जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी-मेयर बनीं सरोज कंवर: पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर राजनीति में आईं, कांग्रेस के सलमान मंसूरी हारे - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Municipal Corporation Deputy Mayor Election | BJP Congress Battle जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी-मेयर बनीं सरोज कंवर:पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर राजनीति में आईं, का…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Municipal Corporation Deputy Mayor Election | BJP Congress Battle
जयपुर नगर निगम की पहली महिला डिप्टी-मेयर बनीं सरोज कंवर:पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर राजनीति में आईं, कांग्रेस के सलमान मंसूरी हारे
- कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम में भाजपा की सरोज कंवर डिप्टी मेयर बन गई हैं। वे निगम की पहली महिला डिप्टी मेयर हैं, इससे पहले कोई महिला इस पद पर नहीं रही हैं।
आज कुल 149 पार्षदों ने अपना मत दिया था। कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा पैर में चोट के कारण वोट देने नहीं पहुंची। ऐसे में 149 पार्षद ही वोटिंग में शामिल हुए। कांउटिंग में 89 वोट सरोज कंवर और कांग्रेस के सलमान मंसूरी को 58 वोट मिले हैं। एक वोट नोटा और एक वोट खारिज हुआ है।
सरोज कंवर ने कांग्रेस दावेदार सलमान मंसूरी को हराया है। सरोज कंवर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी है। पहली बार पार्षद चुनाव जीतकर डिप्टी मेयर के पद तक पहुंचीं हैं।
रणजीत रावणा राजपूत समाज के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं। पहली बार उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है।
डिप्टी मेयर चुनाव के PHOTO…
बाड़ेबंदी के बाद निगम में आज फिर जुटेंगे पार्षद
मेयर चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने पार्षदों की बाड़ेबंदी की थी। अब डिप्टी मेयर चुनाव के लिए पार्षद फिर नगर निगम मुख्यालय पहुंचेंगे। मतदान की स्थिति बनने पर सभी पार्षद अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद लंबे समय से चली आ रही बाड़ेबंदी खत्म होने की संभावना है।
निर्दलीय पार्षदों को लेकर भी दोनों खेमों में संपर्क और बातचीत का दौर चला है। भाजपा की ओर से निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया है। हालांकि अंतिम तस्वीर मतदान के बाद ही स्पष्ट होगी।
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
नई डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने भास्कर से बातचीत में बताया- महिलाओं के लिए काम करना प्राथमिकता रहेगी। मैं भी खुद तीन बेटियों की मां हूं। इसलिए महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हूं। इस साल मुझे संतान की सीमा में छूट और महिला सीट आरक्षित होने का फायदा मिला।
- कॉपी लिंक
डिप्टी मेयर कुछ देर में शुभ मुर्हुत में पदभार ग्रहण करेंगी। इस मौके पर बीजेपी के कई नेता मौजूद हैं।
- कॉपी लिंक
डिप्टी मेयर पद जीतने के बाद सरोज कंवर के पति रणजीत सोडाला को उनके समर्थकों ने कंधों पर उठा लिया। नगर निगम के बाहर समर्थकों ने नारेबाजी भी की।
- कॉपी लिंक
डिप्टी मेयर पद के लिए कुल 149 पार्षदों ने अपना मत दिया इनमें से 89 वोट सरोज कंवर को जबकि 58 वोट सलमान को मिले। एक वोट नोटा और एक वोट खारिज हो गया।
- कॉपी लिंक
जयपुर में डिप्टी मेयर के चुनाव में 150 में से 149 वोट डाले गए। कांग्रेस पार्षद वंदिता शर्मा के पैर में चोट लगने के कारण वे वोट देने नहीं पहुंची।
- कॉपी लिंक
नगम निगम के गेट पर पुलिस तैनात हैं। वोट देने आ रहे पार्षदों को चैकिंग के बाद ही अंदर एंट्री दी जा रही हैं।
- कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम के मेयर सुनील कोठारी भी नगर निगम पहुंच गए हैं। वे अब डिप्टी मेयर के लिए वोट देने निगम के अंदर जा रहे हैं।
- कॉपी लिंक
जयपुर नगर निगम में डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग शुरु हो चुकी है। पार्षद बसों से निगम पहुंच रहे है।
- कॉपी लिंक
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि पार्टी पार्षदों से राय के आधार पर ही फैसला लिया गया है।
कांग्रेस के लोग बेवजह विवाद पैदा करना चाहते हैं लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं होगा।
बल्कि, कांग्रेस के काफी पार्षद हमसे संपर्क कर रहे हैं। वह हमारे पक्ष में वोट देना चाहते हैं।
ऐसे में मुझे उम्मीद है कि आज हमें कल से भी ज्यादा वोट मिलेंगे।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का 40 से ज्यादा पार्षद विरोध कर रहे हैं। हमें इसका फायदा मिलेगा।
आज 100 प्रतिशत कांग्रेस पार्टी का डिप्टी मेयर चुनाव जीतेगा।
हमने एक जेन जी युवा चेहरे को मौका दिया है, जो जीत कर इतिहास रचेगा।
- कॉपी लिंक
बीजेपी दावेदार सरोज कंवर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पहुंच गई है। उनके साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी और सिविल लाइन विधानसभा से ही पार्षद शशि शर्मा बतौर प्रस्तावक के रूप में मौजूद है।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सलमान मंसूरी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए नगर निगम मुख्यालय पहुंच गए हैं।
मीडिया से बातचीत में सलमान ने कहा कि कल हमें बिना बाड़ेबंदी के साथ वोट मिले हैं आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा क्रॉस वोटिंग होगी और हमें इसका फायदा मिलेगा।
- कॉपी लिंक
वार्ड 90 से बीजेपी पार्षद सरोज कंवर पार्टी कार्यालय पहुंची हैं। बाड़ेबंदी में पार्षदों में सरोज कंवर के नाम की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है, इसके बाद ही इन्हें बीजेपी कार्यालय ले जाया गया है।
फिलहाल सरोज ने नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है, वह जल्द नगर निगम मुख्यालय पहुंचने वाली है।
ये भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रणजीत सिंह सोडाला की पत्नी है। रणजीत रावणा राजपूत समाज के भी प्रदेश अध्यक्ष हैं। पहली बार उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है।
बीजेपी ने ओबीसी के साथ ही महिला चेहरे को मैदान में उतारा है। अगर सरोज चुनाव जीतती है, तो नगर निगम के इतिहास में वह पहली महिला डिप्टी मेयर होगी।
- कॉपी लिंक
पार्षद सरोज कंवर बीजेपी कार्यालय पहुंची हैं। वहीं डिप्टी मेयर ऑफिस में तैयारियां शुरू हो गई है। काउंटिंग के बाद आज डिप्टी मेयर पदभार ग्रहण करेंगे।
Topics:
- बात खरी हैहनुमान बेनीवाल ने हेमाराम चौधरी का उड़ाया मजाक: डोटासरा का 'तौल' और बीजेपी का 'बैलेंस'; नन्हे प्लेयर के 'तेवर'
- जयपुर की पहली महिला डिप्टी मेयर बनीं सरोज कंवर: कोटा में भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध जीते; समर्थकों ने नोट उड़ाए
- राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट: चक्रवात का दिख सकता है असर; 5 शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा
- भाजपा के सुनील कोठारी मेयर चुने गए: विधायक रफीक को गेट पर रोका, भाजपा नेता को अंदर देख कांग्रेस धरने पर बैठी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Mirwaiz Seeks Probe Into Killing Of Muslim Man In Rajasthan, Says Hate Speech Must End

एएसपी का दलाल 2 करोड़ की रिश्वत लेते ट्रेप: एसीबी टीम ने बालोतरा से ट्रेप किया, एडिशनल एसपी उदयपुर एसओजी में हैं तैनात - Udaipur News

जयपुर में अवैध कोचिंग सेंटरों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: मुख्य सचिव और डीजीपी को तलब किया, पुलिस की ढिलाई पर खफा


