युवाओं का विरोध जारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन
जयपुर के जवाहर सर्किल पर हजारों छात्र इकट्ठे होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांगें हैं कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता लाई जाए, पेपर लीक जैसी घटनाएं रोकी जाएं, और कोचिंग संस्थानों की फीस और व्यवस्थाएं नियंत्रित की जाएं। सूत्र: Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Protest | Students Demand Recruitment Transparency & Coaching Reform
जयपुर में देर रात तक युवाओं का प्रदर्शन जारी:जवाहर सर्किल पर हजारों छात्र जुटे, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कोचिंग संस्थानों पर सख्ती की मांग
- कॉपी लिंक
राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल पर गुरुवार को बड़ी संख्या में युवा हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर एकत्र हुए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने भी भाग लिया। अचानक हजारों प्रदर्शनकारियो
ये रहीं प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारी युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाने तथा कोचिंग संस्थानों की फीस और व्यवस्थाओं को नियंत्रित करने की भी मांग उठाई।
पुलिस ने की समझाइश, देर रात तक डटे रहे प्रदर्शनकारी
सूचना मिलते ही जवाहर सर्किल थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपने और रास्ता खाली करने की अपील की। इसके बावजूद देर रात तक प्रदर्शनकारी जवाहर सर्किल पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा।
अन्य शहरों में भी दिख रहा विरोध का असर
दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद अब इसका असर राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा और अजमेर सहित कई शहरों में छात्र संगठन और युवा सड़कों पर उतरकर विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में साइबर अपराधों पर लगाम का वार

राजस्थान में अवैध घुसपैठ और फर्जी पहचान: बांग्लादेशी महिला और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी

भाजपा राज में पेपरलीक माफिया को पाला पोसा, सीएम अशोक गहलोत का ताजा हमला


