होमक्राइमजोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की: जयपुर में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की भूख हड़ताल - Jaipur News
क्राइम

जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की: जयपुर में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की भूख हड़ताल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Lawyers Protest March | High Court To Ambedkar Circle Support LIVEजोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की:जयपुर में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च, राजस्थ…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जुलाई 2026 को 07:43 am बजे
जोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की:  जयपुर में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की भूख हड़ताल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Lawyers Protest March | High Court To Ambedkar Circle Support

LIVEजोधपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की:जयपुर में वकीलों ने निकाला पैदल मार्च, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की भूख हड़ताल

- कॉपी लिंक

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध राजस्थान में भी हो रहा है। जोधपुर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने पीछे धकेला। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ हैं। विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा।

वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। उनके नेतृत्व में स्टूडेंट धरना दे रहे हैं। जयपुर के जवाहर सर्किल पर भी जेन-Z प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स और युवाओं के हाथ में इंटरेस्टिंग स्लोगन लिखे हुए पोस्टर हैं। इनके जरिए वे अपनी बात को दमदार तरीके से रख रहे हैं।

देखिए, प्रदर्शन की PHOTOS…

वकील बोले- देश के भविष्य को बचाने की लड़ाई

वकीलों का कहना है कि देश के भविष्य को पीटा जा रहा है। उनके कपड़े फाड़े जा रहे हैं। अश्लीलता की जा रही है। कीलें लगा-लगाकर उनको मारा जा रहा है, जैसे वो आंतकवादी हों।

ये हमारे देश के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। बच्चों के हित के लिए हम बैठे हैं। जिस तरह सीजेआई ने बच्चों की बात सुनने के लिए टाइम नहीं दिया, ये गलत है।

कांग्रेस नेता बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें

वकीलों के धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा- दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जिनके कारण पूरा देश सुलग रहा है। जब तब पीएम उनका इस्तीफा नहीं लेंगे, तब तक पूरे देश में आंदोलन चलता रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें…

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

- कॉपी लिंक

जोधपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

एक कार्यकर्ता 'जो भी लोग इस प्रोटेस्ट के खिलाफ हैं, ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम सबका इलाज वो डॉक्टर ही करें जो पेपर लीक से पास हुए हैं' लिखा पोस्टर लेकर पहुंचा है।

- कॉपी लिंक

जयपुर के जवाहर सर्किल पर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे हैं। अलग-अलग स्लोगन लिखे पोस्टर के जरिए धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

ऐसे ही एक पोस्टर में लिखा है-

कानों में झुमके, नाक में रिंग पेपर लीक के ये हैं असली किंग

- कॉपी लिंक

जवाहर सर्किल पर Gen-Z अपने ही अंदाज में प्रदर्शन कर रहा है। कुछ युवा नारे लगा रहे हैं तो कोई पोस्टर पर लिखकर अपनी मांग रख रहा है।

पोस्टर पर ‘चाय बेचो, देश नहीं’, ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे स्लोगन लिखे हैं।

शहीद भगत सिंह की फोटो लेकर भी पहुंचे हैं। सभी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं।

- कॉपी लिंक

दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोधपुर में युवा कांग्रेस कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस ने पीछे धकेला। इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होती नजर आई। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष पुखराज, ग्रामीण अध्यक्ष मनीष बिश्नोई , छात्र नेता एमएल चौधरी सहित यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता शामिल हैं।

- कॉपी लिंक

जयपुर के जवाहर सर्किल पर सैकड़ों की संख्या में छात्र इकट्ठा हुए हैं। एक दिन पहले गुरुवार शाम भी यहां छात्रों ने प्रदर्शन किया था।

- कॉपी लिंक

राजस्थान यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार के खिलाफ छात्रों का धरना जारी है। छात्र नेता शुभम रेवाड़ की नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।

शुभम की भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। उनके समर्थक भी केंद्र सरकार से न्याय मांग रहे हैं।

- कॉपी लिंक

नीट पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के जंतर-मंतर में जो छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके समर्थन में हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील धरने पर बैठे हैं।

वकीलों का कहना है कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ गलत कर रही है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा छात्रों के साथ बर्बरता पूर्ण कार्रवाई करने वालों पर भी एक्शन लिया जाना चाहिए।

- कॉपी लिंक

वकील सुनील शर्मा ने कहा कि देश के भविष्य को पीटा जा रहा है। उनके कपड़े फाड़े जा रहे हैं, अश्लीलता की जा रही है। कीलें लगा-लगाकर उनको मारा जा रहा है, जैसे वो आंतकवादी हों।

ये हमारे देश के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। बच्चों के हित के लिए हम बैठे हैं। जिस तरह CJI ने बच्चों की बात सुनने के लिए टाइम नहीं दिया, ये गलत है।

- कॉपी लिंक

वकील शेरसिंह महला ने कहा कि जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को जब छात्रों को पीटा गया तो छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। तब देश के चीफ जस्टिस ने कहा कि मेरे पास समय नहीं है।

वे देश के 100 जजों को लेकर लंदन में बैडमिंटन खेल सकते हैं, लेकिन बेरोजगारों और युवाओं की बात सुनने का उनके पास समय नहीं है। ऐसा लगता है कि वो सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। इससे हमारी भावनाओं का ठेस पहुंची है।

- कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज भी वकीलों के धरने पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-युवा अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। उन पर जो लाठीचार्ज किया गया, उसके विरोध में आज वकील धरना दे रहे हैं।

दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जिनके कारण पूरा देश सुलग रहा है। जब तब पीएम उनका इस्तीफा नहीं लेंगे, तब तक पूरे देश में आंदोलन चलता रहेगा।

- कॉपी लिंक

धरने पर बैठे वकीलों का कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए।

धरने के दौरान वकीलों ने छात्रों पर अत्याचार बंद करो, लोकतंत्र में आवाज उठाना अपराध नहीं और न्याय, समानता और अधिकार हमारा संविधान, हमारी ताकत जैसे संदेशों के साथ विरोध जताया।

- कॉपी लिंक

राजस्थान यूनिवर्सिटी में भी छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्र नेता शुभम रेवाड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के गेट पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने कहा- लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार हर नागरिक और छात्र को संविधान ने दिया है। जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पूरे छात्र समुदाय के आत्मसम्मान पर चोट है।

जब तक पीड़ित छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी।

रेवाड़ ने कहा कि देशभर के विद्यार्थी अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर आवाज उठा रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को सुनने के बजाय बल प्रयोग किया जा रहा है।

उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद और संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से समस्याओं का समाधान होना चाहिए।

- कॉपी लिंक

जवाहर सर्किल पर गुरुवार को भी बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन किया था। युवाओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

साथ ही राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त रोक लगाने तथा कोचिंग संस्थानों की फीस और व्यवस्थाओं को नियंत्रित करने की भी मांग उठाई।

- LIVEबीकानेर में नहर का चैनल टूटा, खेत डूबे, सड़क बही: चित्तौड़गढ़ में मकान पर बिजली गिरी, जैसलमेर-जोधपुर की 3 ट्रेनें कैंसिल, 5 जिलों में लगातार बरसात

- बात खरी हैजेल में कैदियों की शादी: गहलोत क्यों बोले- 'AAP' इतने पागल हैं; सड़क पर दौड़ा मगरमच्छ

- दो बेटियों की सगाई से पहले मां की मौत: जयपुर में बंदरों के डर से छत से गिरी थी महिला; एक साल से रखा पिंजरा बंद पड़ा

- लोग बोलते थे-डॉक्टर होकर गोबर उठाएगा;आज 1 करोड़ का कारोबार: हर महीने 100 टन से ज्यादा जैविक खाद बना रहे, एक साल पहले बने असिस्टेंट प्रोफेसर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें