प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी: धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Bhaskar Samadhan | Pratap Nagar Civic Issues & Dhaulai Traffic प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Bhaskar Samadhan | Pratap Nagar Civic Issues & Dhaulai Traffic
प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी:धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान
- कॉपी लिंक
जयपुर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए आमजन अपनी रोजमर्रा की नागरिक समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। प्रताप नगर के सेक्टर 6 में नाली खुदाई के बाद सड़क पर फैला गंदा पानी और धौलाई में अवैध पार्किंग से लगता जाम लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। वहीं,
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
प्रताप नगर में सड़क पर भर रहा गंदा पानी जयपुर के प्रताप नगर के सेक्टर 6 निवासी धर्मेंद्र कुमार जैन ने दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर नाली का पानी सड़क पर भरने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कई दिनों पहले नाली की खुदाई की गई थी, तब से सड़क पर गंदा पानी भर रहा है। लोगों को इस रास्ते से आने-जाने में परेशानी हो रही है।
सड़क किनारे अवैध पार्किंग से लगता है जाम शहर के धौलाई क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी रोड के रहने वाले शुभम जिंदल ने अवैध पार्किंग की समस्या पोस्ट की है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लोगों ने सड़क किनारे गाड़ियां पार्क की हुई है। इस वजह से आने-जाने में कई बार समस्या होती है। साथ ही शाम के समय जाम की स्थिति भी बन जाती है।
हादसों को न्यौता दे रहा गड्ढा झोटवाड़ा क्षेत्र के गणेश नगर विस्तार से क्षेत्रवासी संतोष श्रीवास्तव ने रोड पर अचानक हुए गड्ढे की समस्या के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि रोड पर एक गड्ढा हो गया है, जो कभी भी और अंदर धंस सकता है।
रोड लाइट बंद होने से गली में हुआ अंधेरा त्रिवेणी चौराहा, गोपालपुरा बाईपास से रामजी लाल मीणा ने 'भास्कर समाधान' पर बंद रोड लाइट की समस्या बताई है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि खंबे पर लाइट न होने के कारण गली में अंधेरा हो रहा है।
जलभराव की समस्या हुई खत्म जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र सीकर रोड निवासी महेश कुमार सैनी ने कुछ समय पहले सड़क पर जलभराव की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि तेजाजी मंदिर चौक पर बारिश का पानी भर रहा था। इस समस्या का संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर समाधान कर दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
गोल बाजार में बंद रोड लाइट हुई ठीक जयपुर के जवाहर नगर के गोल बाजार निवासी नदीम कुरैशी ने बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि बाजार में लगी लाइट खराब हो गई थी। पूरे बाजार में अंधेरे के कारण काफी समस्या आ रही थी। राहत की खबर है कि समस्या पोस्ट होने पर पूर्व पार्षद ने समाधान करवा दिया है।
नीरज अग्रवाल बने 'पब्लिक के स्टार' जवाहर नगर के गोल बाजार निवासी नदीम कुरैशी की समस्या का समाधान हो गया है। मामले में पोस्ट कर बताया था कि बाजार में बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल ने समाधान करवा दिया है
भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

दिल्ली के घी और पंजाब की मिर्च की बिक्री पर राजस्थान में रोक, 9 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड - sale of ghee from delhi and chillies from punjab banned in rajasthan

Sainik School Vacancy 2026: राजस्थान के सैनिक स्कूल में आई भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, बढ़िया सैलरी

âकोई पिकनिक स्पॉट नहीं हैâ: राजस्थान परिवार ने नवनिर्मित एक्सप्रेसवे को पिकनिक स्पॉट में बदल दिया, बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया हुई; यहां परिवार के साथ घूमने के लिए 7 बेहतर जगहें हैं


