जयपुर में परिचित ने नाबालिग से किया रेप: मिलने के बहाने बुलाया, होटल ले जाकर फेक आईडी से बुक किया रूम - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Hotel Minor Girl Rape Case | Accused Arrested After 4 Months जयपुर में परिचित ने नाबालिग से किया रेप:मिलने के बहाने बुलाया, होटल ले जाकर फेक आईडी से बुक किया रूम - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Hotel Minor Girl Rape Case | Accused Arrested After 4 Months
जयपुर में परिचित ने नाबालिग से किया रेप:मिलने के बहाने बुलाया, होटल ले जाकर फेक आईडी से बुक किया रूम
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक 16 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक ने लड़की को मिलने के बहाने बुलाया था और होटल ले गया। आरोपी ने होटल में नाबालिग की जगह युवकी की फेक आईडी देकर रूम बुक किया था।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पिछले 4 महीने से फरार आरोपी को अरेस्ट कर रविवार को जेसी भेज दिया।
4 महीने से फरार चल रहा था आरोपी
थानाधिकारी ने बताया कि परिचित होने के कारण नाबालिग की आरोपी से बात होती रहती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। करीब 4 महीने पहले नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया। और डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन रेप किया।
आरोपी की होटल में अलग-अलग महिलाओं के साथ एंट्री
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल व बयान दर्ज कर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी की तलाश शुरू की। केस दर्ज होने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस टीम ने पिछले 4 महीने से फरार आरोपी को रविवार सुबह दबिश देकर धर-दबोचा। पुलिस जांच में होटल रिकॉर्ड में आरोपी के अलग-अलग नाम की महिलाओं के साथ रजिस्टर में एंट्री भी मिली है।
- जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पर वॉटर-कैनन चलाई: पुलिस की बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़े लोग, यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट जा रहे
- लॉयंस क्लब जयपुर डायमंड की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी: प्रीती सक्सेना बनीं अध्यक्ष, शपथ ग्रहण समारोह में सेवा कार्य बढ़ाने का संकल्प
- जयपुर में महेश मांजरेकर ने पहली-बार किया नाटक का मंचन: कलाकार के संघर्ष, सपने और जिंदगी की सच्चाई को दिखाया; दर्शकों ने लिए ऑटोग्राफ-सेल्फी
- भास्कर एक्सक्लूसिवSI भर्ती-2021: 2.30 लाख कैंडिडेट ही देंगे री-एग्जाम: 7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सदमे में: चूरू में पर्यटक वाहन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर में 3 की मौत, 15 घायल

विवाद में थप्पड़ मारने के बाद हत्या: जान से मारने की धमकी का क्या मान्यता?

राजस्थान पुलिस अलर्ट: पोर्टल सेंधमारी की आशंका में डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल


