होमक्राइमजयपुर में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप: दो महीने तक बंधक बनाकर रखा, मिलने बुलाकर धोखे से किडनैप किया था - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप: दो महीने तक बंधक बनाकर रखा, मिलने बुलाकर धोखे से किडनैप किया था - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Minor Girl Rape Case: Neighbor Kidnaps And Holds Her Hostage For Two Months जयपुर में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:दो महीने तक बंधक बनाकर रखा, मिलने बुलाकर धोखे से किडन…

Dainik Bhaskar के अनुसार29 अगस्त 2026 को 07:32 am बजे
जयपुर में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:  दो महीने तक बंधक बनाकर रखा, मिलने बुलाकर धोखे से किडनैप किया था - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Minor Girl Rape Case: Neighbor Kidnaps And Holds Her Hostage For Two Months

जयपुर में पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप:दो महीने तक बंधक बनाकर रखा, मिलने बुलाकर धोखे से किडनैप किया था

- कॉपी लिंक

जयपुर में पड़ोसी के 16 साल की नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाकर धोखे से किडनैप कर लिया। और पिछले 2 महीने तक बंधक बनाकर रेप किया। मामले में पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ निकालने के बाद मेडिकल व बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रविवार को कोर्ट में पेश करेगी।

पड़ोसी ने नाबालिग से किया रेप

थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों की ओर से आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी गई। रिपोर्ट के अनुसार जयपुर की रहने वाली एक नाबालिग से पड़ोसी युवक ने रेप किया। एक ही कॉलोनी में रहने के कारण आरोपी की नाबालिग से बोलचाल थी। आरोप है करीब 2 महीने पहले आरोपी पड़ोसी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और मिलने जाने पर उसे धोखे से किडनैप कर लिया। आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर रेप किया। वह लगातार उसका देहशोषण करता रहा।

नाबालिग को 300 किलोमीटर दूर छिपाकर रखा था

परिजनों की ओर से दर्ज गुमशुदगी के दौरान पुलिस को पीड़िता के नाबालिग होने के प्रमाण मिले। पुलिस की ओर से तुरंत किडनैपिंग का मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने जयपुर से करीब 300 किलोमीटर दूर छिपाकर रखा नाबालिग को ढूंढ निकाला। पुलिस की ओर से नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल करवाया गया। पुलिस की ओर से रेप का पता चलने पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस की ओर से मामले में आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट किया।

- जयपुर में ई-चालान के नाम 1.40 लाख का ऑनलाइन फ्रॉड: लिंक भेजकर बैंक डिटेल निकाली, फिर मोबाइल हैक कर निकाले रुपए

- भाजपा OBC मोर्चा ने जितेंद्र कुमावत को बनाया सवाईमाधोपुर प्रभारी: नगर निकाय चुनाव-2026 की जिम्मेदारी मिली, बोले- पूरी निष्ठा से काम करने का प्रयास रहेगा

- प्रताप नगर में सड़क पर फैला गंदा पानी: धौलाई में अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, तो कहीं समस्याओं का हुआ तुरंत समाधान

- गहलोत बोले- बोलने की आजादी को बैन करना चाहती सरकार: पूरी दुनिया में छपेगी सोनिया की किताब,भारत में नहीं; कहा-पैंग्विन ने अंश हटाने को कहा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें