होमक्राइमजयपुर पुलिस का इनामी बदमाश हरियाणा में छिपा था: फरारी के दौरान मर्डर कर जेल गया, फेसबुक रील बनाने के शौक ने पकड़वा दिया - Jaipur News
क्राइम

जयपुर पुलिस का इनामी बदमाश हरियाणा में छिपा था: फरारी के दौरान मर्डर कर जेल गया, फेसबुक रील बनाने के शौक ने पकड़वा दिया - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Wanted Criminal Nawaz Sharif Arrested In Haryana Over Facebook Reels जयपुर पुलिस का इनामी बदमाश हरियाणा में छिपा था:फरारी के दौरान मर्डर कर जेल गया, फेसबुक रील बनाने के…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 06:28 am बजे
जयपुर पुलिस का इनामी बदमाश हरियाणा में छिपा था:  फरारी के दौरान मर्डर कर जेल गया, फेसबुक रील बनाने के शौक ने पकड़वा दिया - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Wanted Criminal Nawaz Sharif Arrested In Haryana Over Facebook Reels

जयपुर पुलिस का इनामी बदमाश हरियाणा में छिपा था:फरारी के दौरान मर्डर कर जेल गया, फेसबुक रील बनाने के शौक ने पकड़वा दिया

- कॉपी लिंक

जयपुर पुलिस ने पिछले 12 साल से फरार इनामी बदमाश को गुरुवार दोपहर अरेस्ट किया है। जयपुर पुलिस से बचने के लिए वह हरियाणा चला गया था। फरारी के दौरान मर्डर में 5 साल तक हरियाणा जेल में भी बंद रहा।

फेसबुक रील बनाने के शौक के चलते जयपुर की आदर्श नगर थाना पुलिस ने हरियाणा में दबिश देकर इनामी बदमाश को पकड़ा है। पुलिस की ओर से फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया- वांटेड बदमाश नवाज शरीफ (34) पुत्र अब्दुल मजीद निवासी नूंह हरियाणा को अरेस्ट किया गया है। वह अब्बल दर्ज का बदमाश है, उसके खिलाफ जयपुर शहर के विभिन्न थानो में करीब दर्जनभर प्रकरण दर्ज है।

लंबे समय से दबिश दे रही थी जयपुर पुलिस

आदर्श नगर थाने में साल-2015 में डेबिट कार्ड बदलकर एटीएम से रुपए निकालकर धोखाधड़ी के मामले में वह वांटेड है। जयपुर पुलिस पिछले लम्बे समय से उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। बदमाश नवाज शरीफ पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर वांटेड बदमाशों को अरेस्टिंग में पुलिस टीमें जुटी हुई है।

फेसबुक पर रील बनाकर था डालता

SHO (आदर्श नगर) छगन डांगी ने बताया- वह पिछले काफी समय से फेसबुक आईडी पर विभिन्न रीलस बनाकर डालता था। रील बनाकर फेसबुक पर डालने के शौक के चलते जयपुर पुलिस को उसके हरियाणा में छिपे होने का पता चला।

मर्डर केस में 5 साल जेल में बंद रहा

हरियाणा की सीआईए टीम की मदद से जयपुर पुलिस ने इनामी बदमाश नवाज शरीफ को धर-दबोचा। पुलिस जांच में सामने आया है कि जयपुर पुलिस से बचने के लिए वह हरियाणा चला गया था। फरारी के दौरान हरियाणा के नूंह में मर्डर मामले में जेल चला गया। करीब 5 साल जेल में बंद रहने के बाद वह बाहर आया था।

- भास्कर एक्सक्लूसिवACB के पास रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के खिलाफ सबूत: सरकार को भेजे, केस की परमिशन मांगी; 979 करोड़ के घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

- जयपुर में जवाहर सर्किल पर युवाओं ने किया प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कोचिंग संस्थानों पर सख्ती की मांग

- डीजीपी के विशेष-अभियान के तहत जयपुर की पुलिस का एक्शन: 68 पॉइंट पर नाकाबंदी की, 4,762 वाहनों की जांच कर 1,079 के चालान काटे

- लोग बोलते थे-डॉक्टर होकर गोबर उठाएगा;आज 1 करोड़ का कारोबार: हर महीने 100 टन से ज्यादा जैविक खाद बना रहे, एक साल पहले बने असिस्टेंट प्रोफेसर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें