आमेर में मनीष-हत्याकांड पर परिजनों को मुआवजा नहीं, लगाया जाम: लोगों ने रजिस्ट्रेशन बिना चल रही जीपों को रोका; नाराज ड्राइवर थाने के बाहर धरने पर बैठे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Amer Jeep Controversy | Jaipur Tourist Jeep Protest After Manish Murder आमेर में मनीष-हत्याकांड पर परिजनों को मुआवजा नहीं, लगाया जाम:लोगों ने रजिस्ट्रेशन बिना चल रही जीपों को र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Amer Jeep Controversy | Jaipur Tourist Jeep Protest After Manish Murder
आमेर में मनीष-हत्याकांड पर परिजनों को मुआवजा नहीं, लगाया जाम:लोगों ने रजिस्ट्रेशन बिना चल रही जीपों को रोका; नाराज ड्राइवर थाने के बाहर धरने पर बैठे
- कॉपी लिंक
जयपुर के आमेर में टूरिस्ट गाइड पर हमले के एक महीने बाद टूरिस्ट जीप संचालन को लेकर विवाद हो गया। गाइड मनीष सोनी की 7 सितंबर को हत्या के बाद जीपों का संचालन रोक दिया गया था। इसके बाद जीप के हर ड्राइवरों का रजिस्ट्रेशन बिना गाड़ियां चलने होने पर स्थानीय लोगों और मनीष के परिजनों ने रविवार दोपहर करीब 12 बजे विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने जीपों को आमेर महल जाने से रोक दिया। इसके चलते आमेर रोड पर लंबा जाम लग गया और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
वहीं जीप संचालन बंद होने से नाराज ड्राइवर आमेर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए थे।
आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने बताया- टूरिस्ट जीप चलाने को लेकर बात हो रही थी। इसे लेकर स्थानीय मोहल्ले में लोगों से बातचीत चल रही थी। जहां तक जाम का मामला है। वीकेंड होने से दो-तीन दिनों से लगातार काफी संख्या में टूरिस्ट जयपुर पहुंचे थे। इस कारण ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन रही थी, जिसे क्लीयर करवा दिया गया। जीप ड्राइवर अपनी बात रखने आए थे। धरने पर नहीं बैठे। ज्ञापन देकर चले गए।
लोग बोले- ड्राइवरों के रजिस्ट्रेशन पर थी सहमति, लागू नहीं किया
स्थानीय लोगों ने कहा- मनीष हत्याकांड के बाद प्रशासन के साथ हुई बातचीत में जीप संचालन शुरू करने से पहले हर ड्राइवरों का रजिस्ट्रेशन, हर जीप के लिए तय ड्राइवर की पूरी जानकारी दर्ज करने और संचालन से जुड़ी गाइडलाइन लागू करने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि इन व्यवस्थाओं को पूरी तरह लागू किए बिना ही जीप संचालन रविवार को शुरू कर दिया गया।
मनीष सोनी की पत्नी पूनम सोनी ने कहा- पति की हत्या के बाद परिवार को अब तक मुआवजा और डेयरी बूथ नहीं मिला है। पूनम ने कहा- जीप वाले धमकी दे रहे हैं कि गाड़ियां चलेंगी। सभी जीप इल्लीगल रूप से चल रही हैं। क्षेत्र में लोग सेफ नहीं हैं। पूनम ने कहा- मुझे न्याय चाहिए।
लोगों ने जीपों के साथ निजी वाहनों का प्रवेश भी रोका
जीप संचालन शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और जीपों को रोक दिया। विरोध बढ़ने पर आमेर महल की ओर जाने वाली जीपों के साथ निजी गाड़ियों की एंट्री भी रोक दी। इससे आमेर रोड पर गाड़ियों की कतारें लग गईं।
थाने के बाहर धरने पर बैठे जीप ड्राइवर
वहीं, जीप संचालन बंद होने से नाराज ड्राइवर आमेर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए। ड्राइवरों का कहना है कि पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में जीप संचालन बंद रहने से हमारे सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने जल्द जीप संचालन शुरू करने की मांग की।
7 सितंबर को हुई थी मनीष की हत्या
बता दें कि 7 सितंबर 2026 को आमेर में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू मार दिया था। इसके एक दिन बाद 8 सितंबर को मनीष की मौत हो गई थी। घटना के बाद जीप संचालन को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। अब करीब एक महीने बाद दोबारा जीप संचालन शुरू होने पर विवाद सामने आया है।
ये खबरें भी पढ़िए…
जयपुर: आमेर किले में ड्राइवर ने गाइड के चाकू घोंपा:गाड़ी ऊपर ले जाने को लेकर हुआ विवाद; भीड़ ने थाने का घेराव किया
जयपुर के आमेर में जीप ड्राइवर और गाइड में कहासुनी हो गई। विवाद के बाद ड्राइवर ने अपने साथी के साथ गाइड पर चाकू से हमला कर दिया। (पढ़िए पूरी खबर)
जयपुर में रास्ता बताने पर गाइड की चाकू घोंपकर हत्या:विरोध में आमेर के बाजार बंद, धरने पर बैठे लोग; ड्राइवर ने हमला किया था
जयपुर के आमेर महल में चाकूबाजी में घायल हुए टूरिस्ट गाइड की 8 सितंबर को मौत हो गई थी। गाइड की मौत का पता चलते ही लोगों ने आमेर बाजार बंद कर दिया था। (पूरी खबर पढ़ें)
- जयपुर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज: छात्र नेता को हिरासत में लिया; कलाम कोचिंग में स्टूडेंट की पिटाई का कर रहे थे विरोध
- राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े: करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान
- भास्कर इंटरव्यूधनंजय सिंह बोले-बेनीवाल ने झोली फैलाकर मांगी थी मदद: फिर विधानसभा चुनाव में हराने की कोशिश की; RCA इलेक्शन में मैंने बगावत नहीं की
- ग्राउंड रिपोर्टकमजोर मानसून से बर्बाद, अब देनदारों के फोन बज रहे: बच्चों से मजदूरों की जगह करवा रहे काम, चारे लायक भी नहीं बचे खेत
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan News: जयपुर पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गिरोह

जयपुर: कोचिंग में छात्र की पिटाई के विरोध में हंगामा, पुलिस ने चलाए डंडे


