मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट समेत दो ट्रेन रद्द: भारी बारिश के कारण बदला रूट; जानिए- किन ट्रेनों पर पड़ा असर - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Mumbai Jaipur Superfast Cancelled | Heavy Rain Disrupts Rail Services मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट समेत दो ट्रेन रद्द:भारी बारिश के कारण बदला रूट; जानिए- किन ट्रेनों पर पड़ा असर - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Mumbai Jaipur Superfast Cancelled | Heavy Rain Disrupts Rail Services
मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट समेत दो ट्रेन रद्द:भारी बारिश के कारण बदला रूट; जानिए- किन ट्रेनों पर पड़ा असर
- कॉपी लिंक
राजस्थान समेत पश्चिम भारत में लगातार हो रही बारिश का अब ट्रेनों पर भी असर पड़ने लगा है। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर इस सेक्शन में ट्रेन मूवमेंट अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इसका असर उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों पर पड़ा है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। एक ट्रेन को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।
मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट समेत दो ट्रेनें रद्द
पश्चिम रेलवे पर जलभराव के कारण ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जुलाई 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
वहीं 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 जुलाई को जयपुर से रवाना नहीं होगी।
इन ट्रेनों का संचालन बीच रास्ते तक ही होगा
- 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22 जुलाई को चली) अब अंकलेश्वर तक ही जाएगी। अंकलेश्वर से बांद्रा टर्मिनस के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
- 22451 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस की बजाय अंकलेश्वर से रवाना होगी। बांद्रा टर्मिनस से अंकलेश्वर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
- 14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस (22 जुलाई को चली) अब नवसारी तक ही संचालित होगी। नवसारी से दादर के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
- 14708 दादर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस 23 जुलाई को दादर की जगह नवसारी से रवाना होगी। दादर से नवसारी के बीच सेवा रद्द रहेगी।
- 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (22 जुलाई को चली) अब नडियाद तक ही जाएगी। नडियाद से बांद्रा टर्मिनस के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
- 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस की जगह नडियाद से संचालित होगी। बांद्रा टर्मिनस से नडियाद के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।
इस ट्रेन का बदला रूट
ट्रेन नंबर 20693 जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 जुलाई को जोधपुर से रवाना होने के बाद अपने निर्धारित मार्ग की बजाय सूरत-उधना-पालधी-जलगांव होकर संचालित होगी। रेलवे ने कहा है कि जलभराव और खराब मौसम के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
- LIVEजयपुर की 2 ट्रेनें कैंसिल, मकाराना में खान ढही: बीकानेर में सैकड़ों बीघा खेत डूबे, डूंगरपुर में नदियों में उफान, हनुमानगढ़ में स्कूल बंद
- हरमाड़ा के जंगल में मिला टैक्सी ड्राइवर का शव: पुलिस को लूट की आशंका, शरीर पर चोट के निशान; धौलपुर का निवासी था
- भास्कर एक्सक्लूसिव17 प्रसूताओं की मौत के बाद सरकार का बड़ा फैसला: हॉस्पिटल में होंगी प्रसव सखी, गर्भवती का एडमिट से लेकर डिस्चार्ज तक रखेंगी पूरा ध्यान
- बात खरी हैसांसद हनुमान बेनीवाल से 'CM हाउस' वाला मजाक: बेटा बना अग्निवीर, 47 गांवों के लोगों को दावत पर बुलाया; MP साहब कन्फ्यूज, कहां दें धरना
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


