होममनोरंजननेहा बनीं ओरा मिस इंडिया, कल्पना को मिसेज का ताज: ब्यूटी पेजेंट में देशभर से आई प्रतिभागी; एक्ट्रेस निधि अग्रवाल बोलीं- जयपुर से पुराना जुड़ाव - Jaipur News
मनोरंजन

नेहा बनीं ओरा मिस इंडिया, कल्पना को मिसेज का ताज: ब्यूटी पेजेंट में देशभर से आई प्रतिभागी; एक्ट्रेस निधि अग्रवाल बोलीं- जयपुर से पुराना जुड़ाव - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Nidhi Agarwal Visits Jaipur For Aura Miss India Grand Finale 2026 नेहा बनीं ओरा मिस इंडिया, कल्पना को मिसेज का ताज:ब्यूटी पेजेंट में देशभर से आई प्रतिभागी; एक्ट्रेस निधि अग्रवा…

Dainik Bhaskar के अनुसार28 अगस्त 2026 को 12:32 pm बजे
नेहा बनीं ओरा मिस इंडिया, कल्पना को मिसेज का ताज:  ब्यूटी पेजेंट में देशभर से आई प्रतिभागी; एक्ट्रेस निधि अग्रवाल बोलीं- जयपुर से पुराना जुड़ाव - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Nidhi Agarwal Visits Jaipur For Aura Miss India Grand Finale 2026

नेहा बनीं ओरा मिस इंडिया, कल्पना को मिसेज का ताज:ब्यूटी पेजेंट में देशभर से आई प्रतिभागी; एक्ट्रेस निधि अग्रवाल बोलीं- जयपुर से पुराना जुड़ाव

- कॉपी लिंक

‘ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया ग्रैंड फिनाले सीजन-9’ का आयोजन जयपुर के अनंत महल में हुआ। प्रतियोगिता के मिस कैटेगिरी में नेहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरा मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। वहीं रशी फर्स्ट रनरअप और जसकीरत सेकंड रनरअप रहीं।

मिसेज कैटेगरी में कल्पना अभिलाष ने ऑरा मिसेज इंडिया का खिताब जीता। इसके अलावा शमा सिंह और स्वीटी ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें सम्मानित किया गया।

ऑरा प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित ग्लैमर, फैशन और आत्मविश्वास से सजे इस ब्यूटी पेजेंट में देशभर से आईं करीब 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागियों के साथ महिलाओं ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ग्रैंड फिनाले का प्रमुख आकर्षण बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की अभिनेत्री निधि अग्रवाल की मौजूदगी रही। उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

देखिए इवेंट की PHOTOS

निधि अग्रवाल ने कहा- महिलाओं का आगे आना खास बात

अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऑरा मिस एंड मिसेज इंडिया महिलाओं और लड़कियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। देशभर से महिलाएं और लड़कियां इसमें हिस्सा ले रही हैं।

खास तौर पर महिलाओं का आगे आकर अपनी नई दिशा तय करना बेहद खास है। उन्होंने कहा कि इन प्रतिभागियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण पल है। परिवारों का उन्हें सपोर्ट मिलना भी बड़ी बात है। निधि ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की।

‘मैं अग्रवाल हूं, इसलिए राजस्थान से जुड़ाव महसूस होता है’

जयपुर से अपने जुड़ाव को लेकर निधि अग्रवाल ने कहा कि वह खुद अग्रवाल हैं और राजस्थान से उनका एक खास जुड़ाव महसूस होता है। उन्होंने बताया कि जयपुर में उनका यह पहला दौरा है, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें इस जगह से किसी न किसी तरह का अपना जुड़ाव महसूस हो रहा है।

निधि ने कहा कि वह अगले महीने फिर जयपुर आने वाली हैं, जहां एक प्रोजेक्ट की शूटिंग होनी है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उन्हें लग रहा है कि वह जयपुर पहले क्यों नहीं आईं, उन्हें यहां पहले भी आना चाहिए था।

फैशन और आत्मविश्वास का दिखा संगम

ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्टेज प्रेजेंस का प्रदर्शन किया। रैंप पर प्रतिभागियों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। खास बात यह रही कि प्रतियोगिता में महिलाओं ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया और यह संदेश दिया कि उम्र और जिम्मेदारियां किसी महिला के सपनों के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं।

ऑरा प्रोडक्शंस के डायरेक्टर पीयूष अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देना है। ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों के परिवार और अतिथियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया।

- राजस्थान एक्सप्लेनरनिर्दलियों को मिलेंगे ‘चिमटा-चप्पल-जुराब’जैसे सिंबल?: निकाय चुनाव में 'पतंग' के लिए हाईकोर्ट पहुंची ओवैसी की पार्टी, जानिए- कैसे होता है आवंटन

- LIVEसीकर के नीमकाथाना में निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी: बीजेपी में आज आ सकती है पहली लिस्ट; अजमेर में पूर्व मेयर पत्नी को लड़ाएंगे चुनाव

- भास्कर एक्सक्लूसिववीजा खत्म, राजस्थान में छिपकर रह रहे थे 36 विदेशी: थाइलैंड-युगांडा की युवतियों को डिपोर्ट किया, मसाज सेंटर्स से जुड़ा है नेटवर्क

- जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज न्यूयॉर्क पहुंचे: जेएफके एयरपोर्ट पर राना ने किया स्वागत, यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन में हिस्सा लेंगे

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें