अलवर में झाड़ू लगाने वाले को पार्षद बनाएंगे वार्डवासी: भरतपुर में सास-बहू ने एक ही वार्ड से नामांकन किया; भीलवाड़ा में दादा-पोती ने पर्चा भरा - Jaipur News
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए 27‑31 अगस्त निर्धारित किए गए हैं, जिसमें नामांकन की समय‑सीमा, उम्मीदवारों की योग्यता और पार्टी के टिकट वितरण के नियम स्पष्ट किए गए हैं। यह लेख इन प्रक्रियाओं के कानूनी आधार और हालिया प्रवृत्तियों को समझाता है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Civic Election: Screening Committee Finalizes Candidate List
अलवर में झाड़ू लगाने वाले को पार्षद बनाएंगे वार्डवासी:भरतपुर में सास-बहू ने एक ही वार्ड से नामांकन किया; भीलवाड़ा में दादा-पोती ने पर्चा भरा
- कॉपी लिंक
राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गए। प्रत्याशियों को नामांकन भरने के लिए सिर्फ 3 दिन का समय मिलेगा। आयोग ने 27 से 31 अगस्त तक नामांकन पत्र भरने का समय रखा है। लेकिन 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार को छोड़कर प्रत्याशी 27, 29 और 31 अगस्त को ही नामांकन भर सकेंगे।
भरतपुर नगर निगम के वार्ड 17 से सास-बहू ने नामांकन भरा है। पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सिंह और उनकी बहू रुद्राणी सिंह पत्नी कृष्णपाल सिंह ने वार्ड 17 से निर्दलीय नामांकन भरा है। पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट ने इस बार वार्ड 19 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। भोंट ने 2014 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था।
भीलवाड़ा के जहाजपुर में दादा-पोती ने एक साथ नामांकन भरा। 21 साल की सानिया खानम ने वार्ड 6 से निर्दलीय नामांकन भरा, जबकि दादा नजीर सरवरी ने वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। सानिया नेकहा- ‘इट्स टाइम फॉर जेन-जी’। युवाओं को बदलाव की बात करने के साथ उसकी प्रक्रिया का हिस्सा भी बनना चाहिए।
उदयपुर में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने वार्ड-45 से नामांकन दाखिल किया है। जयपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें 3 महिला हैं।
लालसोट में किन्नर ने भरा पर्चा
उदयपुर : बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया नामांकन
अलवर में वार्ड में झाड़ू लगाने वाले युवक को पार्षद बनाने की जिद
अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से रोजाना 100 से ज्यादा घरों के आगे झाड़ू लगाने वाला युवक विपिन जनता की पसंद बन गया है। बिना किसी सरकारी पद, मानदेय या लालच के पिछले एक साल से निस्वार्थ सेवा कर रहे विपिन को अब पूरा मोहल्ला चुनाव मैदान में उतारकर पार्षद बनाने की जिद पर अड़ा है।
बीजेपी को मिले 50 हजार से ज्यादा आवेदन
बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के पास विभिन्न स्तरों पर अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। एक ही वार्ड में पार्षद और निगम में मेयर पद के लिए कई दावेदार होने की स्थिति में पार्टी नेतृत्व को स्थानीय गुटबाजी और दावेदारों के बीच संतुलन साधते हुए नाम तय करने होंगे। ऐसे में प्रदेश स्तर पर होने वाली चयन प्रक्रिया को बेहद अहम माना जा रहा है।
अजमेर में कांग्रेस की वाहन रैली, पायलट गुट के नेताओं की दूरी
अजमेर में गुरुवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। इसमें विंटेज कारों के साथ लग्जरी गाड़ियां और दोपहिया वाहन शामिल हुए। कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन के बीच अंदरूनी गुटबाजी भी नजर आई। महज 48 घंटे पहले एकजुटता का संदेश देने वाले पायलट गुट के नेता वाहन रैली में शामिल नहीं हुए।
प्रभुलाल सैनी बोले- टिकट बंटवारे में किसी का दबाव नहीं
बीजेपी में जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति के प्रभारी और जयपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक प्रभुलाल सैनी ने कहा कि 29 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटें घोषित हो जाएंगी। जहां छोटा-मोटा विवाद रहता है, वहां हर हाल में 30 अगस्त तक और उससे पहले टिकटों का ऐलान हो जाएगा। उन्होंने कहा- दबाव के आधार पर बिल्कुल भी न तो पार्टी काम कर रही है और न ही आगे काम करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)
निकाय चुनाव से जुड़ी जिलों की खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें…
जयपुर | कोटा | अजमेर | उदयपुर | बीकानेर | सीकर | जोधपुर
……
पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में धानका समाज ने नगरपालिका चुनाव के बहिष्कार का सामूहिक निर्णय लिया है। प्रतिनिधियों ने कहा - वार्ड 1 से 25 तक जहां धानका समाज के परिवार रहते हैं, वहां समाज के सदस्य मतदान नहीं करेंगे। समाज के लोगों के एसटी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पहल करने वाले को समर्थन मिलेगा।
- कॉपी लिंक
कोटा में निकाय चुनाव के बीच विज्ञान नगर इलाके में लगा एक होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से लगाए गए होर्डिंग में लिखा है- जनरल सीट से जनरल उम्मीदवार और स्थानीय उम्मीदवार को ही मौका दिया जाए।
ब्राह्मण कल्याण परिषद के संभाग संयोजक अनिल तिवारी ने कहा- सभी दलों से मांग है कि जनरल सीट से जनरल उम्मीदवार, और स्थानीय उम्मीदवार को ही टिकट दिया जाए।
- कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय में लंबी मैराथन बैठक के बाद अजमेर संभाग की समीक्षा बैठक खत्म हो गई है। अब उदयपुर संभाग के निकायों को लेकर मंथन जारी है।
- कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को विधायक जनसेवा केंद्र में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम उपाध्याय, लोकसभा सचिव पृथ्वीराज जाखड़ और हरविंदर सिंह फौजी सहित कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही वार्ड 39 के पूर्व भाजपा पार्षद छोटू पंडित ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
- कॉपी लिंक
- जैसलमेर की पोकरण नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया ने कांग्रेस छोड़कर एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने जोधपुर स्थित भाजपा ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, भाजपा जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आनंदीलाल गुचिया इससे पहले भाजपा में रहते हुए 2 बार पोकरण नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2004 से 2005 तथा 2005 से 2010 तक भाजपा से पालिकाध्यक्ष के पद पर रहे। इसके बाद वर्ष 2015 में उन्होंने कांग्रेस का जॉइन कर ली और 2015 से 2020 तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे।
- वर्ष 2004 में उन्होंने तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष आसुलाल पुरोहित के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद आनंदीलाल गुचिया नगर पालिका अध्यक्ष बने।
- कॉपी लिंक
- भीलवाड़ा के जहाजपुर में नगर पालिका चुनाव के नामांकन के पहले दिन दादा-पोती ने एक साथ नामांकन भरा। 21 साल की सानिया खानम ने वार्ड 6 से निर्दलीय नामांकन भरा, जबकि दादा नजीर सरवरी ने वार्ड 16 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया।
- सानिया ने चुनाव लड़ने की वजह बताते हुए कहा- ‘इट्स टाइम फॉर जेन-जी’। युवाओं को बदलाव की बात करने के साथ उसकी प्रक्रिया का हिस्सा भी बनना चाहिए। दादा ने पोती के फैसले का समर्थन करते हुए हौसला बढ़ाया।
- कॉपी लिंक
मंत्री सुरेश रावत ने कहा- राजस्थान में नगर निकाय के चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीजेपी की पूरी तैयारी है। जिस तरह से प्रदेश में सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में उत्साह का माहौल है। प्रदेश की जनता बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए आतुर है, क्योंकि पौने तीन साल में बीजेपी ने ऐतिहासिक काम किए हैं। भाजपा का टिकट लेने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।
बीजेपी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जहां तक प्रत्याशियों के चयन की बात है, पार्टी विभिन्न स्तरों पर स्क्रूटनी करके सभी से राय लेकर फीडबैक आता है, उसी के हिसाब से काम कर रही है।
- कॉपी लिंक
कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा- हमने ढाई साल में डेवलपमेंट के काम किए हैं। हम राजस्थान में शत-प्रतिशत और प्रचंड बहुमत के साथ शहरों की सरकार बनाएंगे।
कांग्रेस के दावों को लेकर उन्होंने कहा- जब परिणाम सामने आ जाएगा, तब उन्हें पता लग जाएगा, किसकी सरकार बनेगी। जिस तरह से हमने मेहनत की है। हमारे मुख्यमंत्री और डबल इंजन की सरकार ने विकास के काम किए हैं। शहरों के अंदर, हर वर्ग का जो ध्यान रखा है, उसका फायदा हमें मिलेगा।
- कॉपी लिंक
दौसा जिले के लालसोट नगर परिषद में गुरुवार को पार्षद पद के लिए 13 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
वार्ड 34 से थर्ड जेंडर मीनू किन्नर ने नामांकन किया।लालसोट नगर परिषद में 35 वार्ड हैं।
- कॉपी लिंक
सीएम भजनलाल शर्मा प्रदेश भाजपा मुख्यालय से बैठक से निकल गए। सीएम का आज थल सेना अध्यक्ष धीरज सेठ से मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उनसे मुलाकात के बाद सीएम का फिर बीजेपी मुख्यालय लौटने का कार्यक्रम है।
- कॉपी लिंक
निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की कोटा संभाग कोर कमेटी की बैठक हुई। संभाग प्रभारी मेघराज लोहिया ने बताया- बैठक में दावदारों को लेकर चर्चा हुई है। चर्चा के बाद हर वार्ड से 3 से 5 दावेदारों का पैनल तैयार किया है। कोर कमेटी के सदस्य तैयार पैनल को जयपुर लेकर जाएंगे।
शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें टिकट फाइनल होंगे। 29 अगस्त को सूची जारी कर दी जाएगी।
कोर कमेटी की बैठक में नगर निगम चुनाव प्रभारी श्रीचंद कृपलानी, भाजपा विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, शहर जिलाअध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- कॉपी लिंक
अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 33 से इस बार निकाय चुनाव की एक अनोखी और दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आ सकती है। यहां कोई करोड़पति या रसूखदार प्रत्याशी नहीं, बल्कि रोजाना 100 से ज्यादा घरों के आगे झाड़ू लगाने वाला युवक विपिन जनता की पसंद बन गया है। बिना किसी सरकारी पद, मानदेय या लालच के पिछले 1 साल से निस्वार्थ सेवा कर रहे विपिन को अब पूरा मोहल्ला चुनाव मैदान में उतारकर पार्षद बनाने की जिद पर अड़ा है।
विपिन को अपने आसपास जरा सी भी गंदगी पसंद नहीं है। सुबह 6.30 बजे वे हाथ में झाड़ू लेकर निकल पड़ते हैं और वार्ड के मुख्य रास्तों और घरों के सामने सफाई करते हैं। इसके बाद वे दिनभर डिस्पोजल आइटम की सप्लाई का काम करते हैं। खास बात यह है कि विपिन जब इससे पहले नारनौल (हरियाणा) में रहते थे, तब भी वहां पूरे मोहल्ले में खुद ही झाड़ू लगाया करते थे।
वार्ड 33 की रहने वाली महिला ने बताया- अपनों के लिए तो हर कोई करता है लेकिन ये सबके लिए करते हैं। इनका नेचर अलग है। ये रोजाना गलियों में झाड़ू लगाते हैं।
- कॉपी लिंक
- भरतपुर नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन वार्ड 17 से सास-बहू ने नामांकन भरा है।
- पूर्व मेयर शिवसिंह भोंट की पत्नी विचित्रा सिंह और उनकी बहू रुद्राणी सिंह पत्नी कृष्णपाल सिंह ने वार्ड 17 से निर्दलीय नामांकन भरा है।
- साल 2014 में बीजेपी के टिकट पर जीतकर मेयर बने शिवसिंह भोंट ने इस बार वार्ड 19 से निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।
- कॉपी लिंक
BJP के प्रदेश मुख्यालय में अजमेर संभाग के बाद अब उदयपुर संभाग के नेता पहुंच रहे हैं।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहा- जनता के फीडबैक और सभी से रायशुमारी करके प्रत्येक वार्ड के लिए तीन-तीन नाम का पैनल तैयार किया है।
उन नामों पर आज विचार-विमर्श करके उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों के प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा।
उदयपुर में दिनेश भट्ट के नामांकन दाखिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा- आज नामांकन दाखिल करने का पहला दिन है। नामांकन कोई भी दाखिल कर सकता है। 10 लोग दावेदारी कर रहे हैं तो 10 फॉर्म भरेंगे, लेकिन जिसको पार्टी तय करेगी, उसको सिंबल मिलेगा और वही पार्टी का आधिकारिक प्रत्याशी होगा।
दिनेश भट्ट के मेयर के दावेदार होने के सवाल पर उन्होंने कहा- यह जनरल सीट है। इस पर एससी, एसटी, ओबीसी और जनरल सभी लोग आएंगे। पार्टी जिसके तिलक लगाएगी, वह महापौर बनेगा।
- कॉपी लिंक
अलवर के SC रिजर्व वार्ड नंबर 11 से भाजपा के पूर्व पार्षद देवेंद्र रसगनिया ने नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा-मैंने मुहुर्त के हिसाब से नॉमिनेशन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा से टिकट मिलेगा। यदि पार्टी टिकट नहीं देगी तो निर्दलीय ही लड़ेंगे। मैं पिछले 7 साल से पार्टी का झंडा उठा रहा हूं। देवेंद्र पूर्व में निर्दलीय चुनाव जीते थे, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी।
- कॉपी लिंक
उदयपुर एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने बताया कि यहां निगम में कुल 80 वार्ड हैं। नामांकन का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। यहां एक रिटर्निंग ऑफिसर और चार असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर हैं। 16-16 वार्ड के हिसाब से पांच कमरों में फॉर्म लिए जा रहे हैं।
जहां नामांकन ले रहे हैं वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वीडियोग्राफी की जा रही है। इसके अलावा 100 मीटर की दूरी तक बेरिकेडिंग करवाई गई है। पुलिस जाब्ता लगा रखा है।
- कॉपी लिंक
बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए गुरुवार को वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस नेता पुष्पा देवी ने सबसे पहले नामांकन किया। उन्होंने बीडीए कार्यालय में सहायक आयुक्त कुनाल राहर को नामांकन जमा करवाया।
- कॉपी लिंक
भीलवाड़ा में गुरुवार को नामांकन के पहले ही दिन बीजेपी नेता ढोल-नगाड़े और समर्थकों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
बीजेपी नेता लीलावती सैन ने वार्ड नंबर 40 से नॉमिनेशन दाखिल किया है।
उधर, कांग्रेस नेता पुष्पा खटीक ने वार्ड नंबर 48 से नामांकन भरा है।
- कॉपी लिंक
उदयपुर नगर निगम के सभी वार्डों के नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अलग-अलग कार्यालयों में ही जमा किए जा रहे हैं।
वार्डवार पांच केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर नामांकन लिए जा रहे हैं। नगर पालिकाओं के नामांकन उनके क्षेत्रों में ही लिए जा रहे हैं।
- कॉपी लिंक
बीजेपी मुख्यालय में सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपक जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे।
अजमेर संभाग से बैठक की शुरुआत हुई है। इसके बाद उदयपुर और बीकानेर संभाग की बैठक होगी।
- कॉपी लिंक
उदयपुर में बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने आज वार्ड-45 से नामांकन दाखिल किया।
उदयपुर में सबसे पहले नामांकन दाखिल करने वाले भट्ट ने कहा कि आज अच्छा मुहूर्त था, इसलिए आज ही नामांकन दाखिल कर दिया।
- कॉपी लिंक
अजमेर में नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को चुनावी अभियान का आगाज किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली। रैली में विंटेज कारों के साथ लग्जरी गाड़ियां और दोपहिया वाहन शामिल हुए।
रैली के जरिए कांग्रेस ने भाजपा के 36 साल के नगर निकाय शासन पर हमला बोला। शहर के विकास, टूटी सड़कों, पानी-बिजली, नालियों और आनासागर की बदहाली को चुनावी मुद्दा बनाया।
कांग्रेस के इस शक्ति प्रदर्शन के बीच अंदरूनी गुटबाजी भी नजर आई। महज 48 घंटे पहले एकजुटता का संदेश देने वाले पायलट गुट के नेता वाहन रैली में शामिल नहीं हुए।
- कॉपी लिंक
जयपुर में आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
पार्टी ने सांगानेर, आदर्श नगर, बगरू, हवामहल, विद्याधर नगर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें 3 महिला हैं।
- कॉपी लिंक
कोटा में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी ने पहला नामांकन दाखिल किया है।
वार्ड 99 से आप प्रत्याशी सुनील शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर में बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। सीएम निकाय चुनाव में टिकटों की समीक्षा को लेकर आयोजित हो रही बैठक में शामिल होंगे। पहले अजमेर संभाग की बैठक होगी।
- कॉपी लिंक
निकाय चुनाव को लेकर कुछ देर बाद टिकटों को लेकर मंथन शुरू होगा। प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में नेताओं के आने का सिलसिला जारी है।
सबसे पहले अजमेर संभाग की बैठक होगी। उसके बाद उदयपुर और बीकानेर संभाग की बैठक होगी। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा मौजूद रहेंगे।
सीएम के आने के बाद अजमेर संभाग के नेता बैठेंगे। इनमें जिला अध्यक्ष, विधायक, सांसद नामों को लेकर चर्चा करेंगे। उसके बाद अजमेर निकाय के टिकट फाइनल कर दिए जाएंगे।
- कॉपी लिंक
कोटा कांग्रेस के जिला प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के पास मजबूत चेहरे हैं। पार्टी किसी की सूची का इंतजार नहीं करेगी।
पार्टी एकजुटता से काम करेगी। कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट राखी या उसके अगले दिन जारी की जा सकती है।
- कॉपी लिंक
भाजपा मुख्यालय पहुंचे जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि राजस्थान में सीएम के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम हुए हैं। लोकतंत्र में कड़ी से कड़ी जुड़ना जरूरी है।
निश्चित रूप से प्रचंड बहुमत से बीजेपी विजयी होगी। बीजेपी सभी से बातचीत करके और सबको साथ लेकर चलती है। सबका साथ-सबका विकास को लेकर चलती है। पार्टी चाहे कोई छोटा हो या बड़ा सबको साथ लेकर चलती है।
- कॉपी लिंक
बीजेपी में स्क्रीनिंग कमेटी तीन में से एक नाम पर लगाएगी मुहर
आज बीजेपी में अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के पैनल में आए नामों पर चर्चा होगी।
इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी तीन नामों के पैनल में से एक नाम पर मुहर लगाएगी।
बीजेपी में इस बार टिकट के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ने के पीछे केंद्र और राज्य में पार्टी की सरकार और संतान संबंधी नियमों में दी गई शिथिलता को वजह मान रहे हैं। पहले संतान नियमों की वजह से कई कार्यकर्ता दावेदारी नहीं कर पाते थे।
- कॉपी लिंक
अजमेर संभाग के प्रभारी कैलाश मेघवाल जयपुर में बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
उन्होंने कहा- पूरा पैनल तैयार है। टीम पैनल लेकर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व पूरी टीम उम्मीदवारों के नाम तय करेगी।
कोर कमेटी और जिला कोर कमेटी की बैठक में हर कार्यकर्ता की राय ली गई है। संगठन लोकतांत्रिक तरीके से तय करेगा। संगठन जो तय करेगा, उसे सभी मानेंगे। हमारा कार्यकर्ता अनुशासित है।
- कॉपी लिंक
बीजेपी की प्रदेश स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी में संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, नगर निगम पर्यवेक्षक, निगम प्रभारी, संभागीय निकाय संचालन समिति, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक और विधायक प्रत्याशी शामिल हैं।
- कॉपी लिंक
नगर निगम में मेयर और नगर पालिका-नगर परिषद में सभापति के नामों को लेकर लोगों में उत्सुकता है।
पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेताओं के चेहरों पर दांव लगाने की संभावना है। लेकिन, टिकट वितरण के साथ ही मेयर व सभापति के संभावित चेहरे सामने आ जाएंगे।
- कॉपी लिंक
धौलपुर जिले के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र की सैंपऊ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन अर्जुन कुशवाह बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) में शामिल हो गए।
पार्टी की ओर से उन्हें नगर पालिका चेयरमैन के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। यह घोषणा बसपा कार्यालय जयपुर पर अर्जुन कुशवाह के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के मौके पर की गई। इस दौरान बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम भी मौजूद रहे।
अर्जुन कुशवाह सैंपऊ से सरपंच निर्वाचित हुए थे। इसके बाद सैंपऊ के नगरपालिका बनने के बाद उन्हें पालिका का चेयरमैन बना दिया गया था।
- कॉपी लिंक
उदयपुर नगर निगम के सभी वार्डों के नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अलग-अलग कार्यालयों में जमा होंगे। इसको वार्डवार बांटा गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि दूसरी नगर पालिकाओं के नामांकन के लिए भी स्थान तय कर दिए गए हैं।
- कॉपी लिंक
अजमेर नगर निगम चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में चार अलग-अलग जगह नामांकन दाखिल होंगे। हालांकि अभी भाजपा व कांग्रेस की ओर से घोषित उम्मीदवारों की सूची का इंतजार है।
- बात खरी हैपूर्व मुखिया से फिर 'थैला' शुरू करने की गुहार: नेताजी ने 'फट-फट' बंद करवा दी; लकड़ी की तस्करी वाला हैवी ड्राइवर
- राजस्थान-करोड़ों की टैक्स चोरी के लिए 8-अरब हांगकांग भेजे: फर्जी कंपनियों के जरिए वापस इंडिया आना था पैसा, जानें- CA ने कैसे किया फर्जीवाड़ा
- कोटा में बांध के 13 गेट खोले,25 गांवों में अलर्ट: जयपुर सहित कई जिलों में 2 इंच तक बरसात; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम
- जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला: बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर में बिना सूचना के विदेशी नागरिक को ठहराया: 24 घंटे में नहीं दी ऑनलाइन जानकारी; गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ केस दर्ज - Ajmer News

राजस्थान में मॉब लिंचिंग: चोरी के शक में बेरहमी से पिटाई, 20-25 लोगों ने युवक को इतना पीटा कि चली गई जान

राजस्थान: दिव्या के धरने के बाद ADM तैनात, CI को हटाया गया, जानें मथानिया चुनाव विवाद में अब तक क्या हुआ?


