जयपुर- कांग्रेस से टिकट के दावेदारों ने शुरू किया प्रचार: नामांकन से पहले वार्ड के लोगों से मिलकर वोट देने की अपील कर रहे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Congress Ticket Claimants Campaign In Kishanpole | Election News जयपुर- कांग्रेस से टिकट के दावेदारों ने शुरू किया प्रचार:नामांकन से पहले वार्ड के लोगों से मिलकर वोट देन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Congress Ticket Claimants Campaign In Kishanpole | Election News
जयपुर- कांग्रेस से टिकट के दावेदारों ने शुरू किया प्रचार:नामांकन से पहले वार्ड के लोगों से मिलकर वोट देने की अपील कर रहे
- कॉपी लिंक
जयपुर में निकाय चुनाव का सियासी संग्राम अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के टिकट की दावेदारी करने वाले घर-घर पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं। अपने-अपने वार्डों में चुनावी माहौल बनाने में जुट गए हैं।
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 से सुनीता मेठी ने टिकट मांगा है। सुनीता मेठी के पति अरविंद मेठी निवर्तमान पार्षद हैं। अरविंद मेठी लंबे समय से वार्ड की राजनीति और जनसमस्याओं से जुड़े रहे हैं। अब सुनीता मेठी के चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी के साथ ही परिवार जनसंपर्क शुरू कर दिया है। वे लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं।
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के दूसरे वार्डों में भी कांग्रेस के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वार्ड नंबर 109 से मोहम्मद अयूब, वार्ड 106 से जुगल गुर्जर, वार्ड 114 से मोहम्मद शेरम और वार्ड 111 से ज्वाला प्रसाद तिवाड़ी को भी पार्टी की ओर से नामांकन की तैयारी करने का इशारा मिल चुका है। इसके बाद ये सभी संभावित प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं।
सूची से पहले ही शुरू हुआ चुनाव प्रचार
आधिकारिक उम्मीदवार सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन टिकट मिलने के संकेत के बाद संभावित प्रत्याशी किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते। यही वजह है कि नामांकन दाखिल होने से पहले ही कार्यकर्ताओं की बैठकें, स्थानीय लोगों से मुलाकात और घर-घर जनसंपर्क तेज कर दिया गया है।
संभावित प्रत्याशी अपने वार्डों में स्थानीय मुद्दों को समझने के साथ ही मतदाताओं से सीधे संवाद करने में जुटे हैं। कई जगह कार्यकर्ता भी दावेदारों के समर्थन में सक्रिय नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार स्थानीय स्तर पर सक्रिय और क्षेत्र में पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की रणनीति पर काम कर रही है।
अरविंद मेठी बोले- अब पत्नी पर होगी दोहरी जिम्मेदारी
वार्ड 110 से संभावित पार्षद प्रत्याशी सुनीता मेठी के पति और निवर्तमान पार्षद अरविंद मेठी ने कहा कि अब तक मैं अकेले जनता की सेवा करता रहा हूं। अब पत्नी को पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। उसे घर के साथ ही पूरे वार्ड को भी अपना घर समझना होगा और आम लोगों की हर जरूरत व समस्या का ध्यान रखना होगा।
शनिवार को कई दावेदार भर सकते हैं नामांकन
जयपुर में कांग्रेस पार्टी के कई संभावित प्रत्याशी शनिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। हालांकि पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची का इंतजार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की सूची शनिवार देर रात जारी हो सकती है। अगर सूची में देरी होती है तो रविवार तक प्रत्याशियों के नाम सामने आने की संभावना है।
कांग्रेस की टिकट सूची को लेकर दावेदारों और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। पार्टी के कई कार्यकर्ता लंबे समय से टिकट की दौड़ में शामिल हैं और अब अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
आदर्श नगर और सिविल लाइंस में भी बढ़ी हलचल
किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के साथ ही आदर्श नगर और सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस ने संभावित प्रत्याशियों को नामांकन की तैयारी करने का इशारा किया है। ऐसे में इन विधानसभा क्षेत्रों के कई वार्डों में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
- भास्कर एक्सक्लूसिववीजा खत्म, राजस्थान में छिपकर रह रहे थे 36 विदेशी: थाइलैंड-युगांडा की युवतियों को डिपोर्ट किया, मसाज सेंटर्स से जुड़ा है नेटवर्क
- ग्राउंड रिपोर्टलॉरेंस का घर पूछा तो झिझका दुकानदार: बुजुर्ग बोले- 110 एकड़ जमीन, 3-4 कोठियां, लैंडलॉर्ड का बेटा; चंडीगढ़ जाकर गलत संगत में पड़ा
- राजस्थान एक्सप्लेनरनिकाय चुनाव में मिलेंगे ‘चिमटा-चप्पल-जुराब’ जैसे सिंबल?: 'पतंग' के लिए हाईकोर्ट पहुंची ओवैसी की पार्टी; जानिए- कैसे होता है आवंटन
- बीजेपी में जारी नहीं होगी प्रत्याशियों की लिस्ट!: कैंडिडेट को सीधे सिंबल दे सकती है; कांग्रेस भी विवाद वाली जगहों पर यही फॉर्मूला अपनाएगी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

बीकानेर में भाजपा,सीकर में कांग्रेस ने एक-एक सीट निर्विरोध जीती: निकाय चुनाव में अब तक 19 पार्षद निर्विरोध जीते; कोटपूतली-बहरोड़ में भाजपा प्रत्याशी लापता - Rajasthan News

जयपुर निकाय चुनाव में दिखा बीजेपी का 'मुस्लिम प्रेम', पता है कितने टिकट बांटे?

राजस्थान निकाय चुनाव: डूंगरपुर में EVM का पहला रेंडमाइजेशन कंपलीट


