होमक्राइमबिग बॉस फेम नतालिया जयपुर पहुंचीं: बोलीं- इस शहर से मेरा खास जुड़ाव, कोटा के क्लब इवेंट में लेंगी हिस्सा - Jaipur News
क्राइम

बिग बॉस फेम नतालिया जयपुर पहुंचीं: बोलीं- इस शहर से मेरा खास जुड़ाव, कोटा के क्लब इवेंट में लेंगी हिस्सा - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Natalia Jano Szek Jaipur Visit | Bigg Boss Fame Kota Club Event Photos बिग बॉस फेम नतालिया जयपुर पहुंचीं:बोलीं- इस शहर से मेरा खास जुड़ाव, कोटा के क्लब इवेंट में लेंगी हिस्सा -…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 09:32 am बजे
बिग बॉस फेम नतालिया जयपुर पहुंचीं:  बोलीं- इस शहर से मेरा खास जुड़ाव, कोटा के क्लब इवेंट में लेंगी हिस्सा - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Natalia Jano Szek Jaipur Visit | Bigg Boss Fame Kota Club Event Photos

बिग बॉस फेम नतालिया जयपुर पहुंचीं:बोलीं- इस शहर से मेरा खास जुड़ाव, कोटा के क्लब इवेंट में लेंगी हिस्सा

- कॉपी लिंक

रियलिटी शो बिग बॉस फेम नतालिया जानोस्जेक शनिवार दोपहर जयपुर पहुंचीं। एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पहुंची नतालिया यहां से कोटा के एक क्लब के इवेंट में हिस्सा लेंगी। एयरपोर्ट पर नतालिया बेहद कूल और कैजुअल अंदाज में नजर आईं।

मीडिया से बातचीत में नतालिया ने कहा- इस महीने दूसरी बार जयपुर आना बेहद खास है। इसी महीने वे एक फैशन शो में हिस्सा लेने आई थीं। वहीं, सबसे पहले जयपुर में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स के सिलसिले में आई थीं।

उन्होंने कहा- जयपुर आना हमेशा खास लगता है। इस बार मुझे राजस्थान के एक और शहर कोटा जाने का मौका मिल रहा है। एयरपोर्ट पर फिल्म प्रोड्यूसर और सेलेब्रिटी मैनेजर अरजद नाज ने नतालिया का स्वागत किया।

जयपुर के फैशन शो का ब्राइडल लुक हुआ था वायरल

नतालिया ने बताया- हाल ही में जयपुर में एक फैशन शो के लिए आई थीं। इस दौरान ब्राइडल लुक में रैंप वॉक की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।जयपुर में हुए उस फैशन शो और यहां के लोगों से मिले प्यार की यादें मेरे लिए खास हैं।

कौन हैं नतालिया जानोस्जेक?

नतालिया जानोस्जेक पोलैंड की एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर, सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र से ही परफॉर्मिंग आर्ट्स में काम करना शुरू कर दिया था। वह तीन साल की उम्र में ही डांस, सिंगिंग और थिएटर से जुड़ गई थीं। बाद में मॉडलिंग और अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

नतालिया ने कई अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी प्रतियोगिताओं में पोलैंड का प्रतिनिधित्व किया और 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्स में हिस्सा लेने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

बॉलीवुड फिल्मों से भी जुड़ा है नतालिया का करियर

नतालिया का भारतीय सिनेमा से भी पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम किया है। वह ‘विकन करी लॉ’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा वह ‘365 डेज’ और ‘ द स्विंग ऑफ थिंग्स’ जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं।

भारत में काम करने को लेकर नतालिया कई बार कह चुकी हैं कि मुझे भारतीय सिनेमा और यहां की संस्कृति से खास लगाव है। बिग बॉस के बाद उन्होंने भी कहा था कि भारत मेरे लिए दूसरे घर जैसा है और वह आगे भी यहां ज्यादा काम करना चाहती हैं।

बिग बॉस 19 से मिली भारत में नई पहचान

नतालिया की भारत में लोकप्रियता को नई पहचान सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से मिली। अगस्त 2025 में उन्होंने शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। शो में उनका सफर करीब तीन सप्ताह का रहा और इसके बाद वह डबल एविक्शन में बाहर हो गईं।

- LIVEपति की हत्या के बाद चुनावी मैदान में उतरी पत्नी: पाली के पूर्व सभापति ने BJP छोड़ कांग्रेस जॉइन की; भीलवाड़ा भाजपा में बगावत, महिलाओं का धरना

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनमर-चुके आदमी के नाम से करा दी रेपिस्ट की जमानत: राजस्थान में रैकेट, दलाल बोला-3 हजार में फर्जी जमानत; झूठी गवाही के 8 हजार लगेंगे

- जयपुर में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप: दो महीने तक बंधक बनाकर रखा, मिलने बुलाकर धोखे से किडनैप किया था

- गहलोत बोले- बोलने की आजादी को बैन करना चाहती सरकार: पूरी दुनिया में छपेगी सोनिया की किताब,भारत में नहीं; कहा-पैंग्विन ने अंश हटाने को कहा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें