जयपुर की बुनियाद ही संवाद-सामंजस्य की, इसलिए मीडिएशन सम्मेलन यहीं : सीजेआई - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Is Based On Dialogue And Harmony, Hence The Mediation Conference Here: CJI जयपुर की बुनियाद ही संवाद-सामंजस्य की, इसलिए मीडिएशन सम्मेलन यहीं : सीजेआई - कॉपी लिंक जयपुर|…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Is Based On Dialogue And Harmony, Hence The Mediation Conference Here: CJI
जयपुर की बुनियाद ही संवाद-सामंजस्य की, इसलिए मीडिएशन सम्मेलन यहीं : सीजेआई
- कॉपी लिंक
जयपुर| भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि जयपुर सामाजिक सौहार्द और सामंजस्य के सिद्धांत पर बसा शहर है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय मीडिएशन सम्मेलन के लिए इससे बेहतर स्थान नहीं हो सकता। इसकी मूल अवधारणा ही ऐसी है कि शहर का कोई हिस्सा दूसरे पर हावी नहीं होता, ठीक वैसे ही जैसे मीडिएशन में किसी एक पक्ष की आवाज दूसरे को दबाती नहीं है।
तीन दिवसीय कॉमनवेल्थ पीस, मीडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेंस-2026 के उद्घाटन सत्र में शुक्रवार को सीजेआई ने कहा कि दो पड़ोसियों के विवाद से लेकर दो देशों के बीच युद्धविराम तक, हर विवाद का मूल समाधान संवाद, सुनने की क्षमता और विश्वास पर आधारित होता है। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुणेश्वर गुप्ता की आत्मकथा डेथ ऑफ माई मिस्ट्रेस-द लॉ, बर्थ ऑफ माई लव-जस्टिस का विमोचन भी किया।
आभा जाम्बिया की पहली भारतीय मूल की महिला सुप्रीम कोर्ट जज... जाम्बिया सुप्रीम कोर्ट की जज आभा नायर पटेल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस सम्मेलन में उनकी मौजूदगी कांटों के बीच गुलाब जैसी है या गुलाबों के बीच कांटे जैसी। लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि वे जाम्बिया सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने वाली भारतीय मूल की पहली महिला न्यायाधीश हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में दो दिन और बारिश, फिर कमजोर पड़ सकता है मानसून; जालोर-सिरोही में आज भारी बारिश का अलर्ट

अधिकारी को परेशान करने पर SC ने राजस्थान सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना

नए अग्नि-सुरक्षा मानदंड राजस्थान की इमारतों में उपयोग करने योग्य स्थान को कम कर सकते हैं


