मानसूनी बारिश: प्रतापगढ़ में दो-महीने पहले बनी पुलिया बही, भीलवाड़ा में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत
राजस्थान में गुरुवार को हनुमानगढ़, डूंगरपुर, बीकानेर, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। भीलवाड़ा में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत हो गई, जबकि प्रतापगढ़ में दो-महीने पहले बनी पुलिया बह गई जिससे सैकड़ों बीघा भूमि डूब गई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rainfall LIVE Photos Update; Kota Jaipur | Udaipur Ajmer Bikaner IMD Weather News
प्रतापगढ़ में दो-महीने पहले बनी पुलिया बही,मकराना में खदान ढही:भीलवाड़ा में बिजली गिरने से नाना-दोहिती की मौत, बारिश के चलते हनुमानगढ़ में स्कूल बंद
- कॉपी लिंक
राजस्थान में गुरुवार को हनुमानगढ़, डूंगरपुर, बीकानेर, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मकराना (डीडवाना-कुचामन) में सुबह आधा घंटे हुई तेज बारिश के कारण एक मार्बल की खान ढह गई। भीलवाड़ा में बिजली गिरने से नाना और दोहिती की मौत हो
हनुमानगढ़ जिले में रातभर हुई भारी बारिश के कारण गुरुवार (23 जुलाई) को स्कूलों की छुट्टी रही। वहीं, डूंगरपुर में सोम और माही नदी उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम टापू बन गया है। इस तक पहुंचने वाले रास्ते बंद हो गए हैं।
हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव में बारिश का पानी भर गया। इस कारण करीब 30 परिवारों सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा उदयपुर के लसाड़िया में साढ़े नौ इंच बरसात हुई है।
इधर, महाराष्ट्र और गुजरात में हो रही भारी बारिश के कारण ट्रेन शेड्यूल प्रभावित हुआ है। मुंबई सेंट्रल से जयपुर आने-जाने वाली दो ट्रेंनों को कैंसिल किया गया है। जोधपुर से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन को रूट में बदलाव किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।
मानसून के बड़े अपडेट्स
ट्रेनें कैंसिल, एक का बदले रूट से चलेगी: उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि घोलवड़ (महाराष्ट्र) और उमरगाम (गुजरात) रोड स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। इस कारण मुंबई सेंट्रल-जयपुर (12955) 23 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं, जयपुर-मुंबई सेंट्रल (12956) 24 जुलाई को कैंसिल रहेगी। जबकि जोधपुर-बेंगलुरु (20693) ट्रेन आज बदले रूट से ऑपरेट होगी।
मकराना में खान धंसी, सैकड़ों बीघा खेत डूबे: डीडवाना-कुचामन जिले के मकारना में गुरुवार सुबह एक मार्बल की खान ढह गई। हादसे का कारण सुबह हुई तेज बारिश को बताया जा रहा है। वहीं, बीकानेर के लूणकरणसर में अचानक नहर का एस्केप खोलने से सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। डूंगरपुर में लगातार बारिश के कारण बेणेश्वर धाम जाने वाले रास्ते बंद हो गए।
स्कूल बंद, शहर में नदी की तरह पानी बहा: हनुमानगढ़ सहित आसपास के जिलों में इस साल मानसून कमजोर रहा है। लंबे ब्रेक के बाद फिर से एक्टिव हुए मानसून के बाद बुधवार को रातभर बरसात हुई। शहर की कॉलोनियों में पानी भर गया है। आज भी तेज बारिश के अलर्ट के कारण सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी है।
2 दिन तेज बारिश का अलर्ट: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अभी मानसून एक्टिव रहने और अच्छी बारिश होने की परिस्थितियां अनुकूल है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इन सिस्टम के असर से राज्य में अगले दो दिन पूरे प्रदेश में बारिश होगी, जबकि दक्षिणी राजस्थान के हिस्से में कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Jodhpur AIIMS : रेजिडेंट डॉक्टर का आरोप- रैगिंग की शिकायत करने पर तीन बार किया फेल, केंद्रीय मंत्री से न्याय की अपील

मानव मस्तिष्क के रहस्यों को समझने के लिए IIT जोधपुर की दूरगामी शोध

जोजरी-नदी-मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के मुख्य-सचिव को ठहराया जिम्मेदार: अगली सुनवाई में होंगे पेश, हाई लेवल कमेटी बोली- प्रदूषित पानी से कम हुए वन्यजीव - Jodhpur News


