का प्यार देखकर लगता है कि हमारा फैसला सही था।

उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान के अभिनेता मरुधर शेखावत ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमारे साथ सन ऑफ राजस्थान मरुवेंद्र शेखावत भी हैं। उन्होंने फिल्म में बेहद दमदार किरदार निभाया है और हमें उन पर गर्व है।

हम प्रमोशन नहीं, दर्शकों को धन्यवाद कहने आए हैं : हुमा कुरैशी

फिल्म की लीड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि जयपुर आना उनके लिए सिर्फ प्रमोशन का हिस्सा नहीं, बल्कि दर्शकों का आभार व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम यहां ऑडियंस को थैंक्यू कहने आए हैं। आप सभी ने हमारी इंडिपेंडेंट फिल्म को बहुत प्यार दिया है। हम लगातार देशभर में घूम रहे हैं, थिएटर में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनका प्यार महसूस कर रहे हैं।

हुमा ने कहा कि बड़े बैनर के बिना किसी फिल्म को बनाना और उसे दर्शकों तक पहुंचाना आसान नहीं होता। हम किसी बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म नहीं हैं, इसलिए यह सफर हमारे लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा। मेरे भाई साकिब के साथ मिलकर हमने 'बेबी डू डाई डू' बनाई और आज जब सिनेमाघरों में हाउसफुल ऑडियंस देख रहे हैं तो यह हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी और सुकून की बात है।

दिल्ली में युवाओं के समर्थन पहुंची थी स्टारकास्ट

गौरतलब है कि जयपुर पहुंचने से पहले फिल्म की यही स्टारकास्ट दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में भी नजर आई थी। सामाजिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखने वाली टीम ने वहां भी युवाओं के साथ एकजुटता दिखाई थी।

- डिजिटल अरेस्ट पर डरें नहीं, पुलिस को दें सूचना: नए साइबर ठगी के तरीकों से सावधान रहने की दी सलाह

- अरूण चतुर्वेदी बोले-पेपरलीक मुद्दे पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस: बहस हुई तो सबके चेहरे आ जाएंगे सामने; गहलोत राज में 19 पेपर लीक हुए

- सीएम बोले-राजस्थान में पेपरलीक हुए तब राहुल गांधी कहां थे: अब छात्रों पर कर रहे राजनीति; हमारी सरकार ने 450 आरोपियों को पहुंचाया जेल

- जयपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल गिरफ्तार: एससी-एसटी एक्ट में फंसाने का डर दिखाकर मांग रहा था 50 हजार की घूस, एक सिपाही फरार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें